सीएम आतिशी ने वाल्मीकि जयंती के मौके पर पंचकुइयाँ रोड स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर में दर्शन किए

EROS TIMES: वाल्मीकि जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री आतिशी ने गुरुवार सुबह पंचकुइयाँ रोड स्थित वाल्मीकि मंदिर में जाकर भगवान वाल्मीकि के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया।
सीएम आतिशी ने मंदिर पहुंचकर सर्वप्रथम माथा टेका, भगवान वाल्मीकि की पुष्पमाला अर्पित की और उसके बाद मंदिर की प्रदक्षिणा की और दिल्ली के लोगों की बेहतरी के लिए आशीर्वाद मांगा।
सीएम आतिशी ने अपने एक्स(ट्विटर) हैंडल से पोस्ट करते हुए कहा कि, “भगवान वाल्मीकि के प्रकटोत्सव पर पंचकुइयाँ रोड के वाल्मीकि मंदिर में जाकर भगवान वाल्मीकि के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया।”
इस मौके सीएम आतिशी ने साझा करते हुए कहा कि, भगवान वाल्मीकि जी वो भगवान है, जिनके हाथ में कलम है। भगवान वाल्मीकि जी के हाथ में जो कलम है, वो इस बात का प्रतीक है कि, समाज में चाहे कोई कितना भी पीछे खड़ा हो लेकिन शिक्षा के माध्यम से आगे जरूर बढ़ सकता है।
उन्होंने कहा कि, भगवान वाल्मीकि ने शिक्षा को समाज की तरक्की का मार्ग बताया और उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए हम दिल्ली के हर बच्चे को सबसे शानदार शिक्षा दे रहे है। क्योंकि शिक्षा समाज की तरक्की का सबसे बड़ा साधन है। हमारे बच्चे जितने शिक्षित होंगे समाज उतना आगे बढ़ेगा।
सीएम आतिशी ने कहा कि, भगवान वाल्मीकि के पदचिह्नों पर चलते हुए अगर पूरे देश में कोई एक सरकार काम कर रही है, तो वो दिल्ली में अरविंद केजरीवाल जी के मार्गदर्शन में आम आदमी पार्टी की सरकार है, जो ग़रीब बच्चों को वर्ल्ड क्लास एजुकेशन देकर आगे बढ़ने का मौक़ा दे रही है।
सीएम आतिशी ने कहा कि, भगवान वाल्मीकि के धर्म, समानता और मानवता के मूल्यों को अपनाते हुए हम शिक्षित और विकसित भारत का निर्माण करेंगे।
  • admin

    Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 19 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 42 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 24 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 11 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 27 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस