दिल्ली मे चल रहा सीलिंग अभियान गैर कानूनी है – अजय माकन

नई दिल्ली:EROS TIMES: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि दिल्ली में चल रहा सीलिंग अभियान गैर कानूनी है क्योंकि दिल्ली में कोई भी ऐसा शॉपिंग सेन्टर नही है जो कि पहले से बने कानूनों के दायरे में नही है। इसलिए वहां पर सीलिंग नही हो सकती।

प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में दिल्ली के व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए अजय माकन ने कहा दिल्ली सरकार, नगर निगम तथा केन्द्र सरकार को विषय की गंभीरता को लेते हुए सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाना चाहिए ताकि दिल्ली के व्यापारियों को सीलिंग से राहत मिल सके।

माकन ने कहा कि कांग्रेस के राज में सरकार ने गुलाम वाहनवती, गोपाल सुब्रहमण्यम तथा विकास सिंह जैसे नामी वरिष्ठ अधिवक्ताओं को सीलिंग को लेकर अपना मत रखने के लिए सरकार की तरफ से रखा था। उन्होंने कहा कि यदि सुप्रीम कोर्ट हमारी दलीलों से प्रभावित नही होता है तो नए कानून बनाने का कोई फायदा नही है। उन्होंने कहा कि मास्टर प्लान तथा पहले से व्याप्त कानूनों में दिल्ली के व्यापारियों को सीलिंग से सुरक्षा प्राप्त है परंतु जब तक सरकारें कोर्ट में जाकर नामी वरिष्ठ वकील करके अपना पक्ष नही रखते है तब तक कोई फायदा नही होने वाला है। उन्होंने कहा कि यह बड़े दुख की बात है कि जब दिल्ली के लोगों का मामला आता है तो कोई काम नही करना चाहता।

माकन ने कहा कि जब पहले से ही व्यापारियों को सीलिंग से राहत देने वाले कानून मौजूद है तो सरकारें सुप्रीम कोर्ट में इन सारे दस्तावेजों के साथ सही ढंग से पक्ष क्यों नही रख रही है।

माकन ने कहा कि 2006 में भी सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त मॉनिटरिंग कमेटी ने दिल्ली में सीलिंग की थी परंतु कांग्रेस पार्टी ने विषय पर कार्यवाही करते हुए कानून को एक सप्ताह में लोकसभा, राज्यसभा तथा राष्ट्रपति से हस्ताक्षर करवाकर कानून बना दिया था। परंतु सर्वोच्च न्यायालय ने उस कानून को 10 अगस्त को निरस्त कर दिया था। उसके बाद हमने मास्टर प्लान 2021 बनाया ओैर उसके प्श्चात मास्टर प्लान में संशोधन किए तथा नया कानून बनाया जिसके कारण दिल्ली में सीलिंग रुकी।

 माकन ने कहा कि मास्टर प्लान में जब पहले से ही दिल्ली के व्यापारियों को सीलिंग से सुरक्षा प्राप्त है तो नया कानून बनाने का कोई औचित्य नही बनता। माकन ने कहा कि कल मुख्यंमंत्री अरविन्द केजरीवाल के साथ सर्वदलीय पार्टी की बैठक में अपना पक्ष रखेंगे कि किस प्रकार मास्टर प्लान व पहले से व्याप्त कानून के चलते दिल्ली में सीलिंग नही हो सकती।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के अलावा दिल्ली स्टेट ट्रेडर्स कांग्रेस के कन्वीनर अनिल कुकरेजा, मुरली मनी, अजय अरोड़ा, निगम पार्षद अभिषेक दत्त, पूर्व विधायक नीरज बसौया, मंदीप सिंह कोहली, विजय तनेजा, अमरदीप सिंह, राजेश गोयल, अशोक बब्ली, राकेश यादव, अजय बजाज, नीलकमल गुप्ता,परमजीत सिंह जग्गी मुख्य रुप से मौजूद थे।

  • Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    नोएडा। नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक सेक्टर-73 स्थित ओपेरा हाउस में आयोजित की गई। बैठक में संस्था की आगामी गतिविधियों, वार्षिक कार्यक्रमों, सामाजिक सेवा कार्यों और संगठन को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 19 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 42 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 24 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 11 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 27 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस