जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए दिल्ली के सभी 280 ब्लॉक में कार्यकर्ताओं की बैठकें हुई।

EROS TIMES: नई दिल्ली, 2 जुलाई, 2024- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव के निर्देशानुसार आज संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी 280 ब्लाक कांग्रेस कमेटियों में बैठकें आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ लेवल और जमीनी स्तर मजबूत करने के लिए सभी ब्लाको के पदाधिकारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्रीय निवासी भी बैठक में शामिल हुए।  देवेन्द्र यादव ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस ने यह फैसला लिया है कि प्रत्येक माह की 2 तारीख को ब्लाक कांग्रेस कमेटी और 5 तारीख को जिला कांग्रेस कमेटी की बैठकें होंगी। उन्होंने कहा कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों का पुनर्निरीक्षण भी किया जाएगा।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि आज ब्लाक कांग्रेस कमेटियों में भारी संख्या में क्षेत्रीय निवासियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से साबित हो गया है कि लोग आज भी कांग्रेस की विचाराधारा में विश्वास रखते है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एकमात्र उदेश्य लोगां के कल्याण के लिए काम करना है। उन्होंने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटियों की कार्यकारिणी बैठक में शुरु किया गया झंड़ा लगाओ पहचान बताओं अभियान के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्रीय लोग भी कांग्रेस का झंडा अपने घरों, दुकानों और नजदीकी क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लगा रहे है।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि जिला की बैठक करने का हमारा ध्येय साफ है कि पार्टी को बूथ स्तर के साथ-साथ, गली, मौहल्ले, कॉलोनी के हर चौराहे तक जीवंत करना चाहते है, जो आपके सहयोग और कड़ी मेहनत के बाद ही सफल हो पाऐगा। जनता से सीधा सम्पर्क साधकर ही हम संगठन को मजबूत कर सकते हैं।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि सभी ब्लाकों में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर सामाजिक समुदायों, संगठनों, आर.डब्लू.ए., एनजीओ, मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा की कमेटियों से सम्पर्क करके उनकी समस्या सुने व उनके समाधान करने का प्रयास करे तथा संगठन इनसे जुड़े लोगों को पार्टी के साथ जोड़ेंगे।

देवेन्द यादव ने कहा कि बैठक में संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ दिल्ली से जुड़े ज्वलंत मुद्दों जल संकट, बिजली कटौती, जल भराव, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अपराधिक गतितिविधियों में बढ़ौत्तरी आदि पर भी चर्चा करके भविष्य की रणनीति तैयार की जाऐगी। उन्होंने कहा कि ब्लाक की बैठकों के आयोजन से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ रहा है। पार्टी कार्यकर्ता और नेता बूथ स्र पर पार्टी को पूरी सक्रिय करने में कोई कसर नही छोड़ेंगे। भाजपा और आम आदमी पार्टी मौका परस्त राजनीति के कारण लोग कांग्रेस की ओर देख रहे है।

 देवेन्द्र यादव ने कहा कि बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि क्षेत्र में लोगों की परेशानियों को सुनकर उनका हल निकालने का हर संभव प्रयास कांग्रेस कार्यकर्ताओं को करना होगा। पिछले 10 वर्षों में केन्द्र में भाजपा और दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार की विफलताओं को भी उजागर करने के लिए विशेष अभियान चलाना होगा। उन्होंने कहा कि जनता को बताना होगा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी ने पिछले 10 वर्षों में किया गया एक भी वायदा पूरा नही किया।

  • admin

    Related Posts

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    नोएडा। श्रावण मास के अवसर पर नोएडा के वरिष्ठ समाजसेवी शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के आवास पर आयोजित रात्रि भोज में शहर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जुड़ी राजनीति,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views

    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां