दिल्ली:एरोस टाइम्स:एनसीआर के विभिन्न स्थानों पर हजारों की संख्या में युवा पीढ़ी के लोगों ने खुद की सेहत और दिल्ली/ एनसीआर के पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए एक संकल्प लिया।उन्होंने मैक्स बूपा की पावर वाकिंग मशीन पर ‘कदम’रख कर यह संकल्प लिया। इस मशीन पर लोगों के ‘कदम’पड़ने से बिजली पैदा होती है। मैक्स बूपा की पावर वाकिंग मशीन पर दिल्ली के युवाओंने ‘कदम’बढ़ा कर बिजली पैदा की जिसे पोर्टेबल बैट्रियों में स्टोर किया गया। मैक्स बूपा अगले तीन दिनों तक हजारों दिल्ली वासियों के कदमों से उत्पन्न बिजली से जरूरतमंद लोगों की जिन्दगी रौशनकरना चाहती है
मैक्स बूपा वॉक फॉर हेल्थ के स्वास्थ्य विशेषज्ञ अभिषेक मिश्रा भी इस अवसर पर लोगों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की पावर वॉकिंग के बारे में गहन ज्ञान और प्रशिक्षण देने के लिए उपस्थित थे। गौरलतब है कि मिश्रा भारत से दो बार आयरनमैन टाइटल के विजेता रहे हैं। मैक्स बूपा हेल्थ इंश्योरेंस ने प्रतिस्पर्धी वाॅकिंग कैटेगरी में पावर वॉक की शुरुआत की है। नोएडा में लोगों को पावर वाॅक का लाभ दिखाते हुए अभिषेक मिश्रा ने मैक्स बूपा पावर वॉक मशीन पर चल कर बिजली भी उत्पन्न किया। पावर वॉक इंसान की सेहत और उसके पर्यावरण को बेहतर बनाने का बेजोड़ साधन है। एक घंटे में पावर वॉक से आप 250 कैलोरी एनर्जी बर्न कर सकते हैं और मैक्स बूपा पावर वॉक मशीन पर चलने से बिजली भी पैदा होती है जिसका जरूरतमंद लोगों को बहुत लाभ होगा। मैक्स बूपा पावर वॉक मशीन पर से बिजली पैदा ने दिल्ली/ एनसीआर वासियों की बेहतर सेहत के लिए ‘पावर वॉक’करने का प्रोत्साहन दिया।
इससे पहले 4 फरवरी 2018 को बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार ने मैक्स बूपा वॉक फॉर हेल्थ सीज़न 6 के मुंबई आयोजन में मैक्स बूपा की मशीन पर ‘पावर वॉक’कर बेहतर पर्यावरण की अपनीप्रतिबद्धता का प्रमाण दे चुके हैं। जाने-माने सिने कलाकार ने इनोवेटिव वॉक मशीन के दोहरे लाभ को अहम् बताते हुए कहा कि एक तो पैदल चलने से खुद की सेहत अच्छी होती है और दूसरा शहर कीसेहत भी सुधरेगी (बिजली पैदा करने वाले प्राकृतिक संसाधनों की बचत होगी)। उन्होंने शहर के सभी लोगों से पैदल चलने की अपील की।
आगामी 18 फरवरी को मैक्स बूपा वॉक फॉर हेल्थ सीज़न 6 के दिल्ली आयोजन (मेजर ध्यानचंद स्टेडियम) में आयुष्मान खुराना, मलायका अरोड़ा और दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा जैसे बॉलीवुडकलाकार मैक्स बूपा की मशीन पर पावर वॉक करेंग,उनका मकसद दिल्ली वासियों को खुद की सेहत और शहर की सेहत में सुधार के लिए पैदल चलने के लिए प्रोत्साहित करना है।
सेलेब्रेटीज़ और अन्य नागरिकों की जोरदार भागीदारी पर बोलते हुए आशीष मेहरोत्रा, एमडी एवं सीईओ, मैक्स बूपा ने कहा, ‘‘हमारा मिशन लोगों को स्वस्थ और सफल जीवन का रास्ता दिखाना है और लोगो के स्वस्थ रहने के लिए पर्यावरण का स्वास्थ्यकर होना जरूरी है। हम कई वर्षों से पैदल चलने को एक अच्छे व्यायाम की तरह प्रोत्साहित करते रहे हैं। पैदल चलने का लाभ केवल आपको नहीं बल्कि आपके पर्यावरण को भी होता है। मैक्स बूपा पावर वॉक मशीन के माध्यम से हमारा लक्ष्य युवाओं को पर्यावरण को स्वास्थ्य बनाने के प्रति जागरूक करना है। मशीन बहुत इनोवेटिव है और‘एक पंथ दो कार्य’ की कहावत सच करती है। बॉलीवुड सुपरस्टार्स ने इस दिशा में कदम बढ़ा कर युवाओं को भी प्रोत्साहित किया है जो बड़ी संख्या में हमारी मुहिम में शामिल हो गए हैं।’’
वर्सटाइल एक्टर आयुष्मान खुराना ने कहा,‘एक्टर को हमेशा बिल्कुल फिट रहना होता है। इस दिशा में कदम बढ़ाने से पहले भी मैं सेहत और तंदुरुस्ती के लिए बहुत सतर्क रहा हूं। जहां तक मुझे याद हैनियमित 45-60 मिनट व्यायाम करता रहा हूं। मुझे खुशी है कि मैक्स बूप वॉक फॉर हेल्थ के माध्यम से बड़ी संख्या में भारत के लोग पैदल चलने की अहमियत समझेंगे और उन्हें तंदुरुस्त रहने के लिएव्यायाम का एक नया और आसान रूप मिल जाएगा। उम्मीद है जिम न जाने का बहाना ढूंढ़ने वाले यह समझ जाएंगे कि बिना खर्च के भी जबरदस्त वर्कआउट किया जा सकता है।’’
मैक्स बूपा अपनी खास पहल मैक्स बूपा वॉक फॉर हेल्थ के माध्यम से पिछले 6 वर्षों से लोगों को पैदल चलने के लिए प्रोत्साहन देने में सबसे आगे रही है। कम्पनी भारत में पैदल चलने के कई नए रूपप्रस्तुत कर चुकी है। इनमें एक पावर वॉक का यह सीज़न 6 है।
भारत में पावर वॉक की शुरुआत कर मैक्स बूपा ने सेहत को नई ऊंचाई पर ले जाने की दिशा में बड़ा कदम रखा है। कम्पनी का लक्ष्य लोगों को बताना है कि चलना खुद और शहर दोनों की सेहत के लिएकितना लाभदायक है। पावर वॉक पूरी दुनिया में लोकप्रिय एक संपूर्ण व्यायाम है जो वैज्ञानिक मानकों पर लाभदायक साबित हुआ है। यह एक बेहतर और गहन व्यायाम है। सामान्यतया आप इस पर7-9 किमी प्रति घं. की गति से पैदल चल सकते हैं। हालांकि सामान्य पैदल चलने की तुलना में पावर वॉक में आपके शरीर की 55 प्रतिशत अधिक ऊर्जा की खपत होती है।
मैक्स बूपा पावर वॉक मशीनें दिल्ली/ एनसीआर के दो लोकप्रिय स्थानों डीएलएफ प्लेस, साकेत और माॅल आॅफ इंडिया, नोएडा में लगाई गई हैं। युवा भारतीयों में पावर वॉक करने की होड़ लगी है। सभीखुद को फिट रखने के लिए राजधानी को अधिक स्वास्थ्यकर बनाना चाहते हैं। मशीन के डैशबोर्ड पर पावर वॉक के दौरान रीयल टाइम डाटा देख सकते हैं जैसे कि इस व्यायाम से आपने कितनी कैलोरीबर्न की और कितनी बिजली पैदा की।






