आसुस ने भारत में 7th जेनरेशन इंटेल प्रोसेसर के साथ नोटबुक किया लॉन्च

नई दिल्ली। ताइवान की टेक्नोलॉजी कंपनी आसुस ने भारत में 7th जेनरेशन इंटेल प्रोसेसर के साथ अपना नया नोटबुक लॉन्च कर दिया है। इसका नाम R558QU है। यह नोटबुक R558QR का अपडेटेड वर्जन है। इसे दो वर्जन में लॉन्च किया गया है। पहला वेरिएंट कोर i7 प्रोसेसर से लैस है, जिसकी कीमत 59,990 रुपये है। वहीं, दूसरा वेरिएंट कोर i5 प्रोसेसर से लैस है, जिसकी कीमत 48,990 रुपये रखी गई है।

आसुस R558QU के फीचर्स:

इसमें 15.6 इंच का एलईडी बैकलिट फुल एचडी डिस्पले दिया गया है। R558QU के i7 मॉडल में 8 जीबी और i5 मॉडल में 4 जीबी रैम दी गई है। दोनों ही मॉडल्स में यूएसबी टाइप-सी कनेक्टिविटी दी गई है। ग्राफिक्स के लिए एनवीडिया जीफोर्स 940MX (एन16एस-जीटीआर) कार्ड दिया गया है। साथ ही साटा 1 टीबी एचडीडी स्टोरेज दी गई है। नोटबुक में वीजीए वेब कैमरा दिया गया है। कीबोर्ड (आसुस स्मार्ट गेस्चर के साथ) और आसुस स्प्लेंडिड सॉफ्टवेयर से लैस है।

आसुस इंडिया के रिजनल हेड प्रमुख, दक्षिण एशिया सिस्टम बिजनेज ग्रुप मैनेजर पीटर चांग ने बताया, नोटबुक की मांग पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़ी है, इसलिए इस साल हमारा ध्यान इसी पर रहेगा।”

इससे पहले कंपनी ने एक स्मार्टफोन लॉन्च किया था। Zenfone Pegasus 3S कंपनी के पुराने Zenfone Pegasus 3 का अपग्रेडेड वर्जन है। Zenfone Pegasus 3S दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। पहला वेरिएंट 32जीबी, तो दूसरा वेरिएंट 64जीबी स्टोरेज से लैस है। हालांकि, इस महीन सिर्फ 32जीबी वेरिएंट ही उपलब्ध कराया जाएगा, जिसकी कीमत 1999 चीनी युआन यानि करीब 19,640 रुपये है। यह फोन फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है।

 

  • Related Posts

    मेट्रो हॉस्पिटल, नोएडा में ‘अवेक ब्रेन सर्जरी’ से हाई-रिस्क ब्रेन ट्यूमर का सफल इलाज! बोलने, समझने और चलने की क्षमता पूरी तरह सुरक्षित

    नोएडा:  मेट्रो हॉस्पिटल, नोएडा ने न्यूरोसाइंसेज़ के क्षेत्र में एक बड़ी चिकित्सा उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल में अत्यंत जटिल अवेक ब्रेन सर्जरी (Awake Brain Surgery) के जरिए एक हाई-रिस्क…

    वेव सिटी: सपनों का शहर, जिसे बेस्ट बनाने में जुटे स्थानीय निवासी

    गाजियाबाद। तेजी से विकसित हो रही हाईटेक टाउनशिप वेव सिटी को देश की बेस्ट सिटी बनाने में स्थानीय निवासियों का पूरा सहयोग मिल रहा है। सैकड़ों परिवार न सिर्फ यहां…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 21 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 11 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर स्लग:

    • By admin
    • April 27, 2026
    • 72 views
    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर  स्लग:

    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    • By admin
    • April 24, 2026
    • 79 views
    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    • By admin
    • April 23, 2026
    • 37 views
    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा

    • By admin
    • April 13, 2026
    • 22 views
    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा