सरस्वती शिशु मंदिर में खेली गयी फूलों की होली

नोएडा। राजस्थान कल्याण परिषद्,  द्वारा कल रात्रि होली मंगल मिलन समारोह सरस्वती शिशु मंदिर, सैक्टर -12 में आयोजित किया गया। जैसे ही फ़ाल्गुन का महिना आता है राजस्थान में जैसे मस्ती की बयार बहने लग जाती है। जैसे जैसे होली नजदीक आती है हर चौक एवं नुक्कड़ पर चंग की थाप व नगाड़े की धुन पर देर रात तक स्त्री एवम पुरुष लोक गीतोँ (धमाल) पर थिरकते नज़र आते हैं। फाल्गुन के इस एक महिने में राजस्थान के शेखावटी इलाके में मस्ती का माहौल होता है। राजस्थान में कहावत है कि होली की मस्ती बूढ़े को भी जवान बना देती है। लेकिन आज इस आधुनिक युग में यह परम्पराएं धीरे धीरे कम हो रही हैं। राजस्थानी लोग देश के जिस भी हिस्से में रहते हैं अपनी इन्ही परम्पराओं भूलते नहीं है। आज होली मिलन के अवसर पर हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमे राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध कवि छत्र छाजेड़, हिन्दी साहित्य की जानी मानी कवियत्री डॉ रामासिंह, डॉ टी एस एन दराल एवं जयप्रकाश मिश्रा के हास्य व्यंग्य की कविताओं ने सबको गुदगुदाया जिनमे छत्र छाजेड़ का गर्धव पुराण एवम डॉ दराल का नोट बंदी पर व्यंग ने खूब तालियां बटोरी। हास्य कवी सम्मलेन के बाद संस्था के सदस्यों द्वारा चंग पर नृत्य किया गया तथा धमाल गायी गयी जिसमें उमराव थारी बोली प्यारी लागै रै …..चंदा थारै चानण —होलिया में उडे रै गुलाल कहियो रै मंगेतर न…… कलजुग अगोरै फैशन में सारा पागल होग्या रै …देवर छोटो सो. . . आदि धमाल गायी गयी जिसमें संस्था की महिला व पुरुष सदस्यों ने पारम्परिक वेश भूषा में खूब निरत्य किया। संस्था के सभी सदस्यों ने फूलों की होली एवं एक दुसरे को चन्दन लगा कर होली की शुभकामनाएँ दी। समाप्ति पर सभी सदस्यों को राजस्थानी व्यंजनों परोसे गए। आज के होली मिलन के मंच का संचालन संस्था के उपाध्यक्ष पवन शर्मा द्वारा किया गया। उपस्तिथ गणमान्य लोगों में अध्यक्ष आर सी बजाज,जी पी केडिया, अरविंद सोनी, प्रकाश ईनाणी, के एल बैद, आर पी सोनी, विजय सोनी, जुगल किशोर भारती, एन के मालपानी, जी सी पारिक, जी सी माहेश्वरी, अंजनी सर्राफ, आर पी माहेश्वरी, विक्रम अग्रवाल, दिनेश माहेश्वरी, संजय राठी, निशु गुप्ता, राजेश खण्डेलवाल, के सी गुप्ता, ओ पी राठी, महेन्द्र शाह, विष्णु गोयल, महावीर पुरोहित, अनिल मित्तल, वि एन पारीक, मंजू केडिया, सीमा अग्रवाल, ललिता मेहता, निशी अग्रवाल, मीरा बजाज, संतोष सहित सैंकड़ों गणमान्य लोग उपस्तिथ रहे।

  • Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 5 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 18 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 41 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 21 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 8 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 26 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस