गौतम बुध नगर में दो महिला थाना समेत बनेंगे 15 नए थाने – लक्ष्मी सिंह

Eros Times: नोएडा। गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट के क्षेत्र में पड़ने वाले नोएडा, ग्रेटर नोएडा, जेवर एयरपोर्ट तथा ग्रामीण क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में दो महिला थाने समेत 15 नए थाने खोलने की योजना बनाई है।

गौतमबुद्धनगर की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने बताया कि नोएडा के सेक्टर-106 में नया थाना स्थापित किया जाएगा। यह थाना 20 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल पर पुलिसिंग करेगा। इस थाना क्षेत्र में 50 हजार तक की आबादी शामिल की जाएगी। नोएडा के नए थाना सेक्टर-106 में सलारपुर, भंगेल, हाजीपुर तथा गेझा तिलपताबाद को शामिल किया जाएगा। इसी तरह ग्रेटर नोएडा में थाना यमुना स्पोर्टस सिटी स्थापित किया जाएगा जिसका क्षेत्रफल लगभग 108 वर्ग किलोमीटर एवं जनसंख्या लगभग 1,00,000 होगी।

थाना यमुना स्पोर्टस सिटी में थाना दनकौर व थाना रबूपुरा के ग्राम जगनपुर, अट्टा गुजरान, नौरंगपुर, ग्राम रोनीजा व कादलपुर आदि गांवों को शामिल किया जाएगा। ग्रेटर नोएडा में थाना निलोनी मिर्जापुर भी स्थापित किया जाएगा जिसका क्षेत्रफल लगभग 105 वर्ग किलोमीटर एवं जनसंख्या 1,00,000 होगी। थाना निलोनी मिर्जापुर में थाना दनकौर व थाना रबूपुरा के ग्राम उस्मानपुर, रीलखा, ग्राम अच्छेपुर व रामपुर बांगर को स्थापित किया जाएगा। ग्रेटर नोएडा में ही थाना दयानतपुर में भी स्थापित किया जाएगा जिसका क्षेत्रफल लगभग 80 वर्ग किलोमीटर एवं जनसंख्या 77000 है।

थाना दयानतपुर में थाना जेवर और थानाा रबूपरा के ग्राम बनवारीपुर, रोही, रामनेर व ग्राम कानपुर को शामिल किया जाएगा। ग्रेटर नोएडा में ही थाना मेडिकल डिवाइस पार्क भी स्थापित किया जाएगा जिसका क्षेत्रफल 80 वर्ग किलोमीटर एवं जनसंख्या 78 हजार रखी जाएगी। थाना मेडिकल डिवाइस पार्क में थाना रबूपुरा के ग्राम तनाजा उर्फ चकबीरमपुर, बीरमपुर एवं आकलपुर आदि गांवों को शामिल किया जाएगा।

नोएडा की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह द्वारा तैयार किए गए प्रस्ताव के तहत दो महिला थाने भी स्थापित किए जाएंगे। सेंट्रल जोन नोएडा में महिला थाना सेंट्रल नोएडा स्थापित किया जाएगा, जिसका कुल क्षेत्रफल लगभग 460 वर्ग किलोमीटर एवं जनसंख्या 31 लाख होगी। इस महिला थाने के अंतर्गत सेंट्रल जोन नोएडा के सभी थाने शामिल किए जाएंगे। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में भी महिला थाना स्थापित किया जाएगा। इसका कुल क्षेत्रफल 637 वर्ग किलोमीटर एवं जनसंख्या 15 लाख रहेगी। इस महिला थाने के अंतर्गत ग्रेटर नोएडा जोन के सभी थाने शामिल होंगे।

इसी कड़ी में सेंट्रल जोन नोएडा में थाना जुनपत स्थापित किया जाएगा जिसका क्षेत्रफल 60 वर्गकिलोमीटर एवं जनसंख्या 2 लाख होगी। थाना जुनपत में थाना सूरजपुर के चौकी तिलपता एवं चौकी जनुपत के सभी क्षेत्र शामिल होंगे। इसी तरह ग्रेटर नोएडा वेस्ट में थाना चेरी काउंटी भी स्थापित किया जाएगा जिसका क्षेत्रफल 15.24 किलोमीटर तथा जनसंख्या 3 लाख 50 हजार होगी। इस नए थाने में ग्राम इटेडा, ग्राम मिल्क लच्छी, चिपियाना बुजुर्ग, रोजा याकूबपुर आदि गांवों को शामिल किया जाएगा।

सेंट्रल जोन नोएडा में थाना गौर सिटी भी स्थापित किया जाएगा जिसका क्षेत्रफल 8.71 वर्ग किलोमीटर एवं जनसंख्या 3 लाख होगी। थाना गौर सिटी में ग्राम हैबतपुर, चिपियाना खुर्द उर्फ तिगरी, ग्राम युसूफपुर चक शाहबेरी आदि गांवों को शामिल किया जाएगा। इसी तरह ग्रेटर नोएडा में थाना ऐच्छर स्थापित किया जाएगा जिसका क्षेत्रफल 1250 हेक्टेयर एवं जनसंख्या 3 से 4 लाख होगी। थाना ऐच्छर में थाना बीटा-2 से क्षेत्र सामायोजित किया जाएगा। ग्रेटर नोएडा में ही थाना अजायबपुर स्थापित किया जाएगा, जिसका क्षेत्रफल 2430 हेक्टेयर एवं जनसंख्या 3 लाख होगी। थाना अजायबपुर में थाना दादरी से क्षेत्र समायोजित किया जाएगा। ग्रेटर नोएडा में ही थाना जहांगीरपुर भी स्थापित किया जाएगा जिसका क्षेत्रफल 1210 हेक्टेयर और जनसंख्या डेढ से दो लाख होगी। थाना जहांगीरपुर में थाना जेवर से क्षेत्र समायोजित किया जाएगा।

नोएडा की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने बताया कि यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय जेवर एयरपोर्ट का निर्माण हो रहा है। निकट भविष्य में एयरपोर्ट की समुचित सुरक्षा व्यवस्था के लिए एयरपोर्ट के अंदर ही दो पुलिस थानों की स्थापना दयानतपुर व रन्हेरा में की जाएगी। एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था के लिए वहीं पर पुलिस उपायुक्त, अपर पुलिस उपायुक्त व सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय एवं एयरपोर्ट के पास ही पुलिस लाइन एयरपोर्ट व ट्रैफिक पुलिस लाइन एयरपोर्ट स्थापित किए जाएंगे। इन थानों के बन जाने के बाद गौतमबुद्धनगर में सुरक्षा व्यवस्था और चाक चौबंद हो जाएगी।

  • admin

    Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 4 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 19 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 42 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 24 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 11 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’