युवा कांग्रेस द्वारा नोटबंदी की वर्षगांठ पर विरोध प्रदर्शन

नोएडा /EROS TIMES :  युवा कांग्रेस ने मोदी सरकार द्वारा गत वर्ष लागू की गयी नोटबंदी की वर्षगाँठ पर नोटबंदी को महासंगठित लूट करार देते हुए सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ नोएडा स्टेडियम से लेकर चौड़ा मोड़ तक विरोध मार्च निकाला और नोएडा सेक्टर- 12-22 चौराहे पर प्रधानमंत्री मोदी का पुतला जलाकर काला दिवस रूप में मनाकर विरोध प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में उपस्थित युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव पूजाला हरेकृष्णा ने कहा की इस सरकार का अंतिम सफर शुरू हो चुका है, युवा कांग्रेस कार्यकर्त्ता सड़क से लेकर संसद तक पुरज़ोर विरोध करते रहेंगे ये तानाशाही अब ज्यादा दिन चलने वाली नहीं है।
उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस पश्चिम के अध्यक्ष ओमवीर यादव ने प्रदर्शन से पहले युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश की जनता त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रही है और मोदी सरकार नोटबंदी को उत्सव के रूप में मना रही है धिक्कार है ऐसी राजनीतिक सोच रखने वालों पर, ना आतंकवाद पर लगाम लगी और न ही नक्सलवाद पर नोटबंदी का कोई असर हुआ ये झूठ फरेब अब देश की जनता समझ चुकी है मोदी जी जरा अपने सरकारी जहाज से झाँक कर तो देखें।
युवा कांग्रेस गौतमबुद्ध नगर के अध्यक्ष दीपक चोटीवाला ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि मोदी जी ने टेलीविजन पर हँसकर रात में नोटबंदी का ऐलान किया था और गोवा में दिनदहाड़े टेलीविजन पर ही रोकर कहा था कि 50 दिन बाद अगर नोटबंदी से देश को नुकसान हुआ तो चौराहे पर पिटने को तैयार हूँ बस आप चौराहा बता देना तो मोदी जी अब देश की जनता आपसे पूछ रही है किस चौराहे पर मिलोगे क्योंकि आपकी सरकार के आंकड़े चीख-चीख कर कह रहे कि आप बुरी तरह फेल हो गए है देश को आपने आर्थिक रूप से बर्बाद कर दिया है और अपने चंद उद्योगपति मित्रों को आबाद कर दिया है।
उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस पश्चिम के प्रदेश सचिव पुरुषोत्तम नागर ने पुतला दहन के दौरान कहा कि अकेले गौतमबुद्ध नगर क्षेत्र से ही लगभग साढ़े सात लाख लोगों ने पलायन किया है नोटबंदी के कारण लोगों से उनके रोज़गार छिन गए, अपराध अपने चरम पर है किसान बर्बाद हो गया है दुकानदार रो  रहा है और मोदी जी बुलेट ट्रैन चलवा रहे है।
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से पुरुषोत्तम नागर,नंदकिशोर वर्मा,रूपेश भाटी,संजय नागर,विक्रम यादव,संदीप यादव,सूरज धामा,मोहित भाटी एडवोकेट,मुकेश कुमार,बेगराज धामा,संदीप नागर,हैप्पी पंडित,अरविन्द नागर,राहुल त्यागी,धीरज अरोड़ा,भूपेंद्र सिंह,संदीप भाटी,आदेश यादव,बाली यादव,संजीव नागर,सचिन कुमार,मनोज कुमार,वीरेंद्र यादव,अमरीश चौधरी,देवराज सिंह भाटी, मेहुल चपराना आदि कार्यकर्त्ता मौजूद थे।
  • Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 22 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 131 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 245 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 103 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला