यूपी चुनाव : जौनपुर में मोदी बोले, कहा मुझे पूर्ण बहुमत दें, उसका हिसाब 2022 में दूंगा

जौनपुर। जौनपुर में रैली को संबोधित करते हुये नरेंद्र मोदी नें कहा कि जौनपुर वीरों की धरती है, और, मैं इसको नमन करता हूँ। कुछ लोग इस देश के वीर जवानों पर सवाल खड़ा करने लगें हैं, ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और अपमाननीय है। देश की सेना का अपमान बंद होना चाहिये। हमने वादा किया था कि वन रैंक वन पेंशन देंगें और सरकार आते ही हमने एेसा कर दिखाया और इसे पूरा भी किया है। पहले फौज के लोगों की बात नहीं सुनी जाती थी, और जब भाजपा की सरकार बनी तो OROP लागू कर दिया गया। देश की सुरक्षा भी इनकी राजनीति का हथकंडा बन गई है। अब तक हमने साढ़े 6 हजार करोड़ OROP के तहत देने का वडा किया था और हमने दे दिया है। सपा सरकार की वेबसाइट खुद बता रही है, कि अखिलेश सरकार के कारनामे बोलते हैं।

आजादी के 70 सालों बाद भी 18 हजार गांव में बिजली नहीं पहुंची थी। इस 18 हजार गांव में 15 सौ गांव यूपी के थे। नई सरकार की पहली मीटिंग में ही किसानों का कर्ज माफ करने का काम कर दिया जाएगा। 11 मार्च को सपा, बसपा और कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने वाला है। सपा सरकार की वेबसाइट खुद बता रही है, अखिलेश सरकार के कारनामे बोलते हैं।

भाजपा का तो बस एक ही मंत्र है, ‘सबका साथ सबका विकास’। कुछ पार्टियों का मंत्र है, कुछ का ही साथ और कुछ का ही विकास। लगभग 1 साल के अंदर ही हमने पौने 2 करोड़ से ज्यादा परिवारों तक गैस कनेक्शन को पहुंचाया है । पहले गैस कनेक्शन के लिए तो लंबी लाइनें लगानी होती थी, पर मैंने गरीबों के घरों तक फ्री में गैस कनेक्शन पहुंचाई।
आप मुझे बहुमत दीजिए, मैं आपको 2022 में अपना पूरा हिसाब दूंगा। अब तक के चुनाव में यूपी की जनता भाजपा को जिता चुकी है, अब जो भी होगा वो बोनस होगा। भाजपा का एक ही मंत्र है, ‘सबका साथ सबका विकास’। कुछ पार्टियों का मंत्र है, कुछ का ही साथ कुछ का ही विकास।अखिलेश यहां के गरीबों का नाम केंद्र को नहीं भेज रहे हैं, इसलिए यहां के गरीबों को उसका हक नहीं मिल रहा है। आज गरीब की थाली में 30 रुपये का खाना आता है, तो 27 रुपया भारत सरकार के खजाने से आता है।
यहां के नौजवानों को अपने प्रदेश में रोजगार नहीं मिलती है,क्योंकि यहां कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। प्रदेश की एक बेटी इंसाफ मांगती है, उसे यहां की सरकार इंसाफ नहीं देती। यहां की पुलिस, मंत्री की भैंस खोजने में लगी रहती है। सपा-कांग्रेस गायत्री प्रजापति मंत्र का जाप करते हैं। जिस गायत्री को पुलिस ढूंढ रही है,उसकी सभा में मुख्यमंत्री उसके लिए वोट मांगते है। यहां की बहन बेटियां सुरक्षित नहीं है, शाम होते ही ये लोग घर से नहीं निकल पाती है। गरीबों के हक का पैसा यहां की सरकार गरीबों तक नहीं पहुंचाती है। आप हमें सेवा का मौका दीजिए, हम आपकी सारी परेशानियां दूर कर देंगे।
यहां गरीबों की संपत्ति हड़प ली जाती है, अवैध कब्जा किया जाता है, भाजपा की सरकार बनेगी तो इन सबको ठीक किया जाएगा। यहां के थाने सपा का दफ्तर बन गए है, यहां का जेल बाहुबलियों के लिए महल बन गया है। जिन लोगों ने यूपी को तबाह किया है, 8 तारीख को उनका पिंडदान करने का काम करना है। वालों का खेल खत्म हो गया है, अब सब डब्बे में आ गए हैं। मैंने कहा था मैं प्रधानमंत्री नहीं, चौकीदार के नाते बैठा हुआ हूं। नोटबंदी के बाद बुआ जी को भी तकलीफ, बुआ जी के भतीजे को भी तकलीफ और भतीजे के यार को भी तकलीफ होने लगी।

  • Related Posts

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में ई-रिक्शा चालकों, निर्माताओं और डीलरों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने घोषणा की है…

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    नोएडा: कंज्यूमर फूड इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पहचान बना चुकी एलटी फूड्स लिमिटेड ने बच्चों के लिए एक अनोखा और इमर्सिव लर्निंग एक्सपीरियंस लॉन्च किया है। कंपनी ने अपने फ्लैगशिप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 21 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 11 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर स्लग:

    • By admin
    • April 27, 2026
    • 72 views
    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर  स्लग:

    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    • By admin
    • April 24, 2026
    • 79 views
    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    • By admin
    • April 23, 2026
    • 37 views
    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा

    • By admin
    • April 13, 2026
    • 22 views
    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा