नोएडा। विश्व पर्यावरण दिवस पर समाजवादी पार्टी द्वारा वृहद पौधारोपण किया गया।

नोएडा। विश्व पर्यावरण दिवस पर   उक्त पौधारोपण सेक्टर-48 के सी ब्लाॅक के पार्क में किया गया। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर रहे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सही रखने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण करना चाहिए। अधिक पौधे लगाने से पर्यावरण का संतुलन बना रहता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के दिशा निर्देश पर आज पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश में पौधारोपण कर रहे है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आहवान किया कि इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन समय-समय पर आयोजित किया जाता रहे। नोएडा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुनील चौधरी ने कहा कि नोएडा जैसे शहर में पर्यावरण का सुतलन बनाये रखने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम के साथ-साथ बड़े पैमाने पर पौधे लगाने की जरूरत है। इस मौके पर नोएडा महानगर के प्रभारी बीर सिंह यादव, लोहिया वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष रेशपाल अवाना, सेक्टर-48 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दिनेश भाटी, ओपी यादव, राजेश अवाना, राजीव चौधरी, गिरीश कपूर, सुरेंद्र सिंह, हिमांशु, अशोक चौधरी, प्रभाकर आर्य, नैपाल भाटी, सी. प्रसाद, दिनेश खारी, अमरजीत सिंह, डीपी गर्ग,  डा. ललित कुमार, जगदीश अवाना, मंजू, धर्मेद्र चैहान, जगत सिंह, कर्नल चौहान,  ओमवीर भाटी, जीसी शर्मा, अनिल चौधरी, पीएस सिन्हा व तपसीराम भाटी सहित सेक्टर के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन ने अनंत बर्तन बैंक के सहयोग से सेक्टर-37 स्थित ऑटो स्टैंड पर “जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण…

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    नोएडा। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के बीमा आयुक्त श्री प्रणय सिन्हा ने 8 जून 2026 को ईएसआईसी उप-क्षेत्रीय कार्यालय (एसआरओ), नोएडा का दौरा किया। इस अवसर पर नोएडा के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित