पानी की समस्या:अजय माकन पहुंचे झुग्गियों में

दिल्ली:EROS TIMES:दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने आज सुबह पानी के कारण जान गंवा चुके लाल बहादुर के परिवार से मिलने वजीरपुर क्षेत्र में गए और शोकाकुल परिवार से मिलकर अपनी संवदेना प्रकट की।

अजय माकन ने कहा: आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार जो दिल्ली में नि:शुल्क पानी देने का दावा करती है उसके राज में देश की राजधानी में गरीब लोगों को पानी लेने के लिए अपनी जान गंवानी पड़ रही है जो कि बड़े दुख की बात है।
आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार के ढुलमुल और गैर जिम्मेदाराना रवैये के कारण दिल्ली में पीने के पानी का भारी संकट आने वाला है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन के नेतृत्व में दिल्ली कांग्रेस बुधवार, दिनांक 21 मार्च, 2018 को केजरीवाल के निवास पर केजरीवाल द्वारा पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया से माफी मांगने को लेकर जोरदार प्रदर्शन करेगी।

वजीर पुर औद्योगिक क्षेत्र की झुग्गियों में रहने वाले 60 वर्षीय बुर्जुग लाल बहादुर की पानी को लेकर हुई मौत की खबर सुनकर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन आज सुबह लाल बहादुर के परिवार से मिलने वजीर पुर क्षेत्र में गए और शोकाकुल परिवार से मिलकर अपनी संवदेना प्रकट की। माकन ने कहा कि जब से केजरीवाल सरकार दिल्ली में आई है तब से दिल्ली में पानी के झगड़े को लेकर काफी लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र में कांग्रेस के कार्यकाल में पानी की लाईन बिछाकर पीने का पानी मुहैया कराया जा रहा था परंतु पिछले 4-5 महीनों से उस लाईन में पानी नही आ रहा है, जिसके कारण लोगों को पानी के टैंकर के द्वारा इतने कम पानी की सप्लाई की जाती है जिसके कारण लाल बहादुर जैसे गरीब मजदूरों को अपनी जान गंवानी पड़ती है।

माकन ने कहा कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार गरीबों को प्राथमिकता नही दे रही है। जिन क्षेत्रों में गरीब और मजदूर रह रहे है उन क्षेत्रों में पीने के पानी में अमोनिया की मात्रा तय मानक से ज्यादा आ रही है जबकि अमीरों के क्षेत्र में पीने के पानी में अमोनिया की मात्रा तय मानक के अनुसार आ रही है। दूसरी ओर दिल्ली जल बोर्ड यह दावा कर रहा है कि पीने के पानी में पीछे से अमोनिया की मात्रा तय मानक से ज्यादा आ रही है।  आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार के ढुलमुल और गैर जिम्मेदाराना रवैये के कारण दिल्ली में पीने के पानी का भारी संकट आने वाला है।

हम दिल्ली जल बोर्ड के सी.ई.ओ. से यह आग्रह करते है कि जल्द से जल्द वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्रां की झुग्गियों तथा अन्य स्थानों जहां पर पीने के पानी की कमी है उसको दूर किया जाए।

अजय माकन के साथ मृतक के परिवार से मिलने वालों में पूर्व विधायक हरी शंकर गुप्ता, जिला अध्यक्ष हरी किशन जिंदल आदि शामिल थे।
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने बताया कि दिल्ली कांग्रेस बुधवार, दिनांक 21 मार्च, 2018 को केजरीवाल के निवास पर केजरीवाल द्वारा पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया से माफी मांगने को लेकर जोरदार प्रदर्शन करेगी।

  • Related Posts

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    नोएडा। सेक्टर-101 स्थित बाबा किशन सहाय मार्केट में प्रतिष्ठित टायर शोपे कंपनी के नए शोरूम का उद्घाटन एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन, हरिंदर सिंह और सुनील जैन ने संयुक्त रूप से…

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    गौतम बुद्ध नगर की कायस्थ सभा ने 3 मई 2026 को कायस्थ सभा गौतम बुद्ध नगर की ओर से नोएडा एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन के ऑडिटोरियम में भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रकटोत्सव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 8 views
    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 9 views
    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 11 views
    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    • By admin
    • May 2, 2026
    • 18 views
    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 26 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 21 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव