फ्लिपकार्ट-अमेजन के सामान की चोरी कर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार, 75 लाख का माल बरामद

नोएडा , 1 अगस्त। थाना सेक्टर-20 पुलिस और एसओजी (SOG) टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए फ्लिपकार्ट, अमेजन समेत अन्य ऑनलाइन डिलीवरी कंपनियों के सामान की चोरी कर उनकी खरीद-फरोख्त करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 75 लाख रुपये कीमत का चोरी का सामान बरामद किया है। मामले में दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त के निर्देश और नोएडा जोन के वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वासिद खान, सुनील कुमार, विजय सिंह, धर्मेंद्र और रघुराज सिंह के रूप में हुई है। इन्हें सेक्टर-69 स्थित एक स्थान से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में ऑनलाइन डिलीवरी कंपनियों के उत्पाद बरामद किए हैं। इनमें प्रोटीन सप्लीमेंट के डिब्बे, जूते, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, श्रवण यंत्र, बीपी और शुगर मापने की मशीनें, बच्चों के बेबी वाइप्स सहित कई अन्य सामान शामिल हैं। इसके अलावा फ्लिपकार्ट और अमेजन के टैग लगे पैकेट, खाली रैपर, 50 बोरे और 50 कार्टन कपड़े भी बरामद किए गए हैं, जिनके टैग हटाए जा चुके थे।

ऐसे करते थे चोरी

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि गिरोह के सदस्य ऑनलाइन डिलीवरी कंपनियों में डिलीवरी बॉय के रूप में काम करते थे। आरोप है कि डिलीवरी के दौरान वे ग्राहकों तक सामान पहुंचाने या रिटर्न प्रक्रिया के दौरान महंगे उत्पाद निकाल लेते थे और उनकी जगह सस्ता सामान या खाली पैकेट रख देते थे। इसके बाद चोरी किए गए सामान को आपस में खरीद-बिक्री कर बाजार में बेचकर मोटा मुनाफा कमाते थे।

पुलिस के मुताबिक, गिरोह पिछले तीन से चार महीने से इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहा था। पूछताछ में आरोपियों ने अपने-अपने रोल की जानकारी भी दी है। मामले में भूपेंद्र और असलम उर्फ राजू खान नामक दो अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

थाना सेक्टर-20 में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि बरामद सामान की पहचान और उसके वास्तविक मालिकों की जानकारी जुटाई जा रही है।

admin

Related Posts

पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

नोएडा। नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक सेक्टर-73 स्थित ओपेरा हाउस में आयोजित की गई। बैठक में संस्था की आगामी गतिविधियों, वार्षिक कार्यक्रमों, सामाजिक सेवा कार्यों और संगठन को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

  • By admin
  • August 11, 2026
  • 4 views
पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

  • By admin
  • August 9, 2026
  • 18 views
फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

  • By admin
  • August 9, 2026
  • 40 views
नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

  • By admin
  • August 9, 2026
  • 20 views
श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

  • By admin
  • August 8, 2026
  • 8 views
जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

  • By admin
  • August 7, 2026
  • 25 views
सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस