तहसील दिवस का आयोजन सम्पन्न 122 शिकायतें दर्ज और 12 का मौके पर निस्तारणःडीएम

गौतमबुद्धनगर : जिलाधिकारी एन पी सिंह ने जनपद के समस्त अधिकारियोे को निर्देशित करते हुये कहा कि तहसील दिवस का कार्यक्रम आम लोगों की समस्याओं से जुड़ा हुआ सीधा कार्यक्रम है अतः सभी अधिकारी इस कार्यक्रम की महत्ता को समझे और दर्ज शिकायतों को निर्धारित समय-सीमा के अन्दर पूर्ण गुणवत्ता के साथ निस्ताररण सुनिश्चित करते हुये उसकी सूचना प्रत्येक दशा में शिकायत कर्ता को भी उपलब्ध करायी जाये। इस कार्य में किसी भी स्तर की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी सभी अधिकारी इस कार्य को त्वरित गति के साथ पूरा करने की कार्यवाही करें।
डीएम दादरी तहसील दिवस की अध्यक्षता करते हुये जनता की शिकायतों का अनुश्रवण करते हुये अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे थे। आयोजित तहसील दिवस दादरी में कुल 83 शिकायतें दर्ज हुयी और उसके सापेक्ष जिलाधिकारी द्वारा अधिकारियों के माध्यम से 8 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही करा दिया गया। श्री सिंह ने अवशेष शिकायतों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारण करने के आदेश मौके पर ही दिये। उन्होनें यह भी कहा कि उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार के द्वारा तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों को आनॅलाईन भी समयबद्धता के साथ किया जाये और निस्तारण गुणवत्ता के साथ होने पर उन्हें भी अपलोड किया जाये।
तहसील दिवस में जन कल्याण सामाजिक विकास समिति के पदाधिकारियों द्वारा मिलकर ग्राम चिपियाना बुजुर्ग में 750 मीटर लम्बी एवं 22 फीट चैड़ी सड़क का निर्माण ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण द्वारा कराया जा रहा है जिसे लोक निर्माण विभाग के द्वारा मौके पर रूकवा दिया गया है। इस सम्बन्ध में विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुये समस्या का समधान करने को कहा। आयोजित तहसील दिवस में राजस्व, पुलिस, राशन कार्ड बनाये जाने तथा अन्य विभागों के सम्बन्ध में जनता के द्वारा शिकायतें दर्ज करायी गयी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी माखन लाल गुप्ता, उप जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह, एसीएमओ डा नैपाल सिंह, जिला विकास अधिकारी डा राम आसरे, परियोजना निदेशक डीआरडीए अवधेश कुमार यादव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा एस के द्विवेदी तथा अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा भाग लिया गया।
इसके अलावा सदर तहसील में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व केशव कुमार की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन हुआ यहाॅ पर 10 जन शिकायतें दर्ज हुयी और 1 का मौके पर ही विभागीय अधिकारियों द्वारा निस्तारण करा दिया गया। जेवर में भी तहसील दिवस आयोजित हुआ जहाॅ पर 29 प्राप्त जनशिकायतों के सापेक्ष 3 को मौके पर निस्तारण कराया गया। यहाॅ पर तहसील दिवस का संचालन उपजिलाधिकारी वी के श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

  • Related Posts

    बवाना इन्फ्रा का सामाजिक सरोकार: 115 मेधावी छात्राओं को मिली साइकिलें, पौधरोपण और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    नई दिल्ली। सामाजिक उत्तरदायित्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने मंगलवार को बवाना सेक्टर-4 स्थित गंगा टोली मंदिर के निकट एक…

    बीएनआई नोएडा-गाजियाबाद की ‘झूम नाइट 2026’ में दिखा उत्साह का रंग, 400 से ज्यादा सदस्य हुए शामिल

    नोएडा। व्यापारिक नेटवर्किंग और सामाजिक सौहार्द का शानदार संगम देखने को मिला जब बीएनआई नोएडा और गाजि़याबाद द्वारा सेक्टर-52 स्थित अदिरा बैंक्वेट में बहुप्रतीक्षित वार्षिक सामाजिक कार्यक्रम ‘झूम नाइट 2026’…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 4 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 4 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 5 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 4 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 12 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 12 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित