सेकिशो कोरपोरेशन जापान और एमिटी विश्वविद्यालय के मध्य बढ़ेगी रणनीतिक साझेदारी

Eros Times : जापान के सेकिशो केारपोरेशन के अध्यक्ष मेसाकी सेकी के नेतृत्व में एक वरिष्ठ नेतृत्व दल और जापान के सरकारी प्रतिनिधियों सहित इबाराकी प्रान्त के प्रतिनिधियों ने एमिटी के छात्रों से मिलने, बातचीत करने सहित उन्हें कंपनियों में रोजगार के अवसरों को प्रदान करने के लिए आज एमिटी विश्वविद्यालय का दौरा किया। इस भ्रमण से दोनों संगठनों के मध्य संबंध और मजबूत होगें और यह पहली बार था कि इबाराकी प्रान्त के प्रतिनिधिमंडल ने दूरदर्शी और मजबूत गठबंधन के लिए पहली बार किसी भारतीय विश्वविद्यालय का दौरा किया। इस अवसर पर सहयोग साझेदारी के उददेश्य व दृष्टिकोण पर ध्यान केन्द्रीत करते हुए एमिटी विश्वविद्यालय के चांसलर डा अतुल चौहान और जापान के सेकिशो केारपोरेशन के अध्यक्ष मेसाकी सेकी ने चर्चा की।

एमिटी टेक्निकल प्लेसमेंट सेंटर द्वारा एमिटी विश्वविद्यालय के छात्रों हेतु जापानी कंपनी जॉब फेयर का भी आयोजन किया गया है जिसमें जापान की 4 कंपनियां सेकिशों कोरपोरेशन, सेकिशों इंजिनियरिंग, कुराकावा कंपनी लिमिटेड, इलेक्ट्रिक कंपनी शामिल है।

जापान के सेकिशो केारपोरेशन के अध्यक्ष मेसाकी सेकी ने कहा कि हमारा एमिटी विश्वविद्यालय के साथ सहयोग करने का उददेश्य यह है कि स्न 2020 में कोविड के प्रकोप के बाद हमारी कंपनी ने विभिन्न विश्वविद्यालयों से संर्पक किया लेकिन एमिटी की प्रतिक्रिया अभूतपूर्व और स्वागतयोग्य थी। हम इस पारस्परिक लाभकारी साझेदारी से बेहद प्रसन्न है। जापान का इबाराकी प्रान्त अधिक से अधिक भारतीयों को अपने कार्यबल का हिस्सा बनाने के लिए बहुत उत्सुक है क्योकी भारतीयों में अपार क्षमता और असाधरण गुण है। हम चाहते है कि सेकिशो कोरपोरेशन में विभिन्न राष्ट्रीयताओं के लोग काम करें क्योकि विविधता नए दृष्टिकोण विचार लाती जो एक संगठन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। सेकिशों कोरपोरेशन ने अभी 116 वर्ष पूरें किये है हमें इस विशाल मील के पत्थर पर गर्व है। कंपनी अपने कर्मचारियों को बहुत महत्व देती है और 10 साल या उससे अधिक वक्त पूरा करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत करती है। उन्होनें कहा कि संचार सभी समस्याओं पर काबू पाने की कुंजी है और हर कार्य को सकारात्मक मानिसकता के साथ करना चाहिए।

एमिटी विश्वविद्यालय के चांसलर डा अतुल चौहान ने इस साझेदारी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हम इस साझेदारी से बेहद खुश और गौरवांवित है क्योकी सेकिशों कोरपोरेशन के साथ मित्रता एक बड़ा बंधन साझा करते है जैसा की एमिटी में जापानी डेस्क की स्थापना करने कंपनी पहले ही स्थापित कर चुकी है। एमिटी की क्षमता इस तथ्य में निहित है कि संस्थान छात्रों को व्यापक वैश्विक अनुभव प्रदान करने पर दृढता से ध्यान केंद्रित करता है। एमिटी छात्रों को मानवीय मूल्यों को अपनाने और उन्हें एक अच्छा इंसान बनने के लिए प्रोत्साहित करता है। सेकिशो कोरपोरेशन के साथ एक मजबूत रणनीतिक गठंबधन हमारे छात्रों को आपार वैश्विक प्रदर्शन के अवसर प्रदान करेगा। डा चौहान ने कहा कि भारत के युवा बेहद अनुकूलनीय, मेहनती और सफलता के लिए जूनूनी है। अपने संगठन के प्रति वफादार और महान मूल्यों और नैतिकता को दर्शाते है। उन्होनें सेकिशों कोरपोरेशन के 116 वर्ष पूरें होने करने के बारे में एमिटी के प्रबंधन के छात्रों के लिए एक केस स्टडी आयोजित करने का भी सुझाव दिया।

एमिटी विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला ने कहा कि सेकिशो कोरपोरेश और एमिटी विश्वविद्यालय के मध्य हुई यह साझेदारी दोनों संस्थानों के लिए लाभप्रद होगी जिससे एक ओर एमिटी के छात्रों को वैश्विक रोजगार के अवसर प्राप्त होगें वही सेकिशों कोरापोरेशन को कुशल मानव संसाधन प्राप्त होगे।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने एमिटी सेंटर फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एमिटी विश्वविद्यालय की प्रयोगशालाओं, एमिटी इनोवेशन इंक्यूबेटर का भ्रमण किया। इस कार्यक्रम में  एमिटी टेक्निकल प्लेसमेंट सेंटर के उपनिदेशक अंजनी कुमार भटनागर, एमिटी स्कूल ऑफ इजिनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के निदेशक डा मनोज पांडेय उपस्थित थे।

  • admin

    Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 19 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 42 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 24 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 11 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 27 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस