Fashion icon सोनम कपूर ने फैशन डिज़ाइनर रिमज़िम दादू के लिए किया वॉक

ब्लेंडर्स प्राइड ग्लासवेयर फैशन नेक्स्ट की शुरुआत गुरुग्राम में

Eros Times: ब्रैंड के नवीनतम प्लेटफॉर्म के रूप में, ब्लेंडर्स प्राइड ग्लासवेयर फैशन नेक्स्ट महत्वाकांक्षी युवा मिलेनियल्स के लिए फैशन अनुभवों को पुन: परिभाषित करने के लिए तैयार है। गुरुग्राम में एक विशेष लॉन्च कार्यक्रम में, फैशन डिज़ाइनर रिमज़िम दादू ने एक युवा दिल की आज़ादी का प्रतीक कैप्सूल कलेक्शन प्रदर्शित किया। अभिनेत्री सोनम कपूर ने स्टारस्ट्रक दर्शकों के साथ शो का समापन किया।गुरुग्राम: ब्लेंडर्स प्राइड ग्लासवेयर फैशन नेक्स्ट का पहला संस्करण हॉराइज़न प्लाज़ा, गुरुग्राम में सितारों से भरी शाम के साथ आयोजित किया गया। प्रसिद्ध फैशन डिज़ाइनर रिमज़िम दादू ने युवा दिल की आज़ादी को अपनाने की ओर समर्पित चयनशील कैप्सूल कलेक्शन को प्रदर्शित करते हुए, बाहरी दुनिया और आंतरिक बाधाओं दोनों से मुक्ति की भावना का जश्न मनाया। शोस्टॉपर के रूप में शो का समापन करने वाली कोई और नहीं बल्कि सोनम कपूर थीं, जिन्होंने अपने करिश्माई व्यक्तित्व से इस शाम की शोभा को बढ़ाया।

वैश्विक फैशन और लाइफस्टाइल ट्रेंड्स के प्रभावों को प्रस्तुत करते हुए, फैशन नेक्स्ट को तीन अनूठी थीम्स के आधार पर क्यूरेट किया गया है जो उभरते फैशन के शीर्ष पर हैं: हॉलिडे वियर में लक्ज़री फैशन के प्रभाव का प्रतिनिधित्व करने वाला, वांडरलक्स; हाई फैशन में ग्लैमर की आधुनिक व्याख्या का प्रतिनिधित्व करने वाला, ग्लॉस ऐंड ग्लैम; और भविष्यवाद से प्रेरित फैशन का प्रतिनिधित्व करने वाला, इंटरग्लैमैटिक।

अपने शोकेस में इन तीन थीम्स को बुनते हुए, फैशन डिज़ाइनर रिमज़िम दादू ने ऐसा कलेक्शन पेश किया, जो ग्लैमर के साथ फ्यूचरिस्टिक फैशन के सार को जोड़ता है। इस कलेक्शन की पहचान दादू की नवीन टेक्सटाइल और तकनीकें हैं। स्कल्प्टेड मैटेलिक कॉर्ड्स और मेश को फ्यूचरिस्टिक फैब्रिक में ट्रांसफॉर्म किया गया हैं, जो उनके कल के दृष्टिकोण को स्पष्ट करता है। डिज़ाइन के भीतर कॉर्डेड फ्रिंज, स्पेस लाइन्स और वेव्स इंटरगैलेक्टिक स्पेक्स और स्टारडस्ट के विज़ुअल स्तोत्र की तरह हैं।

इस शो के बारे में बात करते हुए, फैशन डिज़ाइनर रिमज़िम दादू ने कहा, “ब्लेंडर्स प्राइड ग्लासवेयर फैशन नेक्स्ट के साथ सहयोग ने मुझे कल के फैशन के बारे में अपना दृष्टिकोण प्रस्तुत करने की सहूलियत दी है, जिसमें ग्लैमर के साथ फ्यूचरिस्टिक स्टाइल के सार को जोड़ा गया है। पारंपरिक रूप से, मैं विस्तृत ड्रेप्स और टेक्सटाइल एक्सप्लोरेशन पर ध्यान देते हुए, जटिल और पेचीदा सिल्हूट के साथ काम करती हूं। हालांकि, इस कलेक्शन के साथ, मैंने स्टाइल और पहनने में आसान दृष्टिकोण पर ज़ोर देते हुए प्रेट के लिए अपनी सिग्नेचर तकनीकों का उपयोग किया है।”

शोस्टॉपर सोनम कपूर ने कहा, “मेरे लिए फैशन मेरी पर्सनल स्टाइल का विस्तार है। मुझे ऐसी स्टाइल पसंद हैं जो अपनाने योग्य होने के साथ ही आरामदायक हों। इसी कारण से मुझे रिमज़िम दादू का फैशन पहनना और उनमें वॉक करना पसंद है; उनके डिज़ाइन अपने समय से बहुत आगे के हैं। जिस तरह से रिमज़िम टेक्सटाइल और सिल्हूट्स को इंटरप्रेट करती हैं, वह अविश्वसनीय है। ब्लेंडर्स प्राइड ग्लासवेयर फैशन नेक्स्ट भविष्यवादी होने के साथ ही ग्लैमरस भी है, और मुझे यकीन है कि यह फैशन उद्योग में अपनी अमिट छाप छोड़ेगा।”

इस कार्यक्रम में ‘फैशन नेक्स्ट स्पॉटलाइट, एफडीसीआई द्वारा संचालित’ नामक एक अभिनव सेगमेंट के विशेष प्रीव्यू को भी पेश किया गया, जिसमें 9 प्रतिष्ठित डिज़ाइनर्स – अल्पना नीरज, ब्लोनी, अंतर अग्नि, मंदिरा विर्क, गीशा डिज़ाइन्स, वेरांडा, श्वेता कपूर, तानीया खनूजा और नितिन बल चौहान के डिज़ाइन्स के उभरते ट्रेंड्स का आकर्षक प्रदर्शन प्रदान किया गया। लोकप्रिय फैशन इंफ्लूएंशर्स द्वारा स्टाइल किए गए, ये लुक्स रनवे से परे क्वर्की अवतार में जीवंत हो उठे।

इस ब्रैंड के साथ एफडीसीआई के काफी समय से चले आ रहे सहयोग पर टिप्पणी करते हुए, एफडीसीआई के अध्यक्ष, सुनील सेठी ने कहा, “फैशन नेक्स्ट के लॉन्च के साथ, फैशन डिज़ाइन काउंसिल ऑफ इंडिया को ब्लेंडर्स प्राइड ग्लासवेयर के साथ अपनी साझेदारी जारी रखने पर गर्व है। हम भारत में कुछ सबसे दूरदर्शी डिज़ाइनर्स द्वारा उभरते स्टाइल ट्रेंड्स का एक शक्तिशाली प्रदर्शन, फैशन नेक्स्ट स्पॉटलाइट को क्यूरेट करने के लिए उत्साहित हैं। मुझे यकीन है कि यह शानदार नवाचार देश भर में युवा फैशन प्रेमियों की आकांक्षाओं को पूरा करेगा।”

ब्लेंडर्स प्राइड ग्लासवेयर फैशन नेक्स्ट के क्यूरेटर-इन-चीफ, आशीष सोनी ने कहा, “ब्लेंडर्स प्राइड ग्लासवेयर फैशन नेक्स्ट भारत में फैशन अनुभवों का रोमांचक विकास प्रस्तुत करता है। यह नए दर्शकों के लिए हाई फैशन और ग्लैमरस स्टाइल की ऐसी दुनिया लाया है, जैसे कि पहले कभी नहीं किया गया। गुरुग्राम में रिमज़िम दादू का प्रदर्शन मंच के युवा सार को उत्तम तरीके से दर्शाता है। हैदराबाद में अगला शो ग्लैमर के पहलू को और भी बढ़ाएगा, और भुवनेश्वर और पुणे में फैशन नेक्स्ट फेस्टिवल्स को भारत में युवा दर्शकों की आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।”

परनॉड रिकार्ड इंडिया के मुख्य मार्केटिंग अधिकारी कार्तिक मोहिंदरा ने कहा, “ब्लेंडर्स प्राइड ग्लासवेयर फैशन नेक्स्ट की शुरुआत स्टाइल की दुनिया में व्यापक गेटवे बनने के हमारे विज़न की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। गुरुग्राम में फैशन डिज़ाइनर रिमज़िम दादू के फ्यूचरिस्टिक फैशन के अद्भुत प्रदर्शन का लॉन्च इवेंट इस नए अध्याय का सफल पहला पेज रहा है। फैशन नेक्स्ट फेस्टिवल्स इस सफर को आगे बढ़ाएंगे और एक प्रभावशाली नया फॉर्मेट लाएंगे, जिससे नए शहरों में हमारे फैशन अनुभवों की विविधता लाई जाएगी, जहां उपभोक्ता ग्लोबल फैशन और लाइफस्टाइल ट्रेंड्स से प्रेरित होने के लिए तैयार हैं।”
 
यह सफर हैदराबाद में डिज़ाइनर जे जे वलाया द्वारा आयोजित एक और सितारों से सजी शाम के साथ जारी रहेगा, जिसके बाद एक फैशन-केंद्रित ऑन-ग्राउंड फेस्टिवल, ब्लेंडर्स प्राइड फैशन नेक्स्ट फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा जो फैशन और स्टाइल से भरी दुनिया का द्वार बनने का वादा करता है। इस इवेंट में टिकट लगेगी, जिसमें नए शहरों के दर्शकों के लिए फैशन, कुलिनरी, म्यूज़िक और टेक्नोलॉजी में बहुमुखी स्टाइल और ग्लैमर अनुभव लाया जाएगा। इसमें भुवनेश्वर में नचिकेत बर्वे और पुणे में वरुण बहल के प्रदर्शन के साथ-साथ ‘फैशन नेक्स्ट स्पॉटलाइट, एफडीसीआई द्वारा संचालित’ का पूर्ण शोकेस होगा। इसके अलावा, इन फेस्टिवल्स में महत्वाकांक्षी लाइफस्टाइल ब्रैंड्स द्वारा क्यूरेट किया गया एक अनुभवात्मक स्थान, स्टाइल 360º फैशन पॉप-अप पेश किया जाएगा, जिससे दर्शक स्टाइल की दुनिया में खो सकें, और प्रसिद्ध संगीत कलाकार डीजे रित्विज़ और कयान द्वारा अपबीट परफॉर्मेंस होंगे।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 250 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 104 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला