साफ सुथरी सुपर कॉमेडी पंजाबी फिल्म है :तेरिया मेरिया हेराफेरिया

EROS TIMES: अगर एक ही फिल्म में आपको ऐसे सभी मसाले मिल जाए जो आप अपनी सारी फैमिली और दोस्तों के साथ देखने की प्लानिंग कर रहे है तो बेहिचक आप पंजाबी फिल्मों के नामी स्टार्स जसविंद्र भल्ला, पुखराज भल्ला, राणा जंग बहादुर , योगराज सिंह, उपासना सिंह और मिस इंडिया रही अदिति आर्य कोटक की फुल एंटेनर पंजाबी फिल्म :तेरियां मेरिया हेराफेरिया : देखने जाए।
वेस्ट दिल्ली सुभाष नगर के पैसेफिक माल के पीवीआर मल्टीप्लेक्स में इस पंजाबी फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में दर्शको के बीच फिल्म के मेकर्स, डायरेक्टर रॉकी एम के साथ जब फिल्म की लीड स्टार्स पहुंचे तो हाल में मौजूद दर्शको अपने चहेते स्टार्स को सामने देख खुशी से झूम उठे। फिल्म देख रहे तालियों की गूंज के बीच आए फिल्म के हीरो पुखराज भल्ला ने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए कहा पंजाब के मोहाली और आस पास की लोकेशन के अलावा यू के की कई आउटडोर लोकेशन पर शूटिंग के दौरान भी हम सब फिल्म के आर्टिस्ट, मेकर्स डायरेक्टर एक परिवार की तरह साथ ही रहे यही वजह है फिल्म का हर कलाकार अपने अपने किरदार में पूरी तरह खो गया।
फिल्म की लीड एक्ट्रेस अदिति आर्य कोटक के मुताबिक यह मेरी पहली पंजाबी फिल्म है इससे पहले साउथ की कई फिल्में और वेब सीरीज कर चुकी अदिति फेमिना मिस इंडिया रह चुकी है इस फिल्म के बारे ने अदिति कहती है पंजाब के एक गांव के एक ठेठ जाट फैमिली और पंजाबी बनिया फैमिली की इस सिंपल स्टोरी ने इंसानी रिश्तों को ऐसे असरदार अंदाज में युवा डायरेक्टर रॉकी एम ने पर्दे पर पेश किया है फिल्म देखने वाले दर्शक भी खुद को इस स्टोरी और किरदारों से जुड़ा महसूस करते है।
फिल्म के युवा डायरेक्टर रॉकी एम से जब बात हुई तो सबसे पहले उन्होंने फिल्म के मेकर्स सरबजीत सिंह, राम नाईक सिंह,अमनदीप सिंह शीनू, गुरप्रीत सिंह खुराना,दिनेश मोंगिया चेतन हांडा, एवं हरप्रीत सिंह, सहित सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा सभी मेकर्स ने एक नए डायरेक्टर को मौका दिया, फिल्म पर दिल खोल कर पैसा लगाया इनका ऐसा जज्बा और फिल्म के सीनियर्स स्टार्स जसविंद्र भल्ला, राणा जंग बहादुर, योग राज सिंह , हरदीप सांघा और उपासना सिंह सभी ने फिल्म की शूटिंग के दौरान फिल्म के हर सीन को बेहतरीन बनाने के लिए मिले सहयोग से यह ऐसी बेहतरीन फिल्म बन सकी जिसे सेंसर कमेटी ने बिना एक भी सीन संवाद को काटे यू सर्टिफिकेट दिया । Rocky कहते है कि वह बेशक लंबे अरसे से यू के में रह रहे हो लेकिन उनकी फैमिली जालंधर में है सो पंजाब से रिश्ता कभी टूटा नहीं , इस फिल्म के बारे में उन्होंने बताया कि स्टोरी का कांट्रेक्ट मैरिज वाला प्लॉट उन्होंने लंदन ने अपने घर के पास रहने वाले एक कपल से किया जो काफी अरसे से एक साथ रहते थे लेकिन एक दिन जब दोनों ने कुछ झगड़ा हुआ तो पता लगा कि उनकी शादी असली नहीं कॉन्ट्रैक्ट मैरिज है, रॉकी एम कहते है हम सब ने इस फिल्म को दिल से बनाया है हर कलाकार से लेकर प्रोड्यूसर और यूनिट तक के सदस्यो ने महीनो पूरी ईमानदारी से फिल्म को फुल पैसा वसूल फेमिली फिल्म बनाने में दिन रात एक कर दिया वह कहते है आज सिनेमा हाल में दर्शको से मिली तारीफे और इन सभी का प्यार देख कर मेरा मन यही भांगड़ा करने को कर रहा है।

  • admin

    Related Posts

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    नोएडा। श्रावण मास के अवसर पर नोएडा के वरिष्ठ समाजसेवी शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के आवास पर आयोजित रात्रि भोज में शहर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जुड़ी राजनीति,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views

    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां