रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन डी ब्लॉक एवं अमृतवाणी कीर्तन मंडली, द्वारा वार्षिक महोत्सव

Eros Times: नोएडा। रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन डी ब्लॉक एवं अमृतवाणी कीर्तन मंडली, सेक्टर 20 द्वारा वार्षिक महोत्सव बीते रविवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसमें ब्लॉक की महिलाओं और बच्चों ने बड़चढ़ कर हिस्सा लिया।

सबसे पहले ब्लॉक की महिलाओं ने ब्लॉक के पार्क में बने नवनिर्मित गजीबो हट का उद्घाटन आरडब्लूए अध्यक्ष विद्या सागर विरमानी एवम् कीर्तन मंडली अध्यक्षा कांता कालिया के कर कमलों द्वारा फीता कटवा कर करवाया गया उसके उपरान्त मंडली द्वारा कीर्तन किया गया जिसमें की ब्लॉक एवं आस पास की लगभग 150 महिलाओं ने हिस्सा लिया और उसके पश्चात् परसाद वितरण किया गया।ब्लॉक की आरडब्लूए ने बच्चों के मनोरंजन के लिए इस बार कुछ खाने पीने के और खेलों के स्टॉल भी लगवाए थे जिसका संचालन कर्ण, ट्विंकल, रोहित, मुकेश चुग, कृष्णा और चिराग जैन जी ने किया। इसके बाद आर. डब्लू. ए. एवं दीपक के सौजन्य से उन्हों ने सभी उपस्थित औरतों और बच्चों के लिए डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया था जिसकी मस्ती में सभी उपस्थित लोगों ने बडचढ़ कर हिस्सा लिया और घोर मस्ती में नाचे और झूम उठे।

इस डी ब्लॉक द्वारा आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा ब्लॉक में रह रहे 70 वर्ष से ऊपर उम्र वाले बुजुर्ग सदस्यों को उनकी लम्बी एवं सेहत मंद जिंदगी की कामना करते हुए उन्हें (6 महिलाओं / 10 पुरुषों ) आरडब्लूए अध्यक्ष विद्या सागर विरमानी एवं उनकी कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा शॉल प्रदान कर उनको सम्मानित करना। सम्मानित किए गए व्यक्तियों में कांता कालिया, निगम, श्रीमती रावत, श्रीमती मेहता, श्रीमती नेगी, आर. सी. माथुर, सी. एस. ठाकुर, श्री. दीपक चंदन, श्री. के पी तिवारी, श्री. विनोद मेहरा, एम. एल. नायर, श्री. आर सी मालिक, दया सागर विरमानी, सी. सी. भाटिया, के. एल. गोयल रहे।

सभी सम्मानित किए गए व्यक्तियों ने निजी तौर पर आरडब्लूए कार्यकारिणी के इस कार्य की सराहना की और इस के प्रति अपनी कृतज्ञता दिखाई एवं सबको  आभार व्यक्त किया और हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इसके बाद सभी आए पुरषों, महिलाओं और बच्चों ने सामूहिक भोजन का आनंद लिया तथा इस के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 26 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 136 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 61 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 251 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला