कैलाश गहलोत ने आनंद विहार और सराय काले खां में आईएसबीटी के पुनर्विकास योजना की समीक्षा की

ये आईएसबीटी “ट्रैवल पोर्ट” के रूप में कार्य करेंगे जहां आरआरटीएस, मेट्रो, आईएसबीटी और रेलवे स्टेशनों की सुविधा होगी

आनंद विहार आईएसबीटी साइट पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, बैंक्वेट सुविधा, बजट होटल, टैरेस रेस्तरां, कैफे, कार्यालय और घर भी होंगे

सराय काले खां आईएसबीटी में रिटेल मॉल, कार्यालय, बजट होटल, टैरेस रेस्तरां और कैफे, सिटी सेंटर गोदाम और घर भी होंगे

आनंद विहार और सराय काले खां आईएसबीटी के पुनर्विकास की यह योजना दिल्लीवासियों को विश्वस्तरीय परिवहन इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधा प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है

Eros Times: परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने आज आनंद विहार और सराय काले खां अंतर-राज्य बस टर्मिनल (आईएसबीटी) के पुनर्विकास योजना की प्रगति का आकलन करने के लिए बैठक की। बैठक में दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी), नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (एनसीआरटीसी), दिल्ली ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन (डीटीआईडीसी) और दिल्ली परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि परियोजना के स्थल मूल्यांकन, टोपोग्राफिक सर्वेक्षण, यातायात मूल्यांकन और बाजार विश्लेषण को अंतिम रूप दे दिया गया है। साथ ही, अर्न्स्ट एंड यंग (ईएंडवाई) को पहले ही इस परियोजना के लिए सलाहकार नियुक्त किया जा चुका है। अर्न्स्ट एंड यंग द्वारा जल्द ही विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) प्रस्तुत की जाएगी।

परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने आनंद विहार और सराय काले खां आईएसबीटी को पुनर्विकास करने के लिए दिल्ली सरकार की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में, दिल्ली सरकार शहरी परिवहन में आधुनिकीकरण के एक नए युग की शुरुआत करने के लिए कटिबद्ध है। आनंद विहार और सराय काले खां आईएसबीटी के पुनर्विकास की यह योजना दिल्लीवासियों को विश्वस्तरीय परिवहन इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधा प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।”

पुनर्विकास योजना की मुख्य बातें

आनंद विहार आईएसबीटी:

आनंद विहार आईएसबीटी में एक अत्याधुनिक बस टर्मिनल का निर्माण किया जायेगा, जहाँ यात्रियों को रेलवे, मेट्रो, आरआरटीएस और स्थानीय और अंतर-राज्य बसों सहित कई प्रकार के परिवहन विकल्प मिल सकेंगे। साइट में एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, बैंक्वेट सुविधा, बजट होटल, टैरेस रेस्तरां और कैफे, कार्यालय, छात्र आवास, किराये के आवास और पेशेवरों के लिए आवास की सुविधा भी होगी।

सराय काले खां आईएसबीटी:

इसी तरह, सराय काले खां आईएसबीटी के पुनर्विकास योजना में परिवहन के विभिन्न साधनों के लिए इंटरकनेक्टिविटी विकल्पों के साथ एक बस टर्मिनल शामिल है। इस योजना में खुदरा मॉल, कार्यालय, बजट होटल, टैरेस रेस्तरां और कैफे, सिटी सेंटर और पेशेवरों के लिए आवास का निर्माण शामिल है।

पुनर्विकास का उद्देश्य इन आईएसबीटी को “ट्रैवल पोर्ट” के रूप में स्थापित करना है, जहाँ पर्यावरण-अनुकूल वॉकवे द्वारा आरआरटीएस, मेट्रो, आईएसबीटी और रेलवे स्टेशनों में निर्बाध प्रवेश सुनिश्चित होगा। यहाँ यात्रियों के लिए टिकट एटीएम और प्रतीक्षा सुविधाएं और मनोरंजन क्षेत्र भी होंगे।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 11 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 52 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 93 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान