भाजपा की ज़िला बैठक चुनावी कार्यालय पर शक्ति वंदन अभियान पर हुई महिलों के साथ चर्चा

Eros Times: नोएडा | भाजपा की ज़िला बैठक चुनावी कार्यालय पर आयोजित हुई। इस बैठक में मुख्य अथिति के रूप में गौतमबुद्ध नगर को ले कर बनाये गये लोक सभा प्रभारी और पूर्व ज़िला अध्यक्ष अनिल शिशोदिया और नोएडा विधान सभा प्रभारी श्रीमती मीनाक्षी भराला रहे। इस बैठक में सभी ज़िला पदाधिकारियों का परिचय हुआ और उसके बाद आगामी लोक सभा चुनाव के चलते चुनावी गतिविधि और रणनीति पर चर्चा हुई।
इस बैठक के साथ शक्ति वंदन अभियान पर भी महिलों के साथ चर्चा हुई। मीनाक्षी भराला ने सबसे पहले सभी पदाधिकारियों को नोएडा विधान सभा चुनाव में बम्पर जीत को ले कर सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद दिया उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा चलाई गई मिसों शक्ति पर विस्तार से बताया और उसके साथ ही हर कार्यकर्ता को ये आश्वासन दिया की नोएडा में वो सभी मंडलों और सभी बूथों पर स्वयं जायेंगी और वहाँ रहते कार्यकर्ताओं से बात कर चुनाव के लिए हर संभव मदद करेंगी।

लोक सभा प्रभारी अनिल शिशोदिया ने कहा कि पार्टी संगठन ने लोकसभा चुनाव जीतने के लिए एक अच्छी योजना बनाई है। हम हर बूथ तक पहुंचे हैं और पहुँच जाएँगे। जनता से सतत् संपर्क व संवाद भाजपा की विजय का आधार है। इसलिए हमें प्रत्येक बूथ व घर और हर व्यक्ति तक संपर्क व संवाद के माध्यम से केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं तथा पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का काम करना है। देश और प्रदेश का वातावरण हमारे पक्ष में है। पूरे देश का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति अटूट विश्वास है। फिर भी हमें पूरी मेहनत और परिश्रम के साथ काम करते हुए प्रत्येक बूथ पर कम से कम 370 वोट बढ़ाने के लिए काम करना है। उन्होंने भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी को आश्वस्त किया कि इस बार पार्टी यूपी में रिकार्ड संख्या में लोकसभा सीटें जीतेगी।

बैठक में पूर्व अध्यक्ष योगेन्द्र चौधरी, लोकसभा विस्तारक सुखपाल जी, महामंत्री उमेश त्यागी, गणेश जाटव, गिरजा सिंह , मनीष शर्मा, युद्धवीर चौहान, गिरीश कोटनाला , मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर, सुचित्रा कक्कड़,मंत्री एस पी चमोली, प्रमोद बेहाल, चमन आवाना, मंडल अध्यक्ष गोपाल गौड़, कल्लू सिंह, लोकेश कश्यप, पंकज झा, निर्मल सिंह, प्रदीप चौहान, सत्य नारायण महावर, उमेश यादव, शारदा चतुर्वेदी, ओमवीर अवाना, राम निवास यादव, अहसान, ख़ान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 35 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां