ग्लैमर की दुनिया में फर्जी कंपनियां हो रही सक्रिय, फिल्मों में एंट्री कराने के नाम पर फजीवार्ड़ा।

नोएडा, इरोस टाइम्स: सेक्टर-16 स्थित फिल्म सिटी एक तरफ जहां से पढ़े लिखे युवाओं एवं युवतियों के क्रेज के नाम पर हसीन सपने दिखाती है वही इनसे मोटी रकम ऐंठ कर चंद फरेबी जालसाज लोग अपनी तिजोरी भर रहे हैं। पैसे का लालच देकर यहां ठग गिरोह भी सक्रिय है जो फिल्मों में एंट्री कराने के नाम पर फजीवार्ड़ा कर रहे हैं साथ ही नोएडा की फिल्म इंडस्ट्री में आॅनलाइन लाइक करने के नाम पर भी फर्जी गिरोह का अड्डा बन रहा है युवाओं से पैसे झटकने के लिए उन्हें तरह-तरह के लालच दिए जाते हैं। लालच में जैसे ही युवा वर्ग फंसते हैं वैसे ही जालसाज अपना काम बना लेते हैं यह काम भी अपनी चतुराई से करते हैं कि ना तो पुलिस प्रशासन को पता चलता है ना अस्थाई जांच एजेंसियों को। जैसे ही फजीवार्ड़ा करने वाले अपना बोरिया-बिस्तर समेट जाते हैं तब बाद में मामला प्रकाश में आता है।

नोएडा के इस फिल्म सिटी में कई फाइनेंसर ग्रुप के रूप में युवाओं को तैयार किया जा रहा है और उन्हें उनका धन दुगना व तिगना करने का लालच देकर उन्हें अपने जाल में फसाया जा रहा है। ग्लैमर की दुनियां में फंसने वाले युवा वर्ग अनंत अपनी छाती पीट लेते हैं। वहीँ एक मामला बलू फॉक्स कंपनी जिसके डायरेक्टर हरजीत सिंह, प्रियेश सिन्हा, मानू प्रशात विग, पंकज गोयल, है जो 10 महीने में धन को दुगना व तिगना करने का सपना दिखाकर युवाओं से करोड़ों रुपये की ठगी करने की फिराक में है यह कंपनी डेढ़ लाख रुपए जमा कराती है तथा उस पैसे को फिल्मों में लगाने का झांसा देती है। बताया जाता है कि यह कंपनी लोगों का पैसा शीघ्र लेकर लेकर भागने वाली चर्चा का विषय बना हुआ है उधर बालाजी प्रोडक्शन नामक एक कंपनी करोड़ों रुपए लेकर पहले ही भाग चुकी है।

एक पीड़ित महिला निर्मला देवी जो हरोला सेक्टर 5 में रहती है ने बताया कि कंपनी के डायरेक्टर अंशू संधू ने निर्मला देवी को 17 लाख का फर्जी चेक थमाकर उससे एक लाख रुपये नगद ले लिए महिला को बताया गया कि उसका पैसा सुरक्षित है चिंता करने की कोई बात नहीं है जब बैंक में चेक डाला तो वह फर्जी निकला इस बाबत महिला ने सेक्टर-20 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है, युवा वर्ग को हमारे समाचार पत्र के माध्यम से अवगत किया जाता है कि बिना जांच पड़ताल किए ऐसी जालसाज कंपनियों पर आंख बंद कर विश्वास न करें अन्यथा उन्हें धन नुकसान के साथ मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ेगा।

  • Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 248 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 103 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला