एमिटी विश्वविद्यालय के चांसलर डा अतुल चौहान ने किया नवप्रवेशित स्नातकोत्तर छात्रों का स्वागत

EROS TIMES:एमिटी में चल रहे नवप्रवेशित स्नातकोत्तर छात्रों हेतु ‘‘दीक्षारंभ’’ नामक छात्र प्रेरण कार्यक्रम में आज एमिटी विश्वविद्यालय के चांसलर डा अतुल चौहान ने छात्रों का स्वागत किया। इस चार दिवसीय ओरियंटेशन कार्यक्रम का उददेश्य छात्रों को संस्थान के शिक्षण कार्यक्रम और नियमों के संर्दभ में जानकारी प्रदान करना और संस्थानों की संस्कृति से परिचित करना था। इस अवसर पर एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला और एमिटी विश्वविद्यालय की स्टूडेंट सपोर्ट और एकेडमिक अफेयर की डीन डा अल्पना कक्कड़ भी उपस्थित थी।

एमिटी विश्वविद्यालय के चांसलर डा अतुल चौहान ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज आप इस बृहद एमिटी परिवार का हिस्सा बन गये है जो कि ना केवल राष्ट्रीय स्तर पर बल्कि वैश्विक स्तर पर प्रख्यात शिक्षण संस्थान है। एमिटी के लिए छात्र सबसे अधिक महत्वपूर्ण है और हमारा उददेश्य छात्रों के सपनों को पूर्ण करने में सहायता करके उन्हे एक अच्छा नागरिक बनाना है। किसी भी देश का विकास वहां के युवाओं की सोच पर निर्भर करता है इसलिए हम युवाओं के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के विकास में सहायक बन रहे है। डा चौहान ने कहा कि आप जीवन में कितने भी सफल क्यो ना हो जाये सदैव विनम्र बने रहे और अन्य लोगों का आदर करें। एमिटी में सभी आपकी सहायता और मार्गदर्शन के उपलब्ध है इसलिए नए मित्र बनाये, अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रयास करें।

एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला ने कहा कि हम छात्रों के सर्वागीण विकास के लिए उनके अंदर नेतृत्व का गुण विकसित करते है और उन्हे अनुसंधान, नवाचार, स्वंय का उद्योग प्रारंभ करने के लिए प्रेरित करते है। आप युवा ही देश को विकसित भारत बनायेगें और विश्व मे देश का नाम रौशन करेगें।

इस अवसर पर एमिटी विश्वविद्यालय के संस्थानों के निदेशक एवं  शिक्षक भी उपस्थित थें

  • admin

    Related Posts

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में ई-रिक्शा चालकों, निर्माताओं और डीलरों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने घोषणा की है…

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    नोएडा: कंज्यूमर फूड इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पहचान बना चुकी एलटी फूड्स लिमिटेड ने बच्चों के लिए एक अनोखा और इमर्सिव लर्निंग एक्सपीरियंस लॉन्च किया है। कंपनी ने अपने फ्लैगशिप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 21 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 11 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर स्लग:

    • By admin
    • April 27, 2026
    • 72 views
    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर  स्लग:

    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    • By admin
    • April 24, 2026
    • 79 views
    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    • By admin
    • April 23, 2026
    • 37 views
    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा

    • By admin
    • April 13, 2026
    • 22 views
    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा