इंद्रेश कुमार जन्मोत्सव: जोश, जज़्बे, सद्भावना के साथ जनसेवा में जुटा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच

कैंसर के मुफ्त इलाज से लेकर कंबल, कपड़े, अनाज वितरण और वृक्षारोपण की मुहिम

Eros Times: नई दिल्ली। आरएसएस राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार का रविवार को बड़े ही धूम धाम से जन्मदिन मनाया गया। जन्मदिन का उत्सव एक सप्ताह तक रहेगा। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच हर साल 18 से 24 फरवरी का सप्ताह जोश, जज़्बे, जुनून, जनसेवा के रूप में मनाता है। आरएसएस वरिष्ठ नेता के जन्म सप्ताह को हमेशा की तरह इस बार भी मंच “सद्भावना सप्ताह” के रूप में पूरी श्रद्धा और अकीदत के साथ मना रहा है। सद्भावना सप्ताह के बारे में मंच के मीडिया प्रभारी शाहिद सईद ने विस्तार से जानकारी दी।सद्भावना सप्ताह की तैयारी महीने भर से चल रही थी। इसके लिए नई दिल्ली में पिछले महीने 24 तारीख को राष्ट्रीय संयोजक मोहम्मद अफजाल, गिरीश जुयाल और शाहिद अख्तर की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में माजिद तालीकोटी, एस के मुद्दीन, सय्यद राजा रिजवी, अबु बकर नकवी, इस्लाम अब्बास, हाजी मोहम्मद साबरीन, खुर्शीद रजाक, विराग पचपोर, इमरान चौधरी, शालिनी अली और तुषारकांत्त समेत अनेक अधिकारियों पदाधिकारियों प्रभारियों और कार्यकर्ताओं ने शिरकत की थी। जिसमें सद्भावना सप्ताह को लेकर पूरी रणनीति बनाई गई थी।रणनीति के तहत इंद्रेश कुमार के चाहने वाले मंच के कार्यकर्ता देश के विभिन्न हिस्सों में अलग अलग तरीके से जन उपयोगी कार्यों को करते हुए “सद्भावना सप्ताह” मना रहे हैं। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता अपने मार्गदर्शक के नाम से जगह जगह केक काट कर जन्मदिन मनाते हुए लंबी उम्र की दुआएं मांग रहे हैं। साथ ही देश के अमन शांति एकता अखंडता की दुआएं की जा रही है।

राष्ट्रसेवा को सर्वोपरि रखने वाला मुस्लिम राष्ट्रीय मंच सद्भावना सप्ताह में अलग अलग प्रकोष्ठों द्वारा अपने अपने स्तर पर जनसेवा में खुद को और अधिक लीन कर लिया है। इस दौरान मंच के कैंसर स्पेशलिस्ट चिकित्सक द्वारा रविवार को कैंसर का मुफ्त ऑपरेशन किया। 

विभिन्न स्थानों पर रक्त शिविर, वृषा रोपण, कंबल – कपड़े – अनाज और भोजन वितरण, मजारों पर चादर चढ़ाने, मदरसों में कुरान की तिलावत और दुआओं का खास एहतमाम हो रहा है जिसमें इंद्रेश कुमार की लंबी उम्र के साथ साथ देश की मजबूती और एकता की दुआएं की जा रही हैं। 

 गाय की सेवा की जा रही है, उन्हें चारा और गुड़ दिया जा रहा है, रख रखाव की बेहतरी के लिए कार्य किए जा रहे हैं। बच्चों को किताब, कॉपी, पेंसिल, लड्डू बांटे जा रहे हैं और जरूरतमंदों को खाना खिलाया जा रहा है। अस्पतालों में मरीजों को फल वितरित किए जा रहे हैं। शनिवार रात से ही मंच के कार्यकर्ताओं ने फुटपाथ पर ठंड से ठिठुर रहे लोगों को कंबल बांटने का काम शुरू कर दिया था। जगह जगह खाने के पैकेट भी बांटे गए हैं। अन्य स्थानों के साथ साथ वृद्धाश्रम और अनाथाश्रम को भी सहायता पहुंचाई जा रही है।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 35 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां