योगी की सरकार यूपी में बनते ही एंटी रोम‍ियो स्क्वॉड टीम हुई एक्ट‍िव

गोरखपुर: योगी आदित्यनाथ के यूपी का सीएम का पद संभालने के दो दिन के बाद से ही एंटी रोमियो स्क्वॉड टीम का गठन हो गया है। बीजेपी ने अपने मैनिफेस्टो में दर्ज इस वादे का काफी प्रचार किया था। पार्टी का दावा है कि महिलाओं, खासतौर पर स्कूल-कॉलेज जाने वाली लड़कियों से छेड़खानी रोकने की दिशा में यह स्क्वॉड असरदार तरीके से काम करेगा। गोरखपुर में सीओ चारू निगम ने सभी लड़कों के माता-पिता को बुलाकर सख्त हिदायत दी है कि अगली बार अगर ये बच्चे ऐसे कामों में दिखे तो सीधे जेल होगी। वहीं, योगी ने अफसरों को स्लॉटर हाउस बंद करने को लेकर भी निर्देश दिए। मेरठ, मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में पुलिस ने अभियान चलाया।

# राज्य का पहला एंटी रोमियो स्क्वॉड मंगलवार को मेरठ में नजर आया। पहले ही दिन से ही स्कूल, कॉलेजों, सिगरेट और पान की दुकानों पर मंडरा रहे लड़कों से पूछताछ की गई। बाद में उनके घरवालों को बुलाकर उनकी एक्टिविटीज की जानकारी देने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

# मेरठ उन जिलों में से एक है, जहां एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स और पब्ल‍िक प्लेस पर ऐसी टीमों की तैनाती की गई है।

# इसका मकसद छेड़खानी रोकना और लड़कियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। हालांकि, कुछ मामलों में लड़के और उनके पेरेंट्स दोनों ही पुलिस की इस पहल से टॉर्चर का आरोप लगाते नजर आए।

# उनका आरोप था कि जिस तरीके से पुलिस की ये टीमें काम कर रही हैं, उससे क्राइम कंट्रोल और मॉरल पुलिसिंग के बीच की लकीर खत्म हो चुकी है।

3 से 4 मेंबर हैं एंटी स्क्वॉड टीम में

# मेरठ जिले के हर पुलिस स्टेशन में एक एंटी रोमियो स्क्वॉड बनी हुई है, लगभग इसमें तीन से चार मेंबर हैं। जिन इलाकों की आबादी ज्यादा है, वहां टीम और उनके मेंबर्स की तादाद ज्यादा भी मुमकिन है।

# वहीं, लखनऊ में आईजी के ऑफिस से आदेश आया है कि जोन के 11 जिलों में एंटी रोमियो स्क्वॉड का गठन किया जाए।

लखनऊ में भी चलाया गया चेकिंग अभियान

# मेरठ के अलावा लखनऊ में भी एंटी रोमियो स्क्वॉड एक्टिव है। शहर में घूम-घूम कर इस टीम ने कॉलेजों के बाहर खड़े या संदिग्ध लग रहे लोगों से पूछताछ भी की।

# अभियान की शुरुआत ठाकुरगंज, नेशनल पीजी समेत सिकंदर बाग चौराहे से की गयी। नेशनल पीजी कॉलेज के बाहर से 4 मनचलों को भी पकड़ा गया। जिन्हें समझाकर और चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

# एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि ये दल पूरे जिले में एक्टिव है। जो भी संदिग्ध दिखेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
झांसी में म‍िले अजीबो-गरीब जवाब

# स्क्वॉड ने सोमवार को झांसी के रानी लक्ष्मीबाई किले में अराजक तत्वों को पकड़ने के लिए छापा भी मारा। यहां कई जगह गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड एक साथ बैठे मिले। पुलिस के पूछने पर किसी ने गर्लफ्रेंड को अपनी भाभी बताया, तो किसी ने ब्वॉयफ्रेंड को भाई-देवर बता दिया।

# ऐसे बहाने सुनकर पुलिस ने उन्हें जमकर फटकार लगाई। कई लड़कों को डांट लगाते हुए उनसे उठक-बैठक भी करवाई।

अफसरों को स्लॉटर हाउस को लेकर निर्देश

# आदित्यनाथ ने बुधवार को पुलिस अफसरों को यह निर्देश भी दिया कि वे स्लॉटर हाउस को बंद करने के लिए एक एक्शन प्लान तैयार करें।

# सूत्रों के मुताबिक, योगी ने गायों की तस्करी पर पूरी तरह से बैन लगाने की भी बात कही। मीटिंग में डीजीपी जावीद अहमद, प्रिंसिपल सेक्रेटरी (होम) देबाशीष पांडा और चीफ सेक्रेटरी राहुल भटनागर मौजूद रहे।

# इसी बीच अलीगढ़ से 60 मवेशियों के साथ 20 लोगों को अरेस्ट किया गया है।

  • Related Posts

    गाजियाबाद का ‘चंडीगढ़’ बन रही वेव सिटी: चौड़ी सड़कें, हरियाली और स्मार्ट लाइफस्टाइल से बदल रही NCR की तस्वीर

    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के किनारे विकसित हो रही हाई-टेक टाउनशिप में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, ग्रीन स्पेस और स्मार्ट सुविधाओं पर जोर, घर खरीदारों और निवेशकों के बीच बढ़ रही चर्चा गाजियाबाद। दिल्ली-एनसीआर…

    महिला की आजादी से क्यों डरता है समाज? सिमोन द बोउवार के विचार आज भी प्रासंगिक

    पिंजरे में कैद पंछी का गीत: भारत में महिला सुरक्षा का भ्रम लेखिका: देवांशी मंटा और वंशिका सिंह “महिला को पुरुष के संदर्भ में परिभाषित किया जाता है, जबकि पुरुष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 22 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 133 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 247 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 103 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला