फर्स्ट वन रिहैब फाउंडेशन ने जरूरतमंदों में बांटे कंबल और बच्चों को स्कूली बैग

नोएडा। नववर्ष के शुभ अवसर पर फर्स्ट वन रिहैब फाउंडेशन द्वारा आत्मीय गेट–टुगेदर कार्यक्रम का आयोजन महादेव महेश्वरी मंदिर, महादेव अपार्टमेंट, सेक्टर–73 नोएडा में आयोजित किया गया।
मुख्यअतिथि नोएडा लोकमंच के महासचिव महेश सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने सोसायटी में कार्यरत स्वच्छता कर्मियों तथा सुरक्षा कर्मियों को संमानित किया एवं बच्चों को स्कूली बैग वितरित किए गए। एवं जरुरतमंद लोगों को ठंड से राहत प्रदान करने हेतु कंबल वितरित कर, समाज में उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के सूत्रधार फर्स्ट वन रिहैब फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. महिपाल सिंह जी रहे। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया तथा संस्था की ओर से सम्मान कर नववर्ष की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।महेश सक्सेना जी, डॉ. महिपाल सिंह , आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सतबीर यादव, समाजसेवी शुभम यादव , कुमुद भटनागर जोशी एवं गिरिजा के सम्मान के साथ हुआ। संस्कार स्कूल के सौजन्य से लीका सक्सेना के कर-कमलों द्वारा बच्चों को स्कूली बैग का वितरण किया गया, डॉ. महिपाल सिंह ने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएँ दीं तथा यह विश्वास दिलाया कि फर्स्ट वन रिहैब फाउंडेशन सदैव जरूरतमंदों एवं गरीब वर्ग की सहायता के लिए अग्रसर रहेगा।
अध्यक्ष सतवीर यादव ने सभी सोसायटी निवासियों को नववर्ष की शुभकामना दी और अपार्टमेंट को और बेहतर बनाने में हर योगदान की बात कही l नोएडा लोकमंच के महासचिव महेश सक्सेना ने सभी सेवकों को नववर्ष की शुभकामनाएँ देते हुए नोएडा लोकमंच, नोएडा पब्लिक लाइब्रेरी, दवा बैंक, संस्कार स्कूल एवं अंतिम स्थान प्रकल्प जैसे सामाजिक अभियानों द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने नोएडा में बढ़ रही समाजसेवी गतिविधियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे समाज का व्यापक कल्याण संभव होगा। साथ ही उन्होंने बताया कि नए वर्ष में नोएडा लोकमंच समाजहित में कुछ और सार्थक अभियानों की शुरुआत करने पर विचार कर रहा है। समाज के प्रति समर्पित लोगों का बढ़ता जुड़ाव उन्हें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है। इस मौके पर फर्स्ट वन रिहैब फाउंडेशन की टीम ने बढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर डॉ. दीक्षा श्रीवास्तव, डॉ. सुश्मिता भाटी, कृष्णा यादव, इलिका रावत, आयुष सिंह नैतिक ओझा और अभिनव प्रताप सिंह उपस्थित रहे।

  • admin

    Related Posts

    नोएडा में सपा और कांग्रेस नेताओं को होटल में हाउस अरेस्ट करने का आरोप, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

    नोएडा। लोकतांत्रिक अधिकारों, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और जनहित के मुद्दों को लेकर नोएडा में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस से जुड़े नेताओं ने नोएडा पुलिस पर…

    10 अक्टूबर से पहले सियासी घमासान! मोहसिन सैफी, तनवीर हुसैन, अशरफ अंसारी और साहिल शेख के हाउस अरेस्ट का आरोप, बोले—PDA की आवाज़ नहीं दबेगी!

    नई दिल्ली। 10 अक्टूबर के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले उत्तर प्रदेश की राजनीति से लेकर दिल्ली तक सियासी हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी से जुड़े नेता मोहसिन सैफी,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 18 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 128 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 244 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 101 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला