इतिहास के अनुसार, तूतेनखामेन की ममी को कब्र से निकालना ठीक नहीं।

दुनिया डेस्क, इरोस टाइम्स: हाल ही में इजिप्ट की लकसोर सिटी के पास करीब 3 हजार साल पुराने 1000 स्टैच्यू और 10 कब्रें मिली है। इन कब्रों में रखीं ममी अमीर व्यक्तियों की बताई जा रही है। क्योंकि, ये काफी गहनों से लदी थीं। आर्कियोलॉजिस्ट इन ममी के रहस्यों का पता लगा रहे हैं। हालांकि, इजिप्ट में इस तरह की रहस्यमयी ममी मिलने का मामला पहला नहीं है। इसी तरह मिस्र के सबसे कम उम्र के राजा तूतेनखामेन की कब्र के रहस्य से भी अब तक पर्दा नहीं उठा सका है।

खजाना निकालने वाले अधिकतर लोगों की हो गई थी मौत…

– मिस्र के इतिहास में तूतेनखामेन सबसे ज्यादा चर्चित व्यक्ति थे, जो सिर्फ 9 साल की उम्र में ही मिस्र के राजा बन गए थे। हालांकि, 19 साल की उम्र में उनकी रहस्यमयी मौत हो गई थी।

– उनकी मौत का कारण मेरुदण्ड टेढ़ा होना बताया गया था। वहीं, इतिहासकारों का मानना था कि राजगद्दी के लिए उनकी हत्या कर दी गई थी। उनकी ममी को 1922 में ब्रिटिश ऑर्कियोलॉजिस्ट हॉवर्ड कार्टर ने खोजा था। इस समय मिस्र पर इंग्लैंड का कब्जा था और यहां के लॉर्ड जॉर्ज कारनारवन थे। कारनारवन ने ही हॉवर्ड को तूतेनखामेन की कब्र और खजाना खोजने का काम सौंपा था।

– इस कब्र के बारे में कहा जाता था कि जो भी व्यक्ति तूतेनखामेन की कब्र खोदेगा और उनकी ममी के नीचे छिपे खजाने की तलाश करेगा, उसकी मौत हो जाएगी।

– जब तूतेनखामेन की कब्र खोजी गई तो उनकी ममी के नीचे एक छोटा कमरा भी था, जो सोने-चांदी से भरा हुआ था। हालांकि, यह खजाना उतना नहीं था, जितने का दावा किया गया था।
– लेकिन, इसके कुछ दिनों बाद से ही ऑर्कियोलॉजिस्ट हॉवर्ड के टीम के सदस्यों की रहस्यमयी मौत होनी शुरू हो गई थी। ये लोग वही थे, जिन्होंने कब्र से तूतेनखामेन की ममी हटाकर खजाना निकाला था। इसके अलावा कुछ महीनों बाद ही लॉर्ड जॉर्ज कारनारवन की भी मौत हो गई थी।

– उस समय के फेमस लेखक और जासूसी नॉवेल शैरलॉक होम्स के राइटर सर ऑर्थर कोनन डॉयल ने भी कहा था कि यह श्रापित ममी थी। इतिहास के अनुसार, तूतेनखामेन की ममी को कब्र से नहीं निकालना ही ठीक होता।

  • Related Posts

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में ई-रिक्शा चालकों, निर्माताओं और डीलरों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने घोषणा की है…

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    नोएडा: कंज्यूमर फूड इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पहचान बना चुकी एलटी फूड्स लिमिटेड ने बच्चों के लिए एक अनोखा और इमर्सिव लर्निंग एक्सपीरियंस लॉन्च किया है। कंपनी ने अपने फ्लैगशिप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 23 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 11 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर स्लग:

    • By admin
    • April 27, 2026
    • 72 views
    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर  स्लग:

    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    • By admin
    • April 24, 2026
    • 79 views
    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    • By admin
    • April 23, 2026
    • 40 views
    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा

    • By admin
    • April 13, 2026
    • 22 views
    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा