आईआईए नॉएडा चैप्टर की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

EROS TIMES: नोएडा। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन 1985 से निरंतर एमएसएमई के उत्थान के लिए कार्यरत है। संस्था के 48 चैप्टर्स में 13000 से अधिक मेंबर्स हैं। 1 जुलाई को नॉएडा के उद्यमी नवीन गुप्ता डायरेक्टर एशियाई केबल्स को नॉएडा चैप्टर का चेयरमैन नियुक्त किया गया। इसी दिन नॉएडा के प्रसिद्ध उद्यमी राजीव बंसल को चौथी बार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया। यह कार्यक्रम आईआईए के लखनऊ मुख्यालय में हुआ जहाँ राकेश सचान, मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ने नामांकन पत्र सौंपा।
नॉएडा में आयोजित एक कार्यक्रम में गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ महेश शर्मा ने नॉएडा चैप्टर की नई कार्यकारिणी को पद और निष्ठां की शपथ दिलाई और सभी को बधाई दी। चेयरमैन नवीन गुप्ता तथा सभी कार्यकारिणी  सदस्यों ने संकल्प लिया की वे आईआईए के मेंबर्स तथा उद्योगों की उन्नति के लिए निस्वार्थ कार्य करेंगे।

इस अवसर पर नवीन गुप्ता ने आउटगोइंग चेयरमैन मनीष गुप्ता के कार्यों की सराहना की और उनके दिखाए रास्ते पर चलकर संस्था को आगे बढ़ाने की बात कही।  सभी सदस्यों ने राजीव बंसल का आभार व्यक्त किया की उन्होंने पिछले कई वर्षों से निरंतर आईआईए नॉएडा चैप्टर को अपना नेतृत्व व मार्गदर्शन दिया जिससे आईआईए नॉएडा चैप्टर ही नहीं बल्कि प्रदेश के अन्य चैप्टर भी प्रगतिशील हुए।

आईआईए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव बंसल ने अपने सम्बोधन में प्रदेश स्तर पर आईआईए की उपलब्धियों का जिक्र किया जिसमें प्रमुख रूप से फैसिलिटेशन काउंसिल में एमएसएमई का बकाया वसूलने, फैक्ट्री में दुर्घटना होने पर मालिक पर FIR न होने , लीज होल्ड तू फ्री होल्ड , 25% सरकारी क्रय प्रदेश की एमएसएमई इकाई से होना, हाउस टैक्स कम करवाना , फैक्ट्री निरिक्षण के दौरान अधिकारीयों द्वारा बॉडी कैमरा न लगाना आदि विषयों पर आईआईए की भूमिका के बारे में बताया।

आईआईए नॉएडा चैप्टर के चेयरमैन नवीन गुप्ता ने आगामी वर्ष में अपने विज़न को रखा जिसमें प्रमुखतः उन्होंने नॉएडा के उद्योग की हर तरह से मदद करने व उनकी हर प्रकार की समस्याओं को तत्परता से समाधान करना। पूर्व चेयरमैन मनीष गुप्ता ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों के बारे में बताया जिसमें विशेषता हर माह होने वाली मंथन मीटिंग का जिक्र किया। उन्होंने यह भी बताया की आईआईए के कार्यों को देखकर नॉएडा चैप्टर की सदस्यता दोगुनी हुई है।

  • admin

    Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 19 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 42 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 23 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 11 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 27 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस