डीटीसी के रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, केजरीवाल सरकार ने जारी की पूरी बकाया पेंशन

केंद्र सरकार कदम-कदम पर हमारे हर काम में अड़चन अड़ा रही है, फिर भी मैं दिल्लीवालों के सारे काम करवा रहा हूं

पेंशन के लिए बजट की कमी थी, हमने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर इसके लिए बजट आवंटित किया

हमारे पास अभी पावर नहीं है, इसलिए पेंशन मिलने में एक-दो महीना देर सकती हो सकती है, लेकिन आपकी पेंशन रूकने नहीं दूंगा

पेंशन जारी करने में हुई देरी के लिए माफी चाहता हूं, मैं आपका बच्चा हूं, इस देरी के लिए मुझे माफ कर देना

Eros Times: अरविंद केजरीवाल ने डीटीसी के रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। केजरीवाल सरकार ने इन कर्मचारियों की अब तक की बकाया सारी पेंशन जारी कर दी है। यह खुशखबरी साझा करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पेंशन जारी करने में देरी हुई है। इसके लिए मैं माफी चाहता हूं। मैं आपका बच्चा हूं और मुझे पूरा यकीन है कि आप मुझे माफ कर देंगे। उन्होंने कहा कि आप सभी जानते हैं कि केंद्र सरकार कदम-कदम पर हमारे हर काम में अड़चन अड़ा रही है। मैं हाथ-पैर जोड़कर किसी भी तरह दिल्लीवालों के सारे काम करवा रहा हूं। अभी हमारे पास पूरी पावर नहीं है। इसलिए पेंशन मिलने एक-दो महीना देर सकती हो सकती है, लेकिन आप मुझ पर भरोसा रखना। मैं आपकी पेंशन रूकने नहीं दूंगा।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक बयान जारी कर डीटीसी से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को खुशखबरी दीं उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं कि डीटीसी से रिटायर्ड कर्मचारी मुझसे नाराज हैं। नाराज तो अपनों से ही हुआ जाता है और आपकी नाराजगी जायज है। पिछले एक-डेढ़ साल से डीटीसी से रिटायर्ड कर्मचारियों को पेंशन मिलने काफी तकलीफ हो रही है। 2015 में मेरी सरकार बनी थी। उससे पहले डीटीसी के रिटायर्ड कर्मचारियों को बहुत मुश्किल से पेंशन मिला करती थी। हमारे से पहले वाली सरकारों ने कहा था कि पेंशन चाहिए तो डीटीसी अपना फंड बनाए। डीटीसी कहां से अपना फंड बनाएगी, उसके पास पैसे ही नहीं थे। 

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सरकार संभालने के बाद हमने दिल्ली सरकार के बजट से डीटीसी के रिटायर्ड कर्मचारियों को पेंशन देनी चालू की। उसके बाद से हर महीने पेंशन मिल रही थी। कभी पेंशन मिलने में कर्मचारियों को दिक्कत नहीं आई। रिटायर्ड कर्मचारियों को पिछले साल-डेढ साल से पेंशन मिलने में दिक्कत आ रही है। इसके लिए मैं क्षमा चाहता हूं। सभी लोग जानते हैं कि किस प्रकार से केंद्र सरकार कदम-कदम पर हमारे हर काम में अड़चन अड़ा रही है। हम जो भी काम करना चाहते हैं, उसमें केंद्र सरकार अड़चन अड़ा रही है। मैं उनके पैर पकड़ कर, उनके हाथ जोड़कर जैसे हो पा रहा है, मैं दिल्लीवालों के सारे काम करवा रहा हूं। क्योंकि दिल्ली की जनता का मेरे उपर बहुत एहसान है।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने यह बताते हुए खुशी किया कि डीटीसी के रिटायर्ड कर्मचारियों की जितनी भी बकाया पेंशन थी, वो सारी पेंशन आपके खाते में भेज दी गई है। रिटायर्ड कर्मचारियों के जितने भी गिले शिकवे हैं, उसके लिए मैं अपने आपको जिम्मेदार मानता हूं। मैं सारी चीजों को ठीक करूंगा। मैं अभी एक गांव में गया था, उस दौरान डीटीसी से रिटायर्ड एक बुजुर्ग मेरे पास आए थे, तब मैंने उनसे वादा किया था कि अगर आप मुझे अपना बेटा मानते हैं, तो आपको मुझसे नाराज होने का पूरा अधिकार है। आप सबकी पेंशन जरूर दिलाकर रहूंगा। इसके लिए जो करना पड़े। 

सीएम ने कहा कि मैंने कहा था कि पेंशन के लिए बजट की कमी थी। हमने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर पेंशन के लिए बजट दिया। अब हमने सारी पेंशन जारी कर दिया। आगे भी कोई दिक्कत है तो मैं हूं। आप सभी मुझ पर भरोसा रखना। जब तक केजरीवाल है, आपकी पेंशन रूकने नहीं देगा। अभी भी महीना-दो महीना देर हो सकती है, क्योंकि अभी पावर हमारे पास नहीं आई है। सुप्रीम कोर्ट ने भी ऑर्डर पास कर हमें सरकार चलाने के लिए जो पावर दी थी, वो पावर भी इन लोगों ने छीन ली है। अभी केंद्र सरकार ने दिल्ली में पूरी गुंडागर्दी मचा रखी है। हम लगे हुए हैं और आपके सारे काम करा कर रहेंगे।

  • admin

    Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 19 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 42 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 24 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 11 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 27 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस