सामाजिक संस्था ने सर्वोदय विद्यालय में किया आरओ वॉटर सिस्ट का उद्घाटन

NOIDA\EROS TIMES:नोएडा सेक्टर-45 स्थित सदरपुर के सर्वोदय विद्यालय में आज दिनांक 14 मई 2026 को Apeksh Welfare Foundation द्वारा म आरओ वॉटर सिस्ट एवं वॉटर चिलर का उद्घाटन किया गया। इस पहल का उद्देश्य विद्यालय के विद्यार्थियों को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराना है, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुविधा को बेहतर बनाया जा सके।

यह सामाजिक पहल UP 16 Housing एवं Durgabuildwell Pvt. Ltd. के सहयोग से सफलतापूर्वक पूर्ण की गई। सभी संस्थाओं के संयुक्त प्रयास से विद्यालय के विद्यार्थियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
इस अवसर पर कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे, जिनमें जितेंद्र चौहान (प्रदेश अध्यक्ष, पब्लिक स्कूल वेलफेयर समिति), प्रदीप भाटी (प्रदेश महासचिव), राजेंद्र चौहान (पूर्व प्रदेश महासचिव), राजेश सिंह (सर्वोदय विद्यालय), आशा चौहान (प्रधानाचार्या, सर्वोदय विद्यालय), अर्जुन अवाना (MTC Constructions), चंचल चौहान ( UP 16 Housing) एवं फराह अली (Apeksh Welfare Foundation) शामिल रहे।
विद्यालय की प्रधानाचार्या Mrs. Asha Chauhan ने इस पहल के लिए Apeksh Welfare Foundation का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था समय-समय पर विद्यालय एवं विद्यार्थियों के हित में महत्वपूर्ण कार्य करती रही है। उन्होंने कहा कि आरओ वॉटर एवं चिलर की यह सुविधा बच्चों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी तथा उन्हें स्वच्छ पेयजल की बेहतर सुविधा प्राप्त हो सकेगी।
प्रधानाचार्या ने फाउंडेशन की निदेशक Neha Chauhan की सामाजिक सेवा के प्रति प्रतिबद्धता एवं सकारात्मक सोच की सराहना करते हुए कहा कि उनका समाज के प्रति समर्पण प्रेरणादायक है।
नेहा चौहान लंबे समय से शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक कल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यों में सक्रिय रूप से योगदान दे रही हैं। उनके नेतृत्व में Apeksh Welfare Foundation जरूरतमंद बच्चों एवं समाज के कमजोर वर्गों के लिए अनेक सामाजिक पहलें संचालित कर रहा है। संस्था का उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना एवं लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना है।

  • admin

    Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन ने अनंत बर्तन बैंक के सहयोग से सेक्टर-37 स्थित ऑटो स्टैंड पर “जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण…

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    नोएडा। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के बीमा आयुक्त श्री प्रणय सिन्हा ने 8 जून 2026 को ईएसआईसी उप-क्षेत्रीय कार्यालय (एसआरओ), नोएडा का दौरा किया। इस अवसर पर नोएडा के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 22 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 8 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 8 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 7 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 13 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 13 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित