टेक्सटाईल मंत्री स्मृति ईरानी ने किया दिल्ली में गणगौर ग्रुप के पहले स्टोर का उद्घाटन

नई दिल्ली, इरोस टाइम्स: मुम्बई आधारित रेस्टोरेन्ट्स की श्रृंखला श्री गणगौर स्वीट्स, जिन्हें इनकी मिठाईयों और उच्च गुणवत्ता की खाद्य सेवाओं के लिए जाना जाता है, ने अपने आप को मुम्बई, इन्दौर, गोवा और दुबई में सफलतापूर्वक स्थापित कर लिया है, और अब नई दिल्ली में भी अपने स्टोर केे लाॅन्च के साथ अपनी मौजूदगी को सशक्त बना लिया है।

नई दिल्ली के निर्माण विहार में केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उद्घाटन समारोह की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में शिरकत करने वाले अन्य दिग्गजों में शामिल थे- इला अरुण (बाॅलीवुड गायिका); राज कुन्द्रा, जाने माने कारोबारी एवं शिल्पा शेट्टी के पति; कैलाश विजयवर्गीय, बीजेपी के महासचिव एवं स्थानीय राजनीतिज्ञ जैसे ओम प्रकाश शर्मा, गुरचरण सिंह राजू। टीवी जगत की अन्य हस्तियों में सुधीर पांडे, बाॅबी खन्ना, सूरज थापर भी आउटलेट की भव्य ओपनिंग पर मौजूद थे। बड़ी संख्या में मौजूद दर्शक भी इस मौके पर बेहद उत्साहित नज़र आ रहे थे।

1450 वर्गफीट में फैला यह पांच मंज़िला आउटलेट बेहतरीन एवं पारम्परिक साज-सज्जा के साथ तैयार किया गया है, जो अपनी स्वीट शाॅप, रेस्तरां, बैंक्वेट हाॅल और रूफ टाॅप बैंक्वेट के साथ उपभोक्ताओं को शानदार सेवाओं का अनुभव प्रदान करेगा। रेस्टोरेन्ट (जो बेहद आरामदायक एवं आकर्षक माहौल के बीच स्वादिष्ट व्यंजन पेश करता है) 150 तरह की एक्सक्लुज़िव मिठाईयों और स्वादिष्ट व्यंजनों की व्यापक रेंज पेश करेगा।

मास्टर शेफ रणवीर ब्रार का डेज़र्ट बुटीक इंग्लिश विंग्लिश उनके नाम का पर्याय है। पूरी तरह से शाकाहारी बुटीक अपने उपभोक्ताओं के लिए पारम्परिक भारतीय मिठाईयों एवं पश्चिमी व्यंजनों की व्यापक रेंज प्रस्तुत करता है। इंग्लिश विंग्लश की विदेशी और श्री गणगौर स्वीट्स की पारम्परिक मिठाईयों का संयोजन जैसे स्वीट पटेटो, गुलाब जामुन, चीज़ केक आपको अनूठे स्वाद का अनुभव प्रदान करेंगे। इनका बेक्ड वड़ा पाव कम कैलोरी से युक्त है, तो अब वड़ा पाव के प्रेमी बिना कैलोरी की चिंता के गेंहू से बने शानदार स्वाद का लुत्फ़ उठा सकते हैं।

भारतीय रंगों में रंगी जानी मानी फ्रांसीसी मिठाई मोतीचूर पारफेट के साथ मोतीचूर बूंदी और पिस्ता कतली आपको शानदार स्वाद का अहसास देते हैं। इंग्लिश विंग्लिश अन्य बेकरी उत्पादों की भी व्यापक रेंज पेश करता है जैसे सेहतमंद ब्रेड, विभिन्न ज़ायकों में शानदार कुकीज़ (मसाला चाय, कलाकंद आदि), मैकेरून्स और रीगल बकलावाज़ आदि। भारतीय होने के नाते मिठाइयां हमारे जीवन का एक अभिन्न हिस्सा हैं, और इंग्लिश विंग्लिश मिठाईयों की प्रति इस सदाबहार आकर्षण को बढ़ावा देता है।

स्वादिष्ट व्यंजन बनाने वाली यह जोड़ी अब दिल्ली में अपनी मौजूदगी के साथ हमारे जीवन को मिठास और खुशबू से भरपूर कर देगी। श्री गणगौर ग्रुप का दिल्ली आउटलेट शुद्ध एवं स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए बेहतरीन गंतव्य होगा। इसके अलावा इसकी आकर्षक साज-सज्जा, आरामदायक रोशनी, उत्कृष्ट उपभोक्ता सेवा एवं व्यंजनों का आधुनिक डिस्प्ले आपको खाद्य पदार्थों की खरीददारी के साथ डाईन-इन का भी शानदार अनुभव प्रदान करेंगे।

रेस्टोरेंट की यह लोकप्रिय श्रृंखला मुम्बई, इन्दौर, गोवा और दुबई में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं को अपनी सेवाएं प्रदान कर रही है।

  • Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 22 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 133 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 247 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 103 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला