महानगर कांग्रेस कमेटी नोएडा द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गिय इन्दिरा गांधी की  पुण्यतिथि एवं प्रथम गृहमंत्री लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर  पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई

नोएडा/EROS TIMES:

महानगर कांग्रेस कमेटी नोएडा द्वारा पार्टी कार्यालय गिझोड़ पर आज सुबह पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गिय इन्दिरा गांधी की 33 वीं पुण्यतिथि एवं भारत सरकार  प्रथम गृहमंत्री लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उनको याद किया गया एवं दोनों महान नेताओं की फ़ोटो पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये कहा कि आज कांग्रेस के लिए खुशी का भी एवं दुःख का भी दिन है। खुशी इस बात कि की आज के दिन सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म हुआ था दुःख इस बात का की आज ही के दिन इंदिरा जी शाहिद हुई थी। मुकेश यादव ने कार्यकर्ताओं को बताया कि इंदिरा गांधी कहा करती थी कि साम्प्रदायिकता एक बुराई है जो आदमी आदमी में भेद करती है एवं समाज को बाँटती है। यह हमारे देश की एकता और अखण्डता के लिए खतरा है। लेकिन आज की मोदी सरकार आदमी आदमी में भेद करती ही तथा समाज को बांटने का कार्य कर रही है जो देश की एकता और अखण्डता के लिए ठीक नहीं है। वरिष्ठ नेता रमेशचन्द्र शर्मा ने श्रधांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय एकता के वेजोड शिल्पीकार थे, उन्होंने भारत को एकता के सूत्र में पिरोने का काम किया था। लेकिन आज की भाजपा सरकार सिर्फ दिखावे के लिए सरदार पटेल के नाम का इस्तेमाल कर राजनीतिक रोटियां सेक रही है। आज के कर्यक्रम में मौजूद लगों में महिला अध्यक्ष पुष्पाकाण्डपल, लियाकत चौधरी, राजकुमार त्यागी, पुरुषोत्तम नागर, जितेन्द्र अम्बावत, राजकुमार भारती,विक्रम सेठी, सहाबुदीन, यतेन्द्र शर्मा, इंद्रजीत तिवारी, गुड़िया चौहान, विक्रम चोधरी, समशेर अब्बासी, गुड्डू, राजू,श्रवण, अंजार एवं अरुण प्रधान सहित कई कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।

  • Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    नोएडा। फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन द्वारा 12 अगस्त 2026 को आयोजित भव्य ‘संकल्प समारोह’ में पंजाबी समाज की एकता, संगठनात्मक शक्ति, सामाजिक सरोकार और सांस्कृतिक विरासत का शानदार प्रदर्शन देखने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 35 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 13 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां