मॉडर्न स्कूल ने अपना छतीसवां वार्षिक उत्सव बड़े ही जोश और उत्साह के साथ मनाया

Eros Times: नोएडा। मॉडर्न स्कूल ने अपना छतीसवां वार्षिक उत्सव बड़े ही जोश और उत्साह के साथ मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत सुंदर  मधुर स्वागत गीत के साथ की गई। 

 इस वार्षिक उत्सव में हमारे श्रद्धावान मुख्य अतिथि महेंद्र प्रसाद (नोएडा में भारतीय प्रशासनिक सेवा के विशेष  कर्तव्य अधिकारी), पीठासीन अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल राकेश चड्डा, कार्यकारी अतिथि डॉ  मधुसूदन पाल ( वैज्ञानिक(G) DRDO),  विशिष्ट अतिथि डॉ ऋचा सूद ( सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय पदक से सम्मानित प्रधानाचार्या, स्वर्ण पदक विजेता, Atheletics) ने भी उपस्थित होकर  वार्षिक उत्सव समारोह का सम्मान बढ़ाया।  

गणमान्य अतिथिगण के स्वागत के लिए विद्यालय के अध्यक्ष एस. के.जैन, निदेशक सौरभ जैन, प्रबंधक तरुण जैन एवं वरुण जैन तथा हमारे विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज अवस्थी जी भी मौजूद थे।

विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा भी गणमान्य अतिथियों का गर्म जोशी से स्वागत  गीत गाया गया, जिसके बाद अतिथियों द्वारा औपचारिक दीप प्रज्जवलन समारोह मंगल गीत के साथ किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित प्रबंधन की प्रतिष्ठित सदस्यों द्वारा प्रमुख अतिथियों का स्वागत  के साथ पर्यावरण की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अतिथियों को एक-एक पौधा उपहार स्वरूप दिया गया।

इसके बाद सरस्वती वंदना तथा विद्यालय के प्रतिभाशाली  छात्रों ने अंग्रेजी नाटक  के द्वारा सबका मनोरंजन किया,  कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए  छात्रों ने विभिन्न राज्यों की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति में अखंड भारत को दिखा कर सबका मन मोह लिया। देशभक्ति नृत्य (जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी) की  जीवंत प्रस्तुति ने सबको देशभक्ति की भावना से सराबोर कर दिया।

छात्रों द्वारा हिंदी नाटक में ‘एक धर्म भारत’ दिखाकर यह शिक्षा दी गई कि सभी धर्म एक है म। सर्व धर्म समभाव के साथ भारत के निवासियों की प्रेम भाईचारा और एकजुटता का प्रदर्शन यह संदेश दिया गया कि हम सब एक है।

गणमान्य अतिथियों ने सभी कार्यक्रमों की सराहना करते हुए मॉडर्न स्कूल विद्यालय के सभी छात्राओं और पूरी टीम को बधाई दी। इस अवसर पर हमारे विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज अवस्थी ने विद्यालय के उपलब्धियां बताई। रंगारंग कार्यक्रम के साथ शिक्षा के क्षेत्र एवं खेल के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को इस मौके पर सम्मानित भी किया । इस अवसर पर अध्यक्ष एस. जैन. ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

अंत में सभी अतिथियों को धन्यवाद करते हुए  राष्ट्रगान के साथ इस  वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का समापन हुआ।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 13 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 37 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 45 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन