आर्य समाज इन्दिरापुरम में बुद्धपूर्णिमा पर हुआ महायज्ञ

आर्य समाज में आने से जीवन का होता है काया कल्प -प्रदीप आर्य*

फोन पर हेलो की जगह ओम नमस्ते का करें संबोधन- कविता आर्या*

EROS TIMES: गाजियाबाद,वीरवार,23/5/24 आर्य समाज इंदिरापुरम में महिला प्रकोष्ठ द्वारा बुद्ध पूर्णिमा पर महायज्ञ वैदिक विदुषी श्रीमती कविता आर्या के ब्रह्मत्व में संपन्न हुआ।मुख्य यज्ञमान प्रधान प्रदीप आर्य एवम पत्नी अनीता गुप्ता (उनकी आज वैवाहिक वर्षगांठ है),श्रीमती मीरा आर्या एवं शशि प्रभा सराफ रहे।

प्यार की मिसाल 92 वर्षीय श्री वेद कुमार जायसवाल  जोकि ऑक्सीजन पर चल रहे है,वे प्रधान को आशीर्वाद देने आर्य समाज के मंदिर आए और 2 घंटे तक वहीं रहे।प्रदीप आर्य ने कहा यही होती है सच्ची कमाई जब आशीर्वाद अपने बुजुर्गो का दिल से मिलता है।

सुप्रसिद्ध भजनोपदेशिका कविता आर्या,आशा सिंगला,श्वेता आर्या, मुकेश गोस्वामी एवं जया फाउंडेशन के स्कूल के छात्र आदि द्वारा गाए ऋषि गुणगान,गायत्री महिमा एवं प्रभु भक्ति गीतों को सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए।कविता आर्या ने फोन पर हेलो की जगह ओम नमस्ते के संबोधन का श्रोताओं को संकल्प कराया।

मीरा आर्य ने वैवाहिक वर्षगांठ पर शादी विषय पर शायरी सुनाई।

समाज के मंत्री दिग्विजय सिंह ने आए हुए सभी गणमान्य लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

प्रधान प्रदीप आर्य ने अपने विचारों से श्रोताओं को नित्य संध्या हवन यज्ञ के प्रति प्रेरित करते हुए संदेश दिया कि आर्य समाज में आने से आपके जीवन में कई सुधार आने शुरू हो जाते हैं।जीवन का काया कल्प हो जाता है।

मुख्य अतिथि श्री जितेंद्र भाटिया ने आर्य समाज के कार्यों के लिए ग्यारह हजार सहयोग किया और कहा गुरुकुल के कार्यों के लिए, वैदिक कार्यों के लिए जब भी जितनी धन की आवश्यकता होगी उसको खुद से तथा एमडीएच की तरफ से राजीव गुलाटी  के द्वारा पूरी करवाने की कोशिश करेंगे।

शांति पाठ एवं ऋषि लंगर की सुंदर व्यवस्था मीरा आर्या के पुत्र विवेक गुप्ता आर्य  ने जो लंदन में अपना नया बिजनिस शुरू कर रहे है उनके द्वारा तथा प्रदीप आर्य द्वारा की गई।

समारोह में मुख्य रूप से विशिष्ठ अतिथि के रूप में जया बत्रा सहित हर्ष भाटिया,आर पी सिंह, राकेश आर्य,सविता सिंह, विद्या आर्या, मनोज गुप्ता,संजू अग्रवाल, प्रज्ञा आर्य,मीना रानी आर्या,सुशीला आर्या, शुभ्रा आर्या,सांच गुप्ता, पराग गुप्ता,मधु विरमानी,सुनीता गुप्ता,विनय सिंगला,नीलम दुआ, किशोर आर्य एवं बृजमोहन आदि सैकड़ों लोग रहे।

  • admin

    Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 5 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 18 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 41 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 21 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 8 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 26 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस