HCL Cyclothon में 23 भारतीय राज्यों के 2500 साईकल चालकों ने हिस्सा लिया

150 प्रोफेशनल साईक्लिस्ट, 1325 एमेचर्स,1000 ग्रीन राईडर्स, आस-पास के गाँवों से 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों, आरडब्लूए सदस्यों एवं कॉलेज की लड़कियों ने भी स्वस्थ जीवनशैली के रूप में साईकल चलाने को बढ़ावा देने के लिए इसमें हिस्सा लिया

Eros Times: नोएडा: विश्वप्रसिद्ध समूह, एचसीएल ने आज भारत के 23 राज्यों के 2500 से ज्यादा साईकल चालकों के साथ शहर में एचसीएल साईक्लोथॉन रैली का समापन किया। इस समूह में 150 प्रोफेशनल साईक्लिस्ट, 1325 एमेचर्स, और 1000 ग्रीन राईडर्स थे। इस ग्रीन राईड में 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों और महिलाओं ने भी हिस्सा लिया

राईड की शुरुआत गौड़ चौक से नोएडा-ग्रेटर नोएडा लिंक रोड की ओर 13.5 किलोमीटर लंबे मार्ग के लिए हुई। एचसीएलटेक की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा, एचसीएल कॉर्पोरेशन के डायरेक्टर और एचसीएल हैल्थकेयर के सीईओ एवं वाईस-चेयरमैन, शिखर मल्होत्रा ने भी क्रमशः 27 किलोमीटर और 55 किलोमीटर की एमेचर रेस श्रेणियों में हिस्सा लिया।

यह साईकल रेस का आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार के साथ गठबंधन में साईक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में किया गया था। यह रेस देश में सबसे बड़े साईकल कार्यक्रमों में से एक थी, जिसमें पुरस्कार की राशि सर्वाधिक 33.6 लाख रुपये की थी। एमेचर श्रेणी के पुरस्कार में भारी वृद्धि के साथ पुरस्कार राशि 10 प्रतिशत बढ़ाई गई थी।

एचसीएल साईक्लोथॉन 2024 की थीम #ChangeTheGear थी, जो साईकल चलाने के परिवर्तनकारी प्रभाव को प्रदर्शित करती है और पर्यावरण की सस्टेनेबिलिटी एवं व्यक्तिगत सेहत पर इसके सकारात्मक प्रभाव पर बल देती है। इस अभियान के साथ एचसीएल का उद्देश्य साईकल चलाने वाले समुदाय से जुड़ना और साईकल चलाने को एक खेल एवं जीवनशैली के स्वस्थ विकल्प के रूप में स्थापित करना है।
एचसीएल साईक्लोथॉन के एक विजेता ने कहा, ‘‘एचसीएल साईक्लोथॉन में फिनिश लाईन को पार करके विजय का अनुभव तो हुआ ही, साथ ही समर्पण की शक्ति का प्रमाण एवं अपनी सीमाओं को बढ़ाने की खुशी भी मिली।’’

एचसीएल कॉर्पोरेशन में प्रेसिडेंट, स्ट्रेट्जी और एमेचर (27 किलोमीटर) श्रेणी के प्रतिभागी, सुंदर महालिंगम ने कहा, ‘‘एचसीएल में हम इस साल एचसीएल साईक्लोथॉन को मिली बेहतरीन प्रक्रिया और सफलता से उत्साहित हैं। इसमें 2023 के मुकाबले प्रतिभागियों में 100 प्रतिशत से ज्यादा वृद्धि हुई। यह वृद्धि सहयोग और साझा उद्देश्य द्वारा लोगों की क्षमताओं को बढ़ाने में एचसीएल के विश्वास का प्रमाण है। हमें इस अभियान में सहयोग करने पर गर्व है, जो न केवल शारीरिक सेहत को बढ़ाता है, बल्कि सामुदायिक भावना एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का भी विकास करता है।’’

इस साल के आयोजन में श्रेणियों को बढ़ाया गया था ताकि हर आयु वर्ग और कौशल स्तर वाले लोग इसमें हिस्सा ले सकें। साईकल चलाने को जीवनशैली के स्वस्थ विकल्प के रूप में बढ़ावा देने के लिए आस-पास के गाँवों से पुलिसकर्मियों, आरडब्लूए के नागरिकों और कॉलेज की 50 लड़कियों ने भी इसमें हिस्सा लिया। ग्रीन राईड श्रेणी में प्रतिभागिता में दोगुना से ज्यादा वृद्धि हुई।

रेस की श्रेणियों का विवरण निम्नलिखित है

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 248 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 104 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला