आशीष नेहरा को विजय विदाई देने उतरेगी टीम इंडिया

नई दिल्ली/EROS TIMES: विराट कोहली की टीम इंडिया न्यूजीलैंड से एकदिवसीय सीरीज जीतने के बाद मेहमान टीम के खिलाफ बुधवार को यहाँ फिरोजशाह कोटला मैदान में होने वाले पहले ट्वंटी- 20 अंतराष्ट्रीय मैच में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आशीष नेहरा को विजयी विदाई देने के इरादे से उतरेगी। दिल्ली के नेहरा ने हाल ही घोषणा की थी कि एक नवम्बर को दिल्ली में होने वाला यह मैच उनका आखिरी मैच होगा और इसके बाद वह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। नेहरा की इस घोषणा के बाद राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने विश्व की नंबर एक ट्वंटी -20 टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की ट्वंटी 20 सीरीज के लिए नेहरा को टीम में शामिल कर लिया। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज नेहरा को पहले मैच के लिए टीम में शामिल किया है और उनके अंतिम एकादश में खेलनी का फैसला कप्तान विराट कोहली और टीम प्रबंधन पर छोड़ दिया गया है।Image result for आशीष नेहरा को विजय विदाई देने उतरेगी टीम इंडिया

राष्ट्रीय चयनकर्ता प्रमुख एम एस के प्रसाद ने टीम की घोषणा करने के बाद स्पष्ट किया था कि नेहरा ने बोर्ड से विदाई मैच के लिए नहीं कहा था और वह अंतिम एकादश में खेलते हैं या नहीं इसका फैसला टीम प्रबंधन करेगा। नेहरा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ट्वंटी 20 टीम का हिस्सा थे लेकिन उन्हें कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिल पाया था। 38 वर्षीय नेहरा का पहले मैच के टीम में शामिल किया जाना काम से काम इस बात का संकेत तो देता है कि जीवट के धनी इस तेज गेंदबाज को मैदान से अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर को विदाई देने का अभूतपूर्व मौका मिल पायेगा। नेहरा के लिए इससे बड़ी बात और क्या होगी कि यदि उन्हें ऐसा मौका मिलता है तो यह उनका घरेलू मैदान होगा और उनके सामने अपने दिल्ली के दर्शक होंगे।

  • Related Posts

    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    नोएडा के सेक्टर 5 स्थित हरौला गांव के रहने वाले नेम चंद ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल पेश की है, जो हर किसी के लिए प्रेरणा बन गई है।…

    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    मेदांता हॉस्पिटल ने एडवांस्ड हेल्थकेयर की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए रोबोटिक असिस्टेड सर्जरी की सुविधाओं का विस्तार किया है। अस्पताल में अब अत्याधुनिक दा विंची रोबोटिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    • By admin
    • April 24, 2026
    • 72 views
    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    • By admin
    • April 23, 2026
    • 34 views
    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा

    • By admin
    • April 13, 2026
    • 22 views
    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा

    नोएडा में अवैध हथियार तस्करी का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार, Instagram से चला रहा थे नेटवर्क

    • By admin
    • April 9, 2026
    • 13 views
    नोएडा में अवैध हथियार तस्करी का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार, Instagram से चला रहा थे नेटवर्क

    आधुनिक युग में विज्ञान और परंपरा को साथ लेकर चलना होगा- हर्ष मल्होत्रा

    • By admin
    • April 6, 2026
    • 15 views
    आधुनिक युग में विज्ञान और परंपरा को साथ लेकर चलना होगा- हर्ष मल्होत्रा

    दिल्ली में गूंजा पहला “राष्ट्रीय ज्योतिष महाकुंभ”, देशभर के दिग्गज एक मंच पर

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 15 views
    दिल्ली में गूंजा पहला “राष्ट्रीय ज्योतिष महाकुंभ”, देशभर के दिग्गज एक मंच पर