एमसीडी पर बीजेपी का कब्जा आप का आरोप, छात्रों की मौत का जिम्मेदार कौन?

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर के राव आईएएस कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से तीन स्टूडेंट की मौत के मामले में दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई की है । हालंकि फिलहाल कार्यवाही जारी है बता दें कि मामले में पांच और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों में बेसमेंट का मालिक और उस गाड़ी का ड्राइवर भी शामिल है, जिसके पानी के गुजरने के दौरान बिल्डिंग का गेट टूट गया था। हालांकि गेट में टक्कर मारने वाली कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है। रविवार को दिल्ली पुलिस ने कोचिंग सेंटर के मालिक और कॉर्डिनेटर को गिरफ्तार किया था। लेकिन पुलिस अभी तक मामले में कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर पाई है। आपको बता दें ओल्ड राजेंद्र नगर हादसे को लेकर दिल्ली पुलिस एमसीडी को नोटिस भी जारी करेगी। फिलहाल पुलिस कोचिंग सेंटर से जुड़े कागजो की जांच करने में जुटी है। मामले को लेकर राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि मृतक छात्रों की आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं. कई कोचिंग सेंटर्स अवैध तरीके से बेसमेंट में क्लासेज चलाते हैं. उनपर कार्रवाई की जाएगी और दोषी अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने वीडियो पर सफाई भी दी है और कहा कि दिल्ली के मंत्रियों का अधिकारियों के साथ की मीटिंग का वीडियो बारिश से पहले का है। इसमें वो लोग वाटर लॉगिंग की बात कह रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि बीजेपी एलजी के साथ मिलकर साजिश रचने में लगी है। कोचिंग सेंटरों के बेसमेंट में क्लासेज आज से नहीं चल रही बल्कि पिछले कई सालों से तो एमसीडी पर बीजेपी का कब्जा रहा था। इसके अलावा बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि मामले में दोषी अफसरों पर कार्रवाई होनी चाहिए. क्योंकि दिल्ली जल बोर्ड दिल्ली सरकार के अधीन आता है तो यह दिल्ली जल बोर्ड की जिम्मेदारी थी कि जलभराव न हो, इसलिए दिल्ली सरकार जिम्मेदार |

admin

Related Posts

पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

नोएडा। नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक सेक्टर-73 स्थित ओपेरा हाउस में आयोजित की गई। बैठक में संस्था की आगामी गतिविधियों, वार्षिक कार्यक्रमों, सामाजिक सेवा कार्यों और संगठन को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

  • By admin
  • August 11, 2026
  • 8 views
पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

  • By admin
  • August 9, 2026
  • 19 views
फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

  • By admin
  • August 9, 2026
  • 42 views
नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

  • By admin
  • August 9, 2026
  • 24 views
श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

  • By admin
  • August 8, 2026
  • 11 views
जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

  • By admin
  • August 7, 2026
  • 27 views
सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस