जिला गौतमबुद्ध नगर प्रशासन ने 60 खिलाडियों को किया सम्मानित

नोएडा, इरोस टाइम्स: जिला खेल प्रोत्साहन समिति से जनपद के उदीयमान प्रतिभावान खिलाडि़यों को 13 लाख रूपये की धनराशि प्रोत्साहन स्वरूप वितरण कर बढाया गया हौसला गौतमबुद्धनगर 25 मार्च,2017 पूरे जनपद के उदीयमान प्रतिभावान खिलाड़ी और अधिक जनपद और देश का नाम रोशन करें इस उद्देश्य से जिलाधिकारी एन पी सिंह के कुशल नेतृत्व में जिला खेल कूद प्रोत्साहन समिति के माध्यम से इंदिरा गॉधी कला केन्द्र सेक्टर 6 नोएडा में माननीय केन्द्रीय मंत्री डा0 महेश शर्मा की अध्यक्षता में एक भव्य समारोह आयोजित करते हुये जनपद के 60 खिलाडि़यों 13 लाख रूपये की धनराशि प्रोत्साहन के रूप में वितरण कर खिलाडि़यों का हौसला बढ़ाया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री डा0 महेश शर्मा, जिलाधिकारी एनपी सिंह, तथा अर्न्तराष्ट्रीय खिलाड़ी मदनलाल, परवेन्द्र अवाना, बबीता नागर तथा अन्य गण मान्य व्यक्तियों द्वारा खिलाडि़यों को प्रोत्साहन राशि के चैक, स्मृति पत्र एवं प्रशस्ति पत्र वितररण कर उनका हौसला बढ़ाया गया।

केन्द्रीय मंत्री डा0 महेश शर्मा द्वारा इस अवसर इस आयोजित कार्यक्रम की प्रशंसा की गयी और कहा हमारे जनपद के खिलाड़ी देश-विदेश में जनपद एवं देश का नाम रोशन कर रहे है अतः समाज के प्रत्येक नागरिकों को आगे आकर उनका निरन्तर हौसला बढाना चाहिये ताकि उनका और अधिक उत्सावर्द्धन हो सकें और हमारे जनपद के खिलाड़ी अपने अपने खेलों में और अधिक प्रर्दशन करते हुये अधिक से अधिक मैडल प्राप्त कर सकें। उन्होनें खिलाडि़यों को प्रेरित करते हुये कहा कि हमारे जनपद के प्रतिभावान खिलाड़ी पद चिन्ह बनाने वाले बने ताकि उनके माध्यम से अन्य खिलाड़ी भी प्रेरणा लेकर अपने खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने के लिये प्रेरित हो सकें।

जिलाधिकारी एन पी सिंह ने कहा कि उनके द्वारा जनपद के खिलाडि़यों को आगे बढाने के उद्देश्य से जिला खेल कूद प्रोत्साहन समिति के माध्यम से निरन्तर कार्यक्रम किये जा रहे है। और जिला खेल कूद समिति में जिन उद्यमियों के द्वारा दिल खोलकर दान दिया जा रहा है वह इस समारोह के मुख्य किरदार है जिससें आज हम आज अपने जनपद के उदीयमान प्रतिभावान खिलाडि़यों को प्रोत्साहित कर पा रहे है। उन्होंनें कहा कि खेल के माध्यम से जिन खिलाडि़यों द्वारा जनपद का गौरव बढाया गया है उन्हीं का आज कुछेक प्रोत्साहन राशि भेंट करते हुये उनका हौसला बढाया गया है ताकि सभी खिलाड़ी अपने जीवन में अपने खेल के माध्यम से और अधिक आगे बढ सके। उन्होनें कहा कि खेल हमें धारणागत रूप से ताकत देते है और गॉव गॉव में अधिक से अधिक खेलों का बढावा दिया जाये तो कई समस्यायें स्वतः ही समाप्त हो सकती है।
इस कार्यक्रम में अर्न्तराष्ट्रीय खिलाड़ी मदन लाल ने भी खिलाडि़यों को अपने जीवन में और अधिक तरक्की करने के लिये प्रेरित किया।

जिला अधिकारी द्वारा बबीता नागर को ढाई लाख रूपये का चैक प्रदान किया गया। ज्ञातब्य हो बबीता नागर जिले की युवतियों का स्वालम्बी बनानें में खेलों के माध्यम से बढ-चढ-कर कार्य कर रही है। इस भव्य कार्यक्रम का सफल संचालन अशोक श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस अवसर पर नगर मजिस्टेªट रामानुज सिंह, जिला क्रीडा अधिकारी अनिता नागर, गणमान्य व्यक्तियों में विपिन मल्हन, एन पी सिंह, महेश शर्मा, सरदार मनजीत सिंह, हरेन्द्र भाटी तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों एवं खिलाडियों द्वारा भाग लेकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया गया। स्कूली बच्चों द्वारा सॉस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये।-

  • Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 7 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 18 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 41 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 21 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 8 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 26 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस