बढ़ सकती है जियो प्राइम मेंबरशिप की तारीख, कम ग्राहकों ने कराया रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली, इरोस टाइम्स: टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो के पास 10 करोड़ से भी ज्यादा ग्राहक हैं। लेकिन जियो प्राइम मेंबरशिप के लिए उम्मीद से काफी कम ग्राहकों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। ऐसे में खबरें ये आ रही हैं कि कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी रजिस्ट्रेशन की तारिख को और आगे बढ़ा सकते हैं। आपको बता दें कि जियो की फ्री सर्विस 31 मार्च को खत्म हो रही है। अगर ग्राहक इन्हें जारी रखना चाहते हैं, तो उन्हें प्राइम मेंबरशिप लेनी होगी, जिसके लिए 99 रुपये का शुल्क भी मेम्बरशिप के तौर पे देना होगा।
टेलिएनालिस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस जियो को प्राइम मेंबरशिप के लिए ग्राहकों की तरफ से अभी वैसी प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है, जिसकी वह उम्मीद कर रही थी। जियो ने अनुमान लगाया था कि उसे 31 मार्च तक लगभग 2.2 से 2.7 करोड़ की संख्या में जियो प्राइम मेंबर्स मिलेंगे, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हो पाया है। लेकिन ऐसा न होने के कारण इस अवधि को आगे बढ़ाए जाने के बारे में फिलहाल सोचा जा रहा है।
अगर सूत्रों की मानें तो प्राइम मेंबरशिप के लिए रजिस्ट्रेशन की अवधि 30 अप्रैल तक बढ़ाई जा सकती है। हालांकि, इस मामले पर फिलहाल कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। वहीं, कंपनी को उम्मीद के मुताबिक 50 फीसदी रजिस्ट्रेशन ही प्राप्त हुए हैं। आपको बता दें कि रिलायंस जियो ने पिछले ही महीने 10 करोड़ सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार कर लिया था। इस बात की जानकारी कंपनी ने एक ईवेंट के दौरान दी थी। साथ ही जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन वाले प्लान की भी घोषणा उसी इवेंट में की गई थी। अब यह देखना है की क्या जिओ आने वाले दिनों में अपने ग्राहकों को अपने साथ जोड़ पता है।

  • Related Posts

    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    नोएडा के सेक्टर-27 में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सेक्टर-27 के डी-98 के बाहर खड़ी एक कार में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से…

    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    गाजियाबाद की सुबह आज भी दो अलग-अलग दुनियाओं में जागती है। एक दुनिया वह है, जहां शहर की पुरानी धड़कन अब भी उसी रफ्तार से चलती है। दूसरी दुनिया वह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 8 views
    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    • By admin
    • May 2, 2026
    • 16 views
    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 25 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 14 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर स्लग:

    • By admin
    • April 27, 2026
    • 73 views
    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर  स्लग:

    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    • By admin
    • April 24, 2026
    • 79 views
    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल