नोएडा: राजस्थान कल्याण परिषद् ने किया बीपी अग्रवाल का सम्मान

                            राजस्थान कल्याण परिषद् ने किया बीपी अग्रवाल का सम्मान
नोएडा; राजस्थान कल्याण परिषद् नोएडा द्वारा शनिवार रात्रि एनइए सभागार सैक्टर 6 में  संस्था के पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक बीपी अग्रवाल को उत्तराखंड सरकार में मुख्यमंत्री के सलाहकार (उद्योग) बनाये जाने पर राजस्थान कल्याण परिषद् द्वारा उनका राजस्थानी परम्परा के अनुसार संस्था के अध्यक्ष आर सी बजाज एवं अन्य सदस्यों द्वारा माथे पर कुमकुम का तिलक लगाकर,माला पहनाकर,साफा पहनाकर व शाल उढ़ाकर सम्मानित किया गया। संस्था के पूर्व अध्यक्ष जी पी केडिया द्वारा उनके द्वारा किये गये सामाजिक कार्यों के लये उनको प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।  संस्था के पदाधिकारियों द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया। संस्था की महिला सदस्यों मीरा बजाज एवं सीमा अग्रवाल द्वारा बीपी अग्रवाल की धर्म पत्नी का माला व शाल उढाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। संस्था के वरिष्ठ सदस्य के एल बैद ने बीपी अग्रवाल द्वारा किये गये कार्यों का जिक्र किया तथा कहा कि देश,प्रदेश व समाज के लिए बीपी अग्रवाल जैसे व्यक्ति अमुल्य धरोहर होते हैं। बीपी अग्रवाल ने इस अवसर पर संस्था के सदस्यों का आभार प्रकट किया एवं नववर्ष की सभी को शुभकामनाएँ दी। उन्होंने बताया कि मैं जो कुछ भी आज  हूँ इस संस्था एवं समाज की बदोलत हूँ। जीवन में सबसे पहले जिस संस्था का अध्यक्ष बना वो राजस्थान कल्याण परिषद् ही है। इस संस्था का अध्यक्ष बनने का बाद तो पता नहीं कितनी सामाजिक संस्थाओं के साथ आज जुड़ा हुआ हूँ। लोग कहते हैं कि जिस भी पहली चीज से जुड़ा जाता है वो हमेशा साथ रहती है व यादों में रहती है उसको कभी भी भुलाया या छोड़ा नहीं जाता है, वैसे ही राजस्थान कल्याण परिषद् मेरे साथ है मेरी रग रग में है। आगे भी संस्था के लिए जो भी कार्य मेरे लायक होगा मैं हमेशा तत्पर रहूँगा। उन्होंने इस अवसर पर सामाजिक कार्यों में सहयोग के लिए प्रेरित करने के  अपनी लिये धर्मपत्नी का भी शुक्रिया प्रकट किया। सम्मान समारोह एवं नववर्ष के अवसर पर संस्था द्वरा एक जोरदार संगीतमय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया जिसमें गायककारों द्वारा पुरानी व नई फिल्मों के गीतों के माध्यम से श्रोताओं को मंत्र मुग्ध किया गया। आज के कार्यक्रम में शामिल गणमान्य लोगों में ओपी बंसल,अंजनी सर्राफ, महेंद्र शाह,अनिल अग्रवाल,विजय सोनी,प्रदीप मेहता,पवन शर्मा,,अरविन्द सोनी,जीसी माहेश्वरी,प्रकाश इनानी,आरपी माहेश्वरी,डीसी माहेश्वरी, अरविन्द बैद,एम पी पुरोहित,डॉ मिढा, डॉ पवन खेड़वाल,डॉ बंसल,जीसी पारीक,जे एन ढंड, पुखराज वैष्णव,जुगल किशोर भारती,प्रदीप बजाज, जीवन जैन, संजय शर्मा,अनिल जैन,राजेश गुप्ता, विक्रम अग्रवाल,एन के मालपानी, राजीव गुप्ता, प्रदीप गर्ग, निशु गुप्ता, रामकुमार चौधरी एवम देवकरण सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।
  • Related Posts

    शौर्य (डोगी) को गोली मारने वाला आरोपी शमी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    नई दिल्ली। इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक दर्दनाक घटना में मेरठ के सरधना क्षेत्र में एक बेजुबान डॉगी को बेहद करीब से गोली मार दी गई। इस हमले…

    कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी

    नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) एक बार फिर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी में जुट गई है। हाल ही में चर्चित हुए तथाकथित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शौर्य (डोगी) को गोली मारने वाला आरोपी शमी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    • By admin
    • June 19, 2026
    • 7 views
    शौर्य (डोगी) को गोली मारने वाला आरोपी शमी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी

    • By admin
    • June 18, 2026
    • 6 views
    कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी

    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    • By admin
    • June 15, 2026
    • 36 views
    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    • By admin
    • June 15, 2026
    • 53 views
    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 32 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 13 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा