प्रतिबंध के बावजूद पटाखे जलाने का समर्थन कर रही आप पार्टी – देवेन्द्र यादव

EROSS TIMES: नई दिल्ली, सितम्बर, 2024 – दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  देवेन्द्र यादव ने कहा कि राजधानी में खतरनाक प्रदूषण पर नियंत्रण रखने के लिए दिल्ली सरकार के मंत्री  गोपाल राय के 21 सूत्री विंटर एक्शन की आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शराब घोटाले के भ्रष्टाचार के मुख्य आरोपी अरविन्द केजरीवाल की रिहाई पर अंधाधुंध पटाखे जलाकर धज्जियां उड़ा दी और मंत्री सौरभ भारद्वाज ने प्रदूषण पर चिंता जताने की बजाय कहा कि लोग दिवाली की खुशियां आज ही मना रहे है, जैसे भगवान राम अयोध्या वापस आए थे, केजरीवाल भी वापस आ गए हैं। भगवान राम से केजरीवाल की तुलना करना दुखद है। उन्होंने कहा कि यह चिंताजनक है कि आम आदमी पार्टी पटाखे जलाकर खुद प्रदूषण फैला रही है।

 देवेन्द्र यादव ने कहा कि कुछ दिन पहले गोपाल राय ने राजधानी में 1 जनवरी, 2025 तक पटाखे चलाने पर बेन लगा दिया था और इस दौरान पटाखें चलाने वालों पर दिल्ली सरकार के संबधित विभाग और दिल्ली पुलिस आयुक्त कार्यवाही करेंगे। मैं पूछना चाहता हूॅ कि कल तिहाड़ जेल और मुख्यमंत्री निवास के बाहर और रास्ते भर में नियमों को उलंघन करके चलाए गए पटाखों लिए कितने लोगों को जिम्मेदार ठहराया गया और कितने लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

 देवेन्द्र यादव ने गोपाल राय से पूछा कि क्या अरविन्द केजरीवाल की रिहाई पर चलाए गए पटाखों से दिल्ली प्रदूषित नहीं हुई, या केजरीवाल के लिए जलाए गए पटाखों के धुंए प्रदूषण मुक्त है। उन्होंने कहा कि क्या गोपाल राय मंत्री सौरभ भारद्वाज के खिलाफ पटाखे जलाने का समर्थन करने पर कार्यवाही करेंगे? उन्होंने कहा कि खुलेआम पटाखे चलाकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता ने खुलेआम नियमों का उल्लंघन किया। उन्होंने कहा कि गोपाल राय दिल्ली के लोगों को त्योहारों की खुशी मनाने, गुरु पूरब, और दिवाली पर पटाखों पर तो प्रतिबंध लगा सकते है, परंतु एक आरोपी के जमानत पर रिहा होने पर अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पटाखे चलाने से नही रोक सकते। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हर मामले में दोहरी नीति क्यों अपनाती है? गोपाल राय जवाब दें?

  • admin

    Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 7 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 18 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 41 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 21 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 9 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 27 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस