निर्वाचन आयोग के नियमों का पालन करते हुये प्रकाशित-प्रसारित करे चुनाव विज्ञापन-डीएम

गौतमबुद्धनगर : जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला अधिकारी एन पी सिंह ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान समस्त प्रकार के विज्ञापन प्रकाशित एवं प्रसारित करने तथा चुनाव पम्पलेट, बैनर या अन्य सामग्री प्रकाशित करने के लिये भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा निर्धारित नियम एवं निर्देश है अतः सभी के द्वारा उनका अक्षरसः से पालन सुनिश्चित किया जाये। अन्यथा की स्थिति में आयोग के आदेशों के उल्लघंन पर सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।
डीएम अपने कैम्प आफिस नोएडा के सभागार में जनपद के प्रिन्टिंग पे्रस के स्वामियों एफ एम रेडियो चैनल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते हुये उन्हें आयोग के निर्देशों की गहनता के साथ जानकारी देते हुये विज्ञापन प्रसारण एवं चुनाव साहित्य प्रकाशन सभी नियमों का पालन करने के लिये आगाह कर रहे थे।
उन्होंनें बताया कि इस कार्य को सम्पादित करने के उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुपालन में अधोहस्ताक्षरी की अध्यक्षता में मीडिया प्रमाणन एवं व्यय अनुवीक्षण समिति (एम सी एम सी) का गठन कर दिया गया है और गठित समिति का कार्यालय कलेक्टेªट परिसर में कक्ष संख्या 201 ए जिला सूचना कार्यालय में संचालित है। उन्होनें सभी प्रिन्टर्स का आहवान किया कि उनके द्वारा निर्वाचन सम्बन्धी किसी भी प्रकार की प्रचार सामग्री प्रकाशित करने से पूर्व आयोग के निर्धारित प्रारूप-क पर उम्मीदवार के माध्यम से दो गवाहों के हस्ताक्षर सहित घोषणा पत्र प्राप्त करना होगा और प्रारूप-ख पर प्रिन्टर्स को एमसीएमसी कार्यालय में तीन दिनों के भीतर उपलब्ध करायेगें जिसमें प्रिन्टर्स को अपना नाम एवं प्रकाशित प्रतियों का ब्योरा भी प्रकाशित करना होगा। साथ ही सूचना देते हुये प्रिन्टर्स को यह भी सूचना देनी होगी कि उनके द्वारा प्रकाशित सामग्री का कितना भुगतान प्राप्त किया गया है।
इसी प्रकार सभी चैनलों, एफएम रेडियों या अन्य इलेक्ट्रनिक एजेन्सियों के द्वारा इलेक्ट्रानिक विज्ञापन के सम्बन्ध में सम्बन्धित सीडी की तीन प्रतियों में एमसीएमसी कार्यालय में उपलब्ध करानी होगी और वहाॅ से अनुमति प्राप्त होने के उपरान्त ही सम्बन्धित विज्ञापन का प्रसारण सम्भव होगा। यदि इसका उल्लघंन किया जाता है तो आयोग के नियमों के सापेक्ष कार्यवाही की जायेगी।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन कुमार विनीत, वित्त केशव कुमार, तथा अन्य अधिकारी गण एवं प्रिन्टिंग पे्रस के स्वामी, एफएम रेडियो चैनल के प्रतिनिधि गण भी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    शौर्य (डोगी) को गोली मारने वाला आरोपी शमी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    नई दिल्ली। इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक दर्दनाक घटना में मेरठ के सरधना क्षेत्र में एक बेजुबान डॉगी को बेहद करीब से गोली मार दी गई। इस हमले…

    कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी

    नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) एक बार फिर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी में जुट गई है। हाल ही में चर्चित हुए तथाकथित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शौर्य (डोगी) को गोली मारने वाला आरोपी शमी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    • By admin
    • June 19, 2026
    • 7 views
    शौर्य (डोगी) को गोली मारने वाला आरोपी शमी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी

    • By admin
    • June 18, 2026
    • 6 views
    कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी

    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    • By admin
    • June 15, 2026
    • 36 views
    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    • By admin
    • June 15, 2026
    • 53 views
    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 32 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 13 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा