प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 के 52वें मैच में पटना पाइरेट्स की मेजबानी करेंगे, जो की नोएडा इंडोर में स्टेडियम में खेला जाएग

Eros Times: नोएडा। जीएमआर ग्रुप की प्रो कबड्डी लीग में खेलने वाली  फ्रेंचाइजी यूपी योद्धाज़ नए साल की शुरुआत जीत के साथ करने का लक्ष्य लेकर चल रही है, क्योंकि वे प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 के 52वें मैच में पटना पाइरेट्स की मेजबानी करेंगे, जो कल यहां नोएडा इंडोर में स्टेडियम में खेला जाएग।  यह योद्धाओं के होम लेग का तीसरा मैच होगा और शुक्रवार को दबंग दिल्ली केसी से 25-35 से हारने के बाद टीम को उम्मीद है कि वह नए साल की शुरुआत जीत के साथ करेगी। घरेलू टीम फिलहाल 20 अंकों के साथ तालिका में नौवें स्थान पर काबिज़ है, जबकि अपने पिछले मुकाबले में हरियाणा स्टीलर्स को 46-33 से हराने वाली पटना पाइरेट्स 22 अंकों के साथ तालिका में सातवें स्थान पर है।नोएडा में प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 के सभी 11 खेलों के टिकट पेटीएम इनसाइडर एप्लिकेशन और वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त, प्रशंसक सीधे नोएडा स्टेडियम के गेट नंबर 5 पर स्थित बॉक्स ऑफिस से  सभी दिन सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे के बीचभी टिकट खरीद सकते हैं। टिकटों की कीमत 150 रुपये से शुरू है।

यूपी योद्धाज़ और पटना पाइरेट्स के बीच मैच का सीधा प्रसारण 1 जनवरी 2024, रात 09:00 बजे  (भारतीयसमयनुसार) से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा जिसे  डिज्नी हॉटस्टार पर भी लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है।

सांख्यिकीय रूप से, प्रो कबड्डी लीग के इतिहास में, दोनों टीमें तेरह बार एक-दूसरे से भिड़ चुकी हैं। योद्धाज़  पांच बार पाइरेट्स पर हावी रहे हैं, जबकि एक मैच टाई रहा था। यूपी योद्धाओं ने पटना पाइरेट्स के ख़िलाफ़ आखिरी मुकाबला पिछले सीज़न में खेला था जिसमें योद्धाज़ ने  35-33 के स्कोर से मैच अपने नाम किया था।

मैच से पहले बोलते हुए यूपी योद्धा के मुख्य कोच जसवीर सिंह ने कहा, “हम अपने घरेलू प्रशंसकों के सामने नए साल की शुरुआत सकारात्मक तरीके से करना चाहते हैं। हम उन छोटी-छोटी गलतियों से बचने का प्रयास करेंगे जिनके कारण हमें मैच गंवाना पड़ रहा है। टीम का माहौल अच्छा है और हमें उम्मीद है कि कल के खेल में यह सकारात्मक नतीजों में बदल जाएगा।”

यूपी योद्धाओं के लिए, सुरेंद्र गिल रेडिंग विभाग में बड़ी जिम्मेदारी लेते हुए सनसनीखेज फॉर्म में हैं। उनके पास वर्तमान में लीग में सबसे अधिक रेड पॉइंट (86) और सबसे सफल रेड (64) हैं। कप्तान परदीप नरवाल के पास सीज़न में 60 रेड पॉइंट हैं और वह रेडिंग विभाग में टीम की मदद करना चाहेंगे।

यह मैच लीग में सर्वश्रेष्ठ डिफेंस के बीच मुकाबला होने की उम्मीद है। दोनों टीमें सर्वाधिक टैकल प्वाइंट के मामले में लीग में सबसे आगे हैं, जिसमें योद्धाज़ 322 अंक और पाइरेट्स 313 अंक के साथ शीर्ष पर काबिज़ हैं।

सुमित, नितेश कुमार और गुरदीप की रक्षात्मक तिकड़ी ने क्रमशः 29, 25 और 22 अंक बनाकर अच्छा प्रदर्शन किया है और पाइरेट्स रेडर्स को रोकने में महत्वपूर्ण साबित होंगे।

पटना पाइरेट्स को अपने हरफनमौला खिलाड़ियों सचिन और एम. सुधाकर पर भरोसा रहेगा जो रेडिंग और डिफेंस दोनों विभागों में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

  • admin

    Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    फेलिक्स हॉस्पिटल के सहयोग से वीडियो कंसल्टेशन, ई-प्रिस्क्रिप्शन और इमरजेंसी स्वास्थ्य सुविधाओं की शुरुआत नोएडा, 7 अगस्त 2026। घर बैठे सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 19 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 42 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 24 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 11 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 27 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस