आज रेडियो समाज  सुधारक की भूमिका में है 

नॉएडा :EROS TIMES:जब टीवी और इंटरनेट नहीं था तो रेडियो ही था, लोग रेडियो कान पर लगाए न जाने कितने किलीमीटर का सफर तय कर लेते थे, उसमे चाहे गाने हो, खबरे हो या क्रिकेट हर तरह की खबरे उन्हें मिल जाती थी, यहाँ तक की कई चौपालों पर लोग मिलकर रेडियो सुना करते थे। धीरे धीरे रेडियो में विस्तार हुआ कई चैनल्स खुले जिन्होंने मनोरंजन के साथ साथ समाज सुधारक की भूमिका भी अदा की और आज रेडियो जॉकी समाज में अपनी एक अलग पहचान रखते है जहाँ सिर्फ आवाज़ ही उनकी पहचान लोगो के दिलो में पहुँच जाती है यह कहना था विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर प्रोफेसर अलोक पुरानिक का, जो ग्लोबल फेस्टिवल आॅफ जर्नलिज्म के दुसरे दिन विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर मारवाह स्टूडियो में उपस्थित हुए। इस अवसर पर अगुस्तो मोनटीअल भारत में वेनेज़ुएला के राजदूत, पत्रकार संतोष भारतीय, ओमकरेश्वर पांडे और एंकर श्वेता झा उपस्थित हुए।
अगुस्तो मोनटीअल ने कहा की आज भी मैं जब कार में बैठता हूँ या अकेला होता हूँ तो म्यूजिक या रेडियो चला देता हूँ जिससे यह भी पता चल जाता है की आगे जाम मिल सकता है या नहीं, हिंदुस्तान के आरजे बहुत अच्छी भूमिका निभा रहे है इससे हमे भारत आकर मुझे हमेशा ही अच्छा लगता है और छात्रों से मिलकर मुझे एक नयी ऊर्जा मिलती है।  ओमकरेश्वर पांडे ने कहा की  हम लोग भी अगर कही जाते है तो रेडियो सुनना पसंद करते है और उससे पूरी तरह जुड़ जाते है वो चाहे गीत संगीत की बात हो या शहर में हो रही घटनाओं की। श्वेता झा ने कहा की आज जर्नलिस्म एक अलग तरीके की जद्दो जेहद बन गयी है जहाँ हर एंकर और पत्रकार यही चाहता है की उसे बड़ी से बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ मिले जो पुरे दिन छाए रहे इसलिए वो कई बार मसाला डालने का एडवांटेज ले लेते है जोकि कई जगह गलत भी साबित होता है लेकिन आज हर इंसान कुछ नया देखना चाहता है और उसके लिए हमे तैयार रहना पड़ता है।
इस अवसर पर संदीप मारवाह ने कहा की रेडियो एक शानदार माध्यम है कम शब्दों और चंद सेकण्ड्स में अपनी बात दूर तक पहुँचाने का।  मेरी बहुत खुशकिस्मती है कि मैं इतने बुद्धिजीवी लोगों के साथ बैठकर उनके अनुभव सुनता हूं और कोशिश करता हूं कि मैं और मेरे छात्र उन अनुभवों से वह ज्ञान अर्जित करें जो किसी किताब में नहीं मिलता।
समारोह के अन्य कार्यक्रमों में वर्ल्ड रेडियो डे का पोस्टर लांच, पेंटिंग प्रदर्शनी, फोटोग्राफ प्रदर्शनी, वर्कशॉप और कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।
  • Related Posts

    “राष्ट्र गौरव महाराणा प्रताप की शोभायात्रा कोई नहीं रोक पाएगा” — भाजपा नेता विकास तोमर

    नई दिल्ली/हापुड़। भाजपा नेता विकास तोमर ने हापुड़ जिले की धौलाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिरोधन से देहरा तक हर वर्ष निकलने वाली महाराणा प्रताप शोभायात्रा को लेकर बड़ा बयान…

    जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने चुनावी प्रक्रिया, महंगाई और भीषण गर्मी पर जताई चिंता

      नई दिल्ली। जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने हालिया विधानसभा चुनावों के नतीजों, बढ़ती महंगाई और देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। संगठन ने कहा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    “राष्ट्र गौरव महाराणा प्रताप की शोभायात्रा कोई नहीं रोक पाएगा” — भाजपा नेता विकास तोमर

    • By admin
    • May 13, 2026
    • 11 views
    “राष्ट्र गौरव महाराणा प्रताप की शोभायात्रा कोई नहीं रोक पाएगा” — भाजपा नेता विकास तोमर

    दिल्ली में 15 मई से फिर शुरू होगा ई-रिक्शा रजिस्ट्रेशन, ईवीएमएस ने जताया सरकार का आभार

    • By admin
    • May 13, 2026
    • 7 views
    दिल्ली में 15 मई से फिर शुरू होगा ई-रिक्शा रजिस्ट्रेशन, ईवीएमएस ने जताया सरकार का आभार

    नोएडा और ग्रेटर नोएडा में तंजीमूल मकातिब की दीनी तालीमी कॉन्फ्रेंस व मजलिस-ए-अज़ा का कामयाब आयोजन

    • By admin
    • May 11, 2026
    • 84 views
    नोएडा और ग्रेटर नोएडा में तंजीमूल मकातिब की दीनी तालीमी कॉन्फ्रेंस व मजलिस-ए-अज़ा का कामयाब आयोजन

    जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने चुनावी प्रक्रिया, महंगाई और भीषण गर्मी पर जताई चिंता

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 15 views
    जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने चुनावी प्रक्रिया, महंगाई और भीषण गर्मी पर जताई चिंता

    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के किनारे बसी ‘वेव सिटी’ बनी एनसीआर की धड़कन: शानदार कनेक्टिविटी ने जीता दिल

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 16 views
    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के किनारे बसी ‘वेव सिटी’ बनी एनसीआर की धड़कन: शानदार कनेक्टिविटी ने जीता दिल

    किडज़ानिया ने नोएडा के दो बड़े स्कूलों संग मिलकर लॉन्च किए एक्सपीरिएंशियल ज़ोन

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 13 views
    किडज़ानिया ने नोएडा के दो बड़े स्कूलों संग मिलकर लॉन्च किए एक्सपीरिएंशियल ज़ोन