दिल्ली न्याय यात्रा के दौरान लोग अपना दुख-दर्द, पीड़ा और परेशानी लागातार साझा कर रहे हैं – देवेन्द्र यादव

EROS TIMES:  नई दिल्ली, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने आज दिल्ली न्याय यात्रा के आखिरी दौर में 29वें दिन आज नरेला विधानसभा और बादली विधानसभा में निकाली। जिसकी सुबह शुरुआत चौधरी रामदेव चौक से हुई और दोपहर बादली विधानसभा के मैन चौक समयपुर से की गई। बादली विधानसभा से शुरु हुई यात्रा में देवेन्द्र यादव के साथ कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट, दिल्ली प्रभारी काजी निजामुद्दीन और पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अमन्दिर सिंह राजा वडिंग भी शामिल थे जिन्होंने मौजूद विशाल जनसमूह को संबोधित भी किया। अभी तक दिल्ली न्याय यात्रा 67 विधानसभाओं में अपना सफर तय कर चुकी है। यात्रा के दौरान डा0 अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर देवेन्द्र यादव को उनकी तस्वीर भेंट की गई।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि पिछले 29 दिनों से मैं दिल्ली की 67 विधानसभाओं में हर गली मौहल्ले, सड़कों पर दिल्ली वालों के आर्शीवाद और अभूतपूर्व समर्थन के साथ आगे चला हूॅ। न्याय यौद्धाओं ने जनता के दर्द, पीड़ा और परेशानियों को सुना है, दिल्ली के दिल को टटोला है। यात्रा के प्रति मैंने लोगों की आंखों में प्यार, समर्थन और आर्शीवाद देखा है, उन्होंने आगे बढ़कर अपनी पीड़ा और परेशानी को साझा किया है। उन्होंने कहा कि जिस पर विश्वास होता दुखी व्यक्ति उसी के साथ अपना दर्द साझा करता है। आने वाला कल निश्चित ही हमारा है।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि मैं बादली विधानसभा की बात करता हूॅ कि मैंने जितना विकास बादली में करवाया था, उसे पिछले कुछ सालों में बर्बाद कर दिया। यहां मेट्रो लाए, गरीबों के लिए मकान बनवाए, अंडर ब्रिज बनवाया, कम्युनिटी सेंटर बनवाए, परंतु 11 वर्षो में सब कुछ बर्बाद हो गया है। उन्होंने कहा कि इसी तरह 15 वर्षों में शीला दीक्षित जी ने जिस दिल्ली को विकसित बनाया था, 11 वर्षों में केजरीवाल सरकार ने उसके धरातल को ही हिला कर रख दिया है। दिल्लीवालों के दुख, दर्द, पीड़ा और परेशानी को कोई सुनने समझने वाला नही है। आज दिल्ली की लगभग 3.5 करोड़ जनसंख्या भाजपा और आम आदमी पार्टी की अनदेखी और तानाशाह सरकारों से त्रस्त है। सब कुछ मुफ्त रेवड़ी देने के पीछे जनता को पीड़ित करना इनका ध्येय रह गया है, मुफ्त पानी के बदले गंदा पानी, बिजली चौगुनी दरों पर, पेंशन और राशन बंद, रिकॉर्ड तोड़ बेरोजगारी, कमरतोड़ महंगाई, महिलाएं अत्याचार और अपराधों से त्रस्त है और केजरीवाल और उनकी सरकार अपने गंतव्य को पूर्ण करने के लिए भ्रष्टाचार के आंकठ में डूबी है। आज झुग्गी झौपड़ी, पुनर्वास कालोनी, अनाधिकृत कॉलोनी, बड़ी सुविधाग्रस्त बड़ी कालोनियों के लोग सभी अपने को ठगा महसूस कर रहे है। दिल्ली न्याय यात्रा को जनता का भरपूर समर्थन बदलाव चाहता है और निश्चित ही हम जनता के सहयोग से 2025 में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि केन्द्र में बैठी भाजपा सरकार के मुखिया देश को बेचने के साथ-साथ लोगों को बांटने का काम कर रहे है। संविधान को कमजोर बनाकर उसे खत्म की कोशिश के साथ लोकतंत्र हर तरह से हत्या करने का काम कर रहे है। देश की 95 प्रतिशत जनसंख्या के हितों और अधिकारों को ताक पर रखकर कुछ पूंजीपति मित्रों के लिए देश की अर्थव्यवस्था को धरातल पर लाकर खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि हमें एकजुट और मजबूत होकर इन बहरुपियों को इनकी असलियत दिखानी होगी और यहां से सभी न्याय यौद्धा, कांग्रेस कार्यकर्ता और कांग्रेस समर्थक प्रण ले कि जब तक इन्हें खदैड़ नही देंगे, चैन से नही बैठेंगे। आपकी एकता दिल्ली वालों के लिए एक नया सवेरा लेकर आएगी।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि जिस तरह से दिल्ली विश्वविद्यालय चुनाव में 7 साल का वनवास तोड़ा है उसी तरह कांग्रेस दिल्ली की जनता के सहयोग और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत से 11 वर्षों के वनवास को तोड़ने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि न्याय यात्रा जिस विधानसभा में गई वहां के हर छोटे बड़े नेता और कार्यकर्ता ने यात्रा में शामिल होकर अपना कर्तव्य निभाया है, दिल्ली का छोटे से छोटा कार्यकर्ता और समर्थन दिल्ली न्याय यात्रा से अछूता नही रहा।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि पिछले 29 दिनों से चल रही दिल्ली न्याय यात्रा मेरी यात्रा नही है, यह यात्रा कांग्रेस की यात्रा है, यह उन गरीब, पीड़ित, परेशान दिल्ली की जनता की यात्रा है जिसके अधिकारों का पिछले 11 वर्षों में हनन हुआ है और आज दर्द, पीड़ा और परेशानी के साथ मजबूरी में जीने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता के सहयोग से कांग्रेस 2025 में सरकार बनाऐगी। मैं बताना चाहता है चाहे कोई हमारा कम आंकलन करे या कोई ज्यादा आंकलन करे, हम दिल्ली की जनता की बदलाव की चाह के साथ उनकी समर्थन से दिल्ली फिर एक बार बहुमत के साथ सरकार बनाकर दिल्ली की जनता की सेवा करेंगे। फरवरी 2025 में निश्चित ही कांग्रेस वापसी करने जा रही है।

29वें दिन, 6 दिसम्बर 2024 को दिल्ली न्याय यात्रा नरेला विधानसभा में चौधरी रामदेव चौक, मेन बाजार नरेला, शीतला माता मंदिर मेन बस टर्मिनल, मंगला चौक, पुरानी अनाज मंडी, नरेला बवाना पांईट, राम मंदिर नरेला, बादली विधानसभा में मेन चौक समयपुर, लेबर चौक, लिबासपुर चौक, स्वरुप नगर पुलिया, राजीव गांधी मोड़ यादव मार्केट, यादव चौक शिव मंदिर रोड़, बजरंग चौक, ओल्ड थाना स्वरुप नगर, बुराड़ी रोड़, टी पाईट, 101 बस स्टैंड भलस्वा, जेजे कॉलोनी, मंगल बाजार चौक, जी ब्लाक चौक रोड़ श्रद्धानंद कॉलोनी, तंदूर वाली गली, एनिमल अस्पताल कलंदर कॉलोनी, झंडा चौक राजीव नगर भलस्वा डेयरी पर यात्रा का समापन हुआ।

आज दिल्ली न्याय यात्रा में पूर्व विधायक भीष्म शर्मा, कुंवर करण सिंह, सुरेन्द्र कुमार, जिला अध्यक्ष इंन्द्रजीत, आदेश भारद्वाज, पूर्व निगम पार्षद अरुणा, सिद्धार्थ कुंडु, पीके मिश्रा सहित न्याय यौद्धा, अग्रिम संगठनों के अध्यक्ष पदाधिकारी, कांग्रेस कार्यकर्ता और कांग्रेस समर्थक हजारों की संख्या में शामिल थे।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 248 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 103 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला