विधानसभा क्षेत्रों में विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाया जाएगा : बीएन सिंह

गौतम बुद्ध नगर:EROS TIMES; जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर बीएन सिंह ने जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुपालन में आगामी 15 नवंबर से 30 नवंबर तक जनपद की समस्त विधानसभा क्षेत्रों में विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाया जाएगा । जिसमें 1 जनवरी 2018 की अर्हता के आधार पर नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी । इस संबंध में जिलाधिकारी ने समस्त जनसामान्य का आव्हान करते हुए उन्हें जानकारी दी है कि जिन व्यक्तियों की आयु आगामी 1 जनवरी 2018 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही है वह अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए चलने वाले विशेष अभियान में अपना फार्म सिक्स भरते हुए अपने संबंधित बीएलओ को उपलब्ध करा सकते हैं ताकि उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज कराया जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि चलने वाले विशेष अभियान के दौरान आयोग के दिशा निर्देशानुसार मतदाताओं की आईडी में त्रुटियों को भी ठीक करने की कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में भी मतदाता अपने निर्धारित फार्म भरते हुए अपने संबंधित बीएलओ को उपलब्ध करा सकते हैं ।। जिलाधिकारी ने चलने वाले इस अभियान को पूरे जनपद में पूर्ण रुप से सफल बनाने के उद्देश्य से समस्त उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों तथा संबंधित अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं कि उनके द्वारा भी अपनी कार्यवाही समय रहते पूर्ण कर ली जाए । उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि यदि कोई बीएलओ सेवानिवृत्त हो गए हो या किसी का ट्रांसफर हो गया हो तो उनके स्थान पर नए बीएलओ की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से कर ली जाए ताकि 15 नवंबर से चलने वाला अभियान भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार जनपद में पूर्ण रुप से सफल हो सके। 

  • Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन ने अनंत बर्तन बैंक के सहयोग से सेक्टर-37 स्थित ऑटो स्टैंड पर “जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण…

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    नोएडा। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के बीमा आयुक्त श्री प्रणय सिन्हा ने 8 जून 2026 को ईएसआईसी उप-क्षेत्रीय कार्यालय (एसआरओ), नोएडा का दौरा किया। इस अवसर पर नोएडा के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 24 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 8 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 8 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 7 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 13 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 13 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित