ऐसी आदते जो आप की खूबसूरती को नुकसान कर रही है

दिल्ली:EROS TIMES: त्‍वचा की देखभाल में आप न केवल अपनी त्‍वचा को स्‍वस्‍थ और सुंदर बनाने का प्रयास करते हैं, बल्कि आपकी कोशिश अपनी त्‍वचा को स्‍वस्‍थ व सुंदर बनाये रखने की भी होती है। हालांकि हम अपनी त्‍वचा को नाजुक व कोमल बनाये रखने के लिए सभी जरूरी प्रयास करते हैं, लेकिन फिर भी हम कई चीजों को दरकिनार कर देते हैं। इसका खामियाजा हमारी त्‍वचा को भुगतना पड़ता है। आइए जानते हैं, कुछ ऐसी बातें जो आपकी त्‍वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

आपको यही लगता होगा कि पिंपल को फोड़ना उससे छुटकारा पाने का सबसे आसान तरीका है, लेकिन ऐसा करके आप अपनी त्‍वचा को नुकसान ही पहुंचाते हैं। जब आप एक पिंपल को तोड़ते हैं, तो इससे उसमें मौजूद बैक्‍टीरिया और गंदगी त्‍वचा के रोमछिदों में गहरी समा जाता है, जिससे एक स्‍थायी निशान छूट जाता है। और तो और इससे अन्‍य पिंपल्‍स भी निकलने की आशंका बढ़ जाती है। तो, अगली बार पिंपल्‍स को फोडि़एगा नहीं, बल्कि घरेलू उत्‍पादों से उसे दूर करने का प्रयास कीजिएगा।

नियमित रूप से स्‍पा लेना त्‍वचा के लिए अच्‍छा नहीं। इससे आपकी त्‍वचा अपना कुदरती लचीलापन खो देती है। अगर आपको रोजाना सोना स्‍पा में जाना पसंद है, तो आप अपनी त्‍वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

यदि आप मेकअप उतारे बिना सो जाती हैं,यह आपकी त्‍वचा के लिए काफी खतरनाक होता है। तो इससे आपकी त्‍वचा को काफी नुकसान पहुंचता है। मेकअप आपकी त्‍वचा के रोमछिद्रों को बंद कर देता है। इससे सीबम ग्रंथियां सही प्रकार से सांस नहीं ले पातीं। इस कारण पिंपल और एक्‍ने की शिकायत हो सकती है। इतना ही नहीं अगर आप मेकअप के साथ ही सो जाती हैं, तो इससे तकिये में बैक्‍टीरिया हो सकते हैं। जब आप उस तकिये पर दोबारा सोती हैं, तो उस बैक्‍टीरियल संक्रमण से आपकी त्‍वचा को नुकसान हो सकता है।

कॉफी का अधिक सेवन करने से आपकी उम्र जल्‍दी बढ़ती है और उस पर झुर्रियां पड़ने लगती हैं। दिन में दो कप काफी पीना ठीक है, लेकिन जब आप इससे ज्‍यादा मात्रा में काफी पीते हैं, जो एजिंग की प्रक्रिया तेज हो जाती है।

  • Related Posts

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    नई दिल्ली। कला, कल्पना और मानवीय संवेदनाओं के अनूठे संगम को प्रस्तुत करने के उद्देश्य से आयोजित तीन दिवसीय समूह कला प्रदर्शनी ‘शेयर्ड कैनवास’ में मेरठ की समकालीन कलाकार मुक्ता…

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में स्तन कैंसर से जूझ रहे मरीजों और सर्वाइवर्स ने साझा किए अनुभव, शुरुआती पहचान, सही इलाज और भावनात्मक सहयोग पर दिया गया जोर नई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 24 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 133 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 247 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 103 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला