दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने डीआईएमटीएस से रूट रैसनलाइजेशन और लास्ट माइल कनेक्टिविटी की स्टडी को मंजूरी दी

दिल्ली:EROS TIMES:दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने डीआईएमटीएस से रूट रैसनलाइजेशन और लास्ट माइल कनेक्टिविटी की स्टडी को मंजूरी दी इसमें सभी बस रूट्स (डीटीसी, क्लस्टर, ग्रामीण सेवा इत्यादि) की स्टडी शामिल हैइससे पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को मजबूत करने में मदद मिलेगी

दिल्ली सरकार ने डेल्ही इंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल ट्रांजिट सिस्टम लिमिटेड (डीआईएमटीएस) से रूट रैसनलाइजेशन  और लास्ट माइल कनेक्टिविटी की स्टडी संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में 19 दिसंबर, मंगलवार को दिल्ली सचिवालय में हुई कैबिनेट  बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इस कदम से सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को मजबूत किया जा सकेगा जिससे यात्रा संबंधी बढ़ती जरूरतों की पूर्ति में मदद मिलेगी। बसों, ग्रामीण सेवा और आरटीवी सेवाओं के ठीक से काम न करने की शिकायतों का समाधान करने में भी इससे मदद मिलेगी। बसों की कम आवाजाही, कम इलाकों में पहुंच, भीड़भाड़ इत्यादि की समस्याएं भी इससे सुलझ सकेंगी। इससे लोगों को भी सहूलियत होगी और सेवाएं भी बेहतर हो सकेंगी।

इस स्टडी और तैयार डाटाबेस से नीति निर्माताओं को लोगों की जरूरतें समझने में मदद मिलेगी। साथ ही इससे नई योजनाओं की शुरुआत करने में सहायता मिलेगी जिससे शहर की परिवहन प्रणाली मजबूत हो सकेगी।इस स्टडी में डीटीसी, क्लस्टर, आरटीवी, ग्रामीण सेवा और डीएमआरसी फीडर बस सिस्टम, चार्टर्ड बसों के सभी रूट्स को शामिल किया जाएगा। साथ ही इलेक्ट्रिक रिक्शा के संचालन का एक खाका भी इस स्टडी में शामिल होगा। डीआईएमटीएस स्टैंडर्ड बस, ग्रामीण सेवा, आरटीवी इत्यादि जैसे माध्यमों की प्लानिंग के अतिरिक्त प्रत्येक परिवार का ट्रैवल सर्वे भी करेगी। डीआईएमटीएस नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुड़गांव और बहादुरगढ़ से दिल्ली की आवाजाही को समझने के लिए वर्क प्लेस सर्वे भी करेगी। यह सर्वे छह महीने के भीतर पूरा किया जाएगा।

  • Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन ने अनंत बर्तन बैंक के सहयोग से सेक्टर-37 स्थित ऑटो स्टैंड पर “जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण…

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    नोएडा। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के बीमा आयुक्त श्री प्रणय सिन्हा ने 8 जून 2026 को ईएसआईसी उप-क्षेत्रीय कार्यालय (एसआरओ), नोएडा का दौरा किया। इस अवसर पर नोएडा के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित