21 सितंबर से 1 अक्टूबर तक प्रतिदिन होगा श्री रामलीला मंचन

नोएडा । श्रीराम मित्र मंडल , नोएडा  रामलीला समिति के द्वारा आयोजन स्थल रामलीला मैदान , सी- ब्लॉक सेक्टर -62,मे समिति के पदाधिकारियों के साथ संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया । समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गोयल एवंम महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा ने पूरे महोत्सव की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रामलीला मैदान मे वीरवार, 21 सितंबर से रविवार 1 अक्टूबर तक प्रतिदिन सायं 7 बजे से श्री रामलीला मंचन होगा । रविवार 24 सितंबर को दोपहर 2 बजे सेक्टर 20 स्तिथ श्री हनुमान मंदिर से श्री राम बारात शोभा यात्रा का आयोजन होगा जो डीएम चौराहा, सेक्टर-19 टेलीफोन एक्सचेंज , हरौला, सेक्टर-9, 10,11,12,22 55,57 तिराहा , लेबर चौक होते हुए लीला स्थल तक पहुंचेगी । लीला स्थल पर राजा जनक राम बारात का आतिश बाजी के साथ भव्य स्वागत करेंगे । शनिवार , दिनांक 30 सितंबर को सायं 5 बजे श्री विजयदशमी महोत्सव रावण, कुम्भकरण एवं मेघनाथ के पुतलो के दहन के साथ धूम- धाम से मनाया जाएगा। रविवार 1 अक्टूबर को श्रीराम राज्याभिषेक एवं भरत मिलाप के साथ श्री रामलीला महोत्सव 2017 का समापन होगा। सुरक्षा की दृष्टि से नोएडा पुलिस के साथ -साथ प्राइवेट सुरक्षा गार्ड, अग्निशमन उपकरण, तीन दर्जन सीसीटीवी कैमरे, चार स्क्रीन, सहित प्राथमिक उपचार केलिये फेलिक्स हॉस्पिटल के चिकित्सक, पैरा मेडिकल स्टाफ, ब्लड प्रेशर एवं शुगर जाँच की व्यवस्था रहेगी । दर्शकों के बैठने केलिए एक हजार सोफे और तीन हजार कुर्सियों की व्यवस्था रहेगी ।  श्री रामलीला मंचन के साथ-साथ मेले व झूलों की व्यवस्थाभी रहेगी । खाने पीने के लिए सीता-राम बाजार एवं दिल्ली के मशहूर चाट पकोड़ो की दुकानें भी सुसज्जित होंगी । 30 सितंबरको 80 फुट के रावण, 75 फुट के कुम्भकरण व 70 फुट के मेघनाथ कर पुतलों का दहन होगा । महोसत्व मे केंद्रीय मंत्री डॉ0महेश शर्मा, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी, विधायक पंकज सिंह, संसद आलोक संजर, सांसद सतीश गौतम,संसद सुरेंद्र सिंह नागर, एमएलसी नरेंद्र सिंह भाटी, पूर्व मंत्री अशोक  प्रधान, पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर, पूर्व मंत्री मदन चौहान,पूर्व विधायक विमला बाथम, नोएडा प्राधिकरण,जिला प्रशासन एवं जिला पुलिस के अधिकारी अतिथि के रूप मे सम्मिलितहोंगे । प्रेस वार्ता मे संस्थापक अध्यक्ष बी0पी0 अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र गर्ग, सह-कोषाध्यक्ष अनिल गोयल, सतनारायणगोयल, मनोज शर्मा, डॉ0 एस0के0 त्यागी, मुकेश गोयल, मुकेश गुप्ता, रविन्द्र चौधरी, तरुण राज, आत्माराम अग्रवाल,मुकेशसिंघल, राजेन्द्र भाटी, चक्रपाणि गोयल, संजय शर्मा, उमानंदन कौशिक, चंद्रप्रकाश गौड़, तिलक राज मित्तल, बलराज गोयल,जे0एम0 गुप्ता, अरविंद मित्तल, प्रशांत झा, ओमवीर शर्मा, गौरव मेहरोत्रा, पवन गोयल, रामरूप गोयल, ओ0पी0 गोयल, मुकेशअग्रवाल, अजीत चाहर, अजय गुप्ता , मुकेश गर्ग, बालेश मित्तल, राजन श्रीवास्तव, श्रीकांत बंसल, गजेंद्र बंसल, यशवीर त्यागी,जे0पी0 मंडल, राकेश गुप्ता, एस0एम0 सिंह, आर0 के उप्रेती, प्रकाश ठाकुर, धीरज कुमार, राकेश सोनी, सी0एम0झा, विजयभारद्वाज, राजीव मित्तल,ऋषिपाल अवाना, अर्जुन प्रजापति, सहित श्री रामलीला महोत्सव 2017 आयोजन समिति के कईसदस्य उपस्तिथ रहे ।

  • Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 21 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 131 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 245 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 103 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला