विमान हाइजैक की मिली धमकी मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद एयरपोर्ट पर जारी हुआ हाई अलर्ट

मुंबई, इरोस टाइम्स: चौकाने वाली बड़ी खबर, आतंकी देश की सुरक्षा में बड़ी सेंध लगाने की कोशिश में है। इस बार आतंकियों के निशाने पर देश के बड़े-बड़े एयरपोर्ट ब्लैकलिस्ट हैं। जिसमें मुख्य रूप से मुंबई, चेन्नई और हैदराबाद एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। आपको बता दे की तीनों ही एयरपोर्ट पर विमान हाईजैक करने की धमकी मिली है। धमकी के बाद सुरक्षा तंत्र पूर्ण रूप से सक्रिय हो गया है। वहीं तीनों एयरपोर्ट पर सुरक्षा ज्यादा बढ़ा दी गई है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए जो जरुरी है वो सारे कदम उठाए जा रहे हैं।

आपको यह भी बताते चलें कि एक महिला ने पुलिस को ई-मेल कर जानकारी दी है कि उसने 6 लोगों को तीनों एयरपोर्ट पर विमान हाईजैक की योजना बनाते सुना है। बातचीत में महिला ने सुना कि पहले मुंबई फिर चेन्नई और बाद में मुंबई एयरपोर्ट पर हाईजैक को अंजाम दिया जाएगा। अब तक संदिग्धों की चर्चा में इस घटना को अंजाम देने के लिए आज रविवार का दिन तय हुआ था। महिला के अनुसार कुल 23 लोगों की टीम तीनों एयरपोर्ट पर विमान हाईजैक करने की योजना में हैं।

सीआईएसएफ के महानिदेशक ओपी सिंह ने पुष्टि की है कि इन तीन एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। सिंह ने कहा, “कई सुरक्षा उपायों को लागू भी किया जा चुका है। गश्त बढ़ाने और यात्रियों में भगदड़ न हो इसके लिए नियंत्रण व्यवस्था और मजबूद कर दी गई है। तैनात सुरक्षा कर्मियों की संख्या भी बढ़ा दी गई है।” एयरपोर्ट की सुरक्षा एजेंसियों ने भी पुलिस और अन्य बलों के साथ मिलकर यात्रियों के लिए सुरक्षा चक्र को बढ़ा दिया है। ( सूत्र )

  • Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन ने अनंत बर्तन बैंक के सहयोग से सेक्टर-37 स्थित ऑटो स्टैंड पर “जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण…

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    नोएडा। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के बीमा आयुक्त श्री प्रणय सिन्हा ने 8 जून 2026 को ईएसआईसी उप-क्षेत्रीय कार्यालय (एसआरओ), नोएडा का दौरा किया। इस अवसर पर नोएडा के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 22 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 8 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 8 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 7 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 13 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 13 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित