भारत विकास परिषद् एवं द आर्ट ऑफ लिविंग के संयुक्त तत्वाधान में मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस।

नोएडा, इरोस टाइम्स: अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद् एवं द आर्ट ऑफ लिविंग के संयुक्त तत्वाधान में जिला प्रशासन गौतमबुद्ध नगर व नोएडा प्राधिकरण के सहयोग से नोएडा स्टेडियम में 21 जून को भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए संयोजक डा. नरेश शर्मा ने सभी योगाभ्यासियों एवं अतिथियों का अभिनन्दन किया।

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा है कि योग जीवन को संयमित बनाता है इसलिए समर्पणभाव से योग करें। इसके परिणाम सार्थक होंगे। योग किसी भी व्यक्ति को आंतरिक रूप से मजबूत करने का मूल मंत्र है। इस मूल मंत्र को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज और विश्व पटल पर इसका प्रचार किया। आज सारी दुनिया योग का लोहा मान रही है। उन्होंने कहा कि भारत विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर है। इसमें योग की अहम भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि जीवन को संयमित बनाने के लिए योग बेहद जरूरी है। इस लिए समर्पणभाव से योग करें।

इस अवसर पर नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने योग शिविर में आने पर लोगों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि योग के जरिये लोगों को जोड़ा जा सकता है। आज दुनिया योग के माध्यम से एक सूत्र में बंधने की ओर अग्रसर है। देश के प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र संघ में योग पर दुनिया का समर्थन मांगा। इस प्रस्ताव का 177 देशों ने समर्थन किया। आज दुनियाभर में योग की धूम है। मंच का संचालन करते हुए कार्यक्रम संयोजक डा. नरेश शर्मा ने कहा योग एक धर्म नही है बल्कि यह एक विज्ञान, कल्याण का विज्ञान, युवाता का विज्ञान,

शरीर को नियंत्रित करने, मन और आत्मा का विज्ञान है। हमारे पास प्राचीनकाल में स्वास्थ्य बीमा नहीं था लेकिन हम सभी के पास स्वस्थ्य रहने का अनमोल उपाय योगाभ्यास था जो बिना एक पैसे खर्च किये हमारे स्वास्थ्य की गारंटी आश्वासन देता है। हम सभी योगी बनें, निरोगी बनें और उपयोगी बनें। डा. नरेश शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार 26 जनवरी और 15 अगस्त मनाया जाता है उसी प्रकार अंतररा-ुनवजयट्रीय योग दिवस भी मनाया जाना चाहिए तथा इस दिन का अवकास घोसित होना चाहिए।

नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अमित मोहन प्रसाद, प्राधिकरण, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रमोद अग्रवाल, उप मुख्य कार्यपालक अधिकारी सौम्य श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी विनीत कुमार, नगर मजिस्ट्रेट महेंद्र कुमार सिंह, सहित तमाम पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों व नोएडा के शहरवासियों ने भी योग किया। सुबह 6 बजे शुरू हुए इस योग शिविर के शुभारंभ से पहले बारिश हुई लेकिन बारिश में भी लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। योग शिविर की शुरुवात भजन गायक श्रीजू प्रेमार्जन के भजन प्रस्तुति से प्रारम्भ हुई। इसके बाद आर्ट आफ लिंविंग के योगाचार्य, कोरियोग्राफर एवं डांसर तारिक खान ने संगीत के साथ योग नृत्य प्रस्तुत किया। बरसात के बीच शुरू हुए योग शिविर की – शिविर की शुरुवात वन्देमातरम के साथ हुई। अंतर्राष्ट्रीय योगाचार्य राजेश जगीसा, रा-ुनवजयट्रीय संयोजक आर्ट् आॅफ लिविंग, बंगलौर ने लोगों को योग के वही आसन कराये जो भारत सरकार के आयु-ुनवजया मंत्रालय द्वारा निर्धारित किये गये है। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री अशोक प्रधान, पूर्व विधायक बिमला बाथम, योग शिविर के संयोजक और डा. नरेश शर्मा, विनय शर्मा, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष अतुल वर्मा, सचिव केशव गंगल, राजीव अजमानी, प्रताप मेहता, पूर्व अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, टी. एन. चैरसिया, आर्ट आफ लिविंग की ट्रस्टी इंदू सिंन्हा, हरविन सुखीजा, जीएनआईओटी काॅलेज के प्रबंध निदेशक बिशनलाल गुप्ता, निदेशक राजेश कुमार गुप्ता, विपिन मल्हन, एनपी सिंह, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, मनोज गुप्ता, अशोक मोगा, राकेश शर्मा, सुशील शर्मा, सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।

  • Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 24 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 133 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 247 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 103 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला