भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में छात्रो को मौसम पूर्वानुमान की प्रणाली से कराया अवगत

Eros Times: नोएडा। सेक्टर-62 स्थित राष्ट्रीय मध्यम अवधि मौसम पूर्वानुमान केंद्र (रा.म.अ.मौ.पू.कें.) पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तहत संचालित मौसम और जलवायु मॉडलिंग में उत्कृष्टता का केंद्र है। राष्ट्रीय मध्यम अवधि मौसम पूर्वानुमान केंद्र ने भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (आईआईएसएफ)-2023 के बारे में सूचना देने और इसका प्रचार करने के साथ- साथ अपने केंद्र पर होने वाली अनुसंधान एवं विकास गतिविधियों को जनमानस तक पहुंचाने के उद्देश्य से 20 दिसंबर को एक दिवसीय ओपन हाउस (आउटरीच) कार्यक्रम का आयोजन किया।

इस कार्यक्रम  के माध्यम से केंद्र में चल रही अनुसंधान और विकास गतिविधियों को प्रदर्शित किया गया तथा  सभी प्रतिभागियों, विशेषकर छात्रों को 17 से 20 जनवरी 2024 के दौरान फरीदाबाद, हरियाणा में डीबीटी-टीएचएसटीआई आरसीबी परिसर में निर्धारित आईआईएसएफ-2023 में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित तथा प्रेरित किया गया। विज्ञान भारती (वि.भा.) के प्रतिनिधि डॉ. सुमित कुमार मिश्रा ने IISF-2023 के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों और आयोजनों के बारे में एक प्रस्तुति दी।इस कार्यक्रम में समाज के सभी क्षेत्रों से लगभग 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली, सेंट थॉमस स्कूल इंदिरापुरम, सेंट थॉमस स्कूल लोनी, राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला नई दिल्ली, शारदा विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा, एमिटी विश्वविद्यालय नोएडा, सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, नोएडा, एबीईएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग गाजियाबाद का प्रतिनिधित्व उनके छात्र, शोध-कर्मी, और प्राध्यापकों ने किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग में वरिष्ठ सलाहकार डॉ. अखिलेश गुप्ता जी ने प्रतिभागियों को विज्ञान के प्रति और अधिक रुचि जगाने तथा छात्रों को एक वैज्ञानिक के रूप में भविष्य में काम करने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में नागरिक समाज के कई लोग भी शामिल हुए।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 11 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 48 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 92 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान